बाल लकवा उन्मूलन कार्यक्रम

बाल स्वास्थ्य सुरक्षा की गुजरात की नवीनतम पहल: पल्स पोलियो ड्रॉप के साथ पंचगुणी पेंट्रा वेलंट रसीकरण: मुख्यमंत्री

 

मुख्यमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने बाल लकवा उन्मूलन अभियान का राज्यव्यापी शुभारम्भ आज गांधीनगर में बालकों को पल्स पोलियो की बून्दें पिलाकर करवाया। पल्स पोलियो अभियान में इस साल गुजरात ने एक नवीनतम स्वास्थ्य सुरक्षा अभियान के स्वरूप में पल्स पोलियो ड्रॉप के साथ पंचगुणी पेंट्रा वेलंट बून्द भी बालकों को देकर रोग प्रतिरोधक शक्ति वृद्धि की पहल की।

श्री मोदी ने गौरवपूर्ण उल्लेख करते हुए कहा कि गुजरात में पल्स पोलियो अभियान और दूरदराज के क्षेत्रों को भी शामिल करने की कार्य संस्कृति की फलश्रुति से राज्य में 2007 के बाद एक भी पोलियो का मामला दर्ज नहीं हुआ है।

गुजरात में इस अभियान को समाज सेवा और सामाजिक जागृति के रूप में चलाने का आह्वान करते हुए श्री मोदी ने अनुरोध किया कि प्रत्येक नागरिक पल्स पोलियो अभियान के दिन को समयदान के दिवस के रूप में मनाकर हर घर में छोटे बालकों और अभिभावकों को पोलियो ड्रॉप पिलवाने के लिए प्रेरित करें। समग्र राज्य में पांच वर्ष की आयु तक के 75 लाख बालकों को 30 हजार से ज्यादा पोलियो बूथों द्वारा 1.25 लाख स्वास्थ्यकर्मी पल्स पोलियो की ड्रॉप्स पहुंचा रहे हैं।

इसके लिए मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्यकर्मियों और सेवाकर्मियों को शुभकामनाएं दी। सर्दी की खुशनुमा सुबह भारी संख्या में माताएं अपने बालकों को पोलियो बून्द पिलाने के लिए मौजूद रही। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के उच्च अधिकारीगण, वरिष्ठ सचिव राजेश किशोर, श्री तनेजा, संजय प्रसाद, डॉक्टर्स और स्वास्थ्यकर्मी इस मौके पर उपस्थित थे।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Pyaaz Khaate Hai, Dimaag Nahi': PM Modi's Jhalmuri Video Breaks The Internet With 100M+ Views

Media Coverage

Pyaaz Khaate Hai, Dimaag Nahi': PM Modi's Jhalmuri Video Breaks The Internet With 100M+ Views
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने केरलम के त्रिशूर स्थित पटाखा फैक्ट्री में हुए हादसे में हुई जनहानि पर शोक व्यक्त किया
April 21, 2026
पीएम ने पीएमएनआरएफ से अनुग्रह राशि देने की घोषणा की

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने केरलम के त्रिशूर स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में हुए हादसे की वजह से हुई लोगों की मौतों पर गहरा दुख व्यक्त किया है। श्री मोदी ने हादसे में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।

प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा:

"केरलम के त्रिशूर में एक पटाखा फैक्ट्री में हुए हादसे के कारण हुई जनहानि के बारे में सुनकर दुख हुआ। उन लोगों के साथ मेरी गहरी संवेदनाएं हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।"

प्रधानमंत्री ने घोषणा की है कि पीएमएनआरएफ से प्रत्येक मृतक के निकटतम परिजन को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।

 

"തൃശൂരിലെ പടക്ക നിർമാണശാലയിലുണ്ടായ അപകടത്തിൽ നിരവധി ജീവനുകൾ പൊലിഞ്ഞ വാർത്തയറിഞ്ഞതിൽ ദുഃഖമുണ്ട്. പ്രിയപ്പെട്ടവരെ നഷ്ടപ്പെട്ടവരുടെ വേദനയിൽ പങ്കുചേരുന്നു. പരിക്കേറ്റവർ എത്രയും വേഗം സുഖം പ്രാപിക്കട്ടെ: പ്രധാനമന്ത്രി

@narendramodi."

"മരിച്ച ഓരോ വ്യക്തിയുടെയും കുടുംബത്തിന് പ്രധാനമന്ത്രിയുടെ ദേശീയ ദുരിതാശ്വാസ നിധിയിൽ (PMNRF) നിന്ന് 2 ലക്ഷം രൂപ ധനസഹായം നൽകുമെന്ന് പ്രധാനമന്ത്രി അറിയിച്ചു. പരിക്കേറ്റവർക്ക് 50,000 രൂപ വീതം നൽകും."