राजकोट: राष्ट्रीय जूनियर तैराकी प्रतियोगिता का मुख्यमंत्री ने किया शुभारम्भ

भारत के २५ राज्यों सहित २७ टीमों के ५०० जितने बाल तैराक लेंगे हिस्सा

गुजरात में स्पोर्ट्स टूरिज्म विकसित किया जाएगा: श्री मोदी

 गुजरात के मुख्यमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज २९ वीं राष्ट्रीय जूनियर तैराकी प्रतियोगिता का राजकोट में शुभारम्भ करते हुए गुजरात में स्पोर्ट्स टूरिज्म (खेलकूद पर्यटन) विकसित करने का संकल्प जताया।

विश्व में खेल पर्यटन की काफी सम्भावना है, इसलिए गुजरात में खेलकूद प्रतियोगिताओं के अवसरों को पर्यटन के साथ जोड़ने की प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए श्री मोदी ने कहा कि समाज में स्पोर्ट्समेन स्पीरिट से ही खेल भावना और नई चेतना जागती है। गुजरात में स्पोर्ट्स युनिवर्सिटी स्थापित करने की श्री मोदी ने भूमिका पेश की।

स्वीमिंग फैडरेशन ऑफ इंडिया की शाखा गुजरात स्टेट एक्वाटिक एसोसिएशन और राजकोट डिस्ट्रिक्ट स्वीमिंग एसोसिएशन के तत्वावधान में सौराष्ट्र में पहली बार और गुजरात में २५ वर्ष बाद राष्ट्रीय स्तर की जूनियर लेवल तैराकी प्रतियोगिता आयोजित हो रही है। राजकोट के सरदार पटेल स्वीमिंग पूल में आज से चार दिनों तक आयोजित होनेवाली इस तैराकी प्रतियोगिता में ९ से १२ वर्ष तक के सब जूनियर स्तर के ५०० बाल तैराक भाग ले रहे हैं। इसमें भारतभर के २५ राज्यों, रेल्वे और सेंट्रल सर्विस स्पोर्ट्स की टीमें हिस्सा लेंगीं। गुजरात से राजकोट के २ सहित १९ किशोर तैराक अपना कौशल्य दिखाएंगे

गुजरात की धरती पर भारत्भर के किशोर तैराकों की इस प्रतियोगिता का स्वागत करते हुए श्री मोदी ने कहा कि यह वर्ष स्वामी विवेकानन्द की १५० वीं जन्म जयंती का वर्ष है और गुजरात इसे युवा वर्ष के रूप में मना रहा है। इस समग्र वर्ष के दौरान गुजरात युवाओं की खेलकूद प्रतियोगिताओं को प्राथमिकता देगा।

गुजरात के १६०० किलोमीटर लम्बे समुद्र तट पर बीच स्पोर्ट्स और तैराकी प्रतियोगिता पर विशेष ध्यान केन्द्रित किया गया है। स्वीमिंग और स्केटिंग में गुजरात ने एशिया में नाम कमाया है। श्री मोदी ने शतरंज (चेस) में गुजरात द्वारा रिकॉर्ड बनाने का उल्लेख करते हुए गुजरात में खेलकूद के क्षेत्र में खिलाड़ियों के उत्तम प्रशिक्षण, सुविधाओं और खेलों के लिए ढांचागत सुविधाओं के विकास को विशाल पैमाने पर विकसित करने का संकल्प जताया।

स्वीमिंग फैडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष और गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री दिगम्बर कामत ने इस मौके पर विचार व्यक्त किए जबकि स्वागत भाषण केन्द्रिय खान मंत्री और गुजरात राज्य तैराकी एसोसिएशन के प्रमुख दिनशा पटेल ने दिया।

इस कार्यक्रम में वित्त मंत्री वजूभाई वाळा, राजकोट के मेयर जनक भाई कोटक, विधायक गोविंद भाई पटेल, श्रीमती भानुबेन बाबरिया, उप मेयर दीपाबेन चिकाणी, पूर्व सांसद विजय भाई रूपाणी, शहर भाजपा प्रमुख धनसुख भाई भंडेरी के साथ ही राजकोट मनपा के आयुक्त अजय भादु, कलेक्टर दॉ. राजेन्द्र कुमार, जिला विकास अधिकारी नलिन उपाध्याय, रेसीडेंट अतिरिक्त कलेक्ट श्री गोर, उप कलेक्टर श्री पंड्या मौजूद थे। गुजरात स्टेट एक्वाटिक एसोसिएशन के मानदमंत्री वीरेन्द्र नानावटी, राजकोट जिला स्वीमिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष उमेश राज्यगुरु, प्रतियोगी और उनके परिजन भारी तादाद में उपस्थित थे।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Foreign investors pour Rs 35,000 cr in Indian bonds after govt tax exemption move

Media Coverage

Foreign investors pour Rs 35,000 cr in Indian bonds after govt tax exemption move
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एकजुट प्रयासों से राष्ट्र की समृद्धि के महत्व पर संस्कृत सुभाषितम् साझा किया
June 24, 2026

The Prime Minister, Shri Narendra Modi, shared a Sanskrit Subhashitam emphasising that the prosperity of the nation remains steadfast through collective dedication and endeavor. It is this very spirit that infuses society with new energy and paves the way to fulfill the resolutions of development.

The Prime Minister shared a Sanskrit Subhashitam-

"यत्रोत्साहसमारम्भो यत्रालस्यविहीनता।

नयविक्रमसंयोगस्तत्र श्रीरचला ध्रुवम्॥"

The Prime Minister posted on X:

"सामूहिक समर्पण और पुरुषार्थ से राष्ट्र की समृद्धि अक्षुण्ण रहती है। यही भावना समाज को नई ऊर्जा देती है और विकास के संकल्पों को सिद्धि तक पहुंचाने का मार्ग प्रशस्त करती है।

यत्रोत्साहसमारम्भो यत्रालस्यविहीनता।

नयविक्रमसंयोगस्तत्र श्रीरचला ध्रुवम्॥"