"Shri Narendra Modi meets Shri Manoj Vora, the first person of Gujarati origin to scale Mount Everest"
"The meeting with Shri Modi was pleasant, inspiring and satisfactory.: Shri Manoj Vora"
"I have always respected Shri Narendra Modi: Shri Manoj Vora"

मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद के एक जोशीले गुजराती और व्यवसाय से डॉक्टर मनोज वोरा को हिमालय के शिखर माउंट एवरेस्ट को फतह करने और गुजरात का गौरव बढ़ाने के लिए अंतःकरण से शुभकामनाएं दी है। मूल अहमदाबाद के डॉ. मनोज वोरा की आयु ५२ वर्ष है और वह जैन होने के साथ ही संपूर्ण शाकाहारी हैं। एवरेस्ट फतह करने के बाद डॉ. मनोज ने सपरिवार मुख्यमंत्री श्री मोदी से मुलाकात की। डॉ. वोरा ने २२ मई को माउंट एवरेस्ट पर पांव रखकर गुजरात का गौरव विश्व भर में बढ़ाया है।

४३ वर्ष की उम्र में पर्वतारोहण की रोमांचक साहस यात्रा की शुरुआत करने वाले डॉ. वोरा वर्ष २००४ से २०१० के दौरान विश्व के सात सबसे ऊंचे पर्वत शिखर फतह कर गुजरात के गौरव को वैश्विक प्रतिष्ठा दिलवा चुके हैं। डॉ. वोरा ने कहा कि गुजरात के युवाओं में कौशल्य विकास तथा खेलकूद की गतिविधियों के विकास के लिए मुख्यमंत्री श्री मोदी की प्रतिबद्धता से वह स्वयं काफी प्रभावित हैं। डॉ. वोरा के माता-पिता रसिक भाई और श्रीमती भानुबेन ने श्री मोदी को शुभकामना संदेश भेजा। डॉ. वोरा ने कहा कि “नमो” नवकार मंत्र में जादुई शक्ति है और इससे माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने के दौरान अनोखी चेतना प्राप्त हुई थी। इस मौके पर डॉ. मनोज की बहन मालिनी बहन भी मौजूद थी।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
PM Modi hails India’s ‘Mission Drishti’ launch as ‘world’s first OptoSAR satellite’ enters orbit

Media Coverage

PM Modi hails India’s ‘Mission Drishti’ launch as ‘world’s first OptoSAR satellite’ enters orbit
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने उपराष्ट्रपति श्री सी.पी. राधाकृष्णन जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं
May 04, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने उपराष्ट्रपति श्री सी.पी. राधाकृष्णन जी को आज उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि उपराष्ट्रपति विकसित भारत के सामूहिक स्वप्न को सुदृढ़ बनाने की दिशा में बहुआयामी प्रयास कर रहे हैं। श्री मोदी ने कहा कि संसदीय कार्यवाही की उत्पादकता और प्रभावशीलता बढ़ाने के उनके निरंतर प्रयास लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति उनकी गहरी प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि सर्वांगीण विकास के प्रति उपराष्ट्रपति का अटूट समर्पण और गरीबों एवं वंचितों के प्रति उनकी चिंता भी उतनी ही प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि उनका सार्वजनिक जीवन समर्पण, अनुशासन और स्पष्ट उद्देश्य की भावना से प्रेरित है। श्री मोदी ने उपराष्ट्रपति के अच्छे स्वास्थ्य, सुख और राष्ट्र की सेवा में निरंतर रत रहते हुए उनके दीर्घायु होने की कामना की।

प्रधानमंत्री ने एक्‍स पर अपनी पोस्ट में लिखा:

उपराष्ट्रपति श्री सी.पी. राधाकृष्णन जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। वे विकसित भारत के हमारे सामूहिक स्वप्न को साकार करने के लिए निरंतर प्रयास कर रहे हैं। संसदीय कार्यवाही की उत्पादकता और प्रभावशीलता बढ़ाने के उनके प्रयास लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति उनकी गहरी प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं। गरीबों और वंचितों के प्रति चिंता के साथ सर्वांगीण विकास के प्रति उनका पूर्ण उत्साह भी उतना ही प्रेरणादायक है। उनका सार्वजनिक जीवन समर्पण, अनुशासन और स्पष्ट उद्देश्यबोध से प्रेरित है। मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य, सुख और राष्ट्र की सेवा निरंतर रत रहते हुए उनके दीर्घायु होने की कामना करता हूं।