मुख्यमंत्री का पुणे दौरा

विकास के कारण गुजरात विश्व में गौरवांवित हो रहा है जबकि भ्रष्ट प्रशासन के चलते अपनी इज्जत गंवा रही है केन्द्र सरकार : मुख्यमंत्री

पुणे गुजराती बंधु समाज के शानदार शताब्दी महोत्सव का मुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन

श्री मोदी ने किया गुजरात भवन संकुल का शिलान्यास

गुजरात के मुख्यमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पुणे गुजराती बंधु समाज के शताब्दी महोत्सव का रविवार को शानदार प्रारंभ करवाते हुए कहा कि विकास की ऊंचाई की वजह से गुजरात विश्व में गौरव और विश्वसनीयता हासिल कर रहा है, जबकि हिन्दुस्तान की केन्द्र सरकार उल्टी नीतियों और दिशाशून्य तथा भ्रष्ट प्रशासन के चलते अपनी इज्जत गंवा रही है। उन्होंने कहा कि वाइब्रेंट गुजरात शब्द समूह नहीं वरन गुजरात के गतिशील विकास जीवन का परिचायक है।

सन 1913 में स्थापित पुणे गुजराती बंधु समाज का शानदार शताब्दी महोत्सव आज से शुरू पुणे में शुरू हुआ। समाज की 6 एकड़ जमीन पर आकार लेने वाले गुजराती भवन का शिलान्यास भी श्री मोदी ने किया। पुणे में बसे करीब साढ़े तीन लाख गुजराती परिवारों में श्री मोदी के आगमन को लेकर गजब का उत्साह था। समाज के अग्रणियों ने श्री नरेन्द्र मोदी का गर्मजोशी से स्वागत कर उन्हें गुजरात रत्न अवार्ड से सम्मानित किया।

गुजरात से आने वाले गुजरातियों की सुविधा के लिए आधुनिक भवन का निर्माण करने और पिछले सौ वर्षों से गुजराती परिवारों की सुख-सुविधा की चिंता करने के लिए गुजराती बंधु समाज के सभी साथी, सहयोगी और दानदाताओं की सद्भावना को मुख्यमंत्री ने वंदन किया।

श्री मोदी ने कहा कि गुजरात आज विकास के ऐसे शिखर पर पहुंचा है जिससे देश और दुनिया में गुजरात और गुजरातियों का गौरव बढ़ा है। इसका उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि दस वर्षों से विकास की यात्रा में सहभागी छह करोड़ गुजरातियों के परिश्रम को अब अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त वॉशिंगटन पोस्ट और टाइम जैसे ग्लोबल मीडिया ने भी अपने पन्नों में दर्ज किया है और गुजरात को विकास का मॉडल करार दिया है, यह कोई छोटी उपलब्धि नहीं है।

उन्होंने कहा कि गुजरात का विकास उसके सुचारु वित्तीय व्यवस्थापन के कारण हुआ है। दस वर्ष पहले 6700 करोड़ के घाटे वाला गुजरात आज रेवेन्यू डेफिसिट स्टेट से रेवेन्यू सरप्लस स्टेट बन गया है। खास बात यह है कि सरकार ने एक रुपये का भी नया कराधान नहीं किया है, सिर्फ भ्रष्टाचार के सारे दरवाजों को उसने बंद कर दिया है।

श्री मोदी ने कहा कि गुजरात ने विकास के चमत्कारों को अंजाम दिया है। देश में हर जगह बिजली का रोना है लेकिन गुजरात के 18 हजार गांव ज्योतिग्राम योजना के जरिए 24 घंटे अविरत बिजली प्राप्त कर रहे हैं। बिजली की समस्या से मुक्ति दिलाने वाली इस सरकार ने देश को भरोसा दिलाया है कि राजनैतिक इच्छाशक्ति हो तो उन्ही साधनों, मानवशक्ति और व्यवस्था से निराशाजनक स्थिति को बदला जा सकता है।

मुख्यमंत्री ने गुजरात की 12वीं पंचवर्षीय योजना के 2.55 लाख करोड़ तक पहुंचने का उल्लेख करते हुए कहा कि गुजरात की स्थापना से लेकर 2002 तक सभी 9 पंचवर्षीय योजनाओं का कुल कद 55,395 करोड़ रुपये का था, जबकि 2002 से 2012 तक की दसवीं और ग्यारहवीं पंचवर्षीय योजना का प्रोविजन ही 1.55 लाख करोड़ था। इतना ही नहीं, गुजरात की 11वीं पंचवर्षीय योजना तक का कुल प्रावधान 2.30 लाख करोड़ रुपये था, इसकी तुलना में अकेली 12वीं पंचवर्षीय योजना का कद 2.55 लाख करोड़ होने जा रहा है। यह साबित करता है कि गुजरात विकास की कितनी ऊंची छलांग लगा रहा है।

उन्होंने कहा कि कपास के निर्यात पर प्रतिबंध से गुजरात के लाखों किसान बरबाद हो गए हैं। एकाएक लादे गए प्रतिबंध के खिलाफ किसानों के आक्रोश के सामने झुकते हुए केन्द्र सरकार ने प्रतिबंध वापस ले लिया, लेकिन भारत सरकार की इस लापरवाहीभरी नीति के चलते विश्व के बाजारों में उसकी विश्वसनीयता रसातल में चली गई है।

 श्री मोदी ने कहा कि गुजरात पारदर्शी नीतियों के साथ विकास की यात्रा पर आगे बढ़ रहा है। गुजरात ने पर्यटन और कृषि क्रांति के क्षेत्र में विश्व में नाम कमाया है। दुनिया का एक भी ऑटोमोबाइल वाहन ऐसा नहीं होगा जिसका ऑटो स्पेयरपाट्र्स गुजरात में न बना हो। उन्होंने कहा कि गुजरात अब दुनिया का ऑटो हब बन रहा है और समूचे देश के कुल रोजगार का 73 फीसदी अकेला गुजरात प्रदान कर रहा है।

इस अवसर पर पुणे गुजराती बंधु समाज के अध्यक्ष नीतिनभाई देसाई ने मुख्यमंत्री श्री मोदी को देश का विरल राजपुरुष और विकास पुरुष करार दिया।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
India to outpace global growth despite uncertainty, says IMF chief Georgieva

Media Coverage

India to outpace global growth despite uncertainty, says IMF chief Georgieva
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
आइए हम भारत-ऑस्ट्रिया साझेदारी को इनोवेशन सेंट्रिक और फ्यूचर रेडी बनाएं: भारत-ऑस्ट्रिया जॉइंट प्रेस मीट में पीएम मोदी
April 16, 2026

Your Excellency, चांसलर स्टॉकर

दोनों देशों के delegates,

मीडिया के साथियों,

नमस्कार!

ग्रूस गॉट

चांसलर स्टॉकर, आपकी पहली भारत यात्रा पर मैं आपका हार्दिक स्वागत करता हूँ। हमे बहुत खुशी है कि आपने यूरोप के बाहर अपनी पहली यात्रा के लिए भारत को चुना। यह आपके विज़न और भारत-ऑस्ट्रीया संबंधों के प्रति आपकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

चार दशकों के बाद ऑस्ट्रिया के चांसलर की भारत यात्रा अत्यंत महत्वपूर्ण है। वर्ष 2026 के ऐतिहासिक भारत -यूरोपियन यूनियन फ्री ट्रेड अग्रीमन्ट के बाद, भारत और यूरोपियन यूनियन के बीच संबंधों में एक नए सुनहरे अध्याय की शुरुआत हुई है। चांसलर स्टॉकर की विज़िट से, हम भारत-ऑस्ट्रिया संबंधों को भी एक नए कालखंड में ले जा रहे हैं।

Friends,

इंफ्रास्ट्रक्चर, इनोवेशन और सस्टेनिबिलिटी में भारत और ऑस्ट्रिया भरोसेमंद साझेदार रहे हैं। दिल्ली मेट्रो हो या हिमालय पर दस हजार फीट की ऊँचाई पर बना अटल टनल, ऑस्ट्रिया की टनलिंग एक्स्पर्टीज़ ने अपनी मजबूत छाप छोड़ी है।

इतना ही नहीं, रेल्वे प्रोजेक्ट्स से लेकर गुजरात के गिरनार रोपवे तक, क्लीन एनर्जी से लेकर urban डेवलपमेंट तक, भारत के कई इंजीनियरिंग प्रोजेक्ट्स में ऑस्ट्रियन कंपनियाँ सक्रिय भागीदार रही हैं।

Friends,

चांसलर स्टॉकर की यह यात्रा ट्रेड और इनवेस्टमेंट में नई ऊर्जा लाएगी। हमे बहुत खुशी है, कि वे एक बड़े vision और बड़े बिजनस delegation के साथ भारत आए हैं।

हम ऑस्ट्रिया की एक्स्पर्टीज़, और भारत की स्पीड और स्केल को जोड़कर, पूरे विश्व के लिए reliable टेक्नॉलजी और supply chain सुनिश्चित करेंगे। हम डिफेन्स, सेमीकन्डक्टर, quantum, और bio-टेक्नॉलजी में भी अपनी पार्ट्नर्शिप को सुदृढ़ करेंगे।

साथ ही, हम इंजीनियरिंग और टेक्निकल एजुकेशन सहयोग को भी और मजबूत करेंगे। IIT दिल्ली और ऑस्ट्रिया की मोंटान यूनिवर्सिटी के बीच आज साइन किया जा रहा MOU, इस knowledge एक्सचेंज का एक उज्ज्वल उदाहरण है।

Friends,

भारत का टैलेंट, ऑस्ट्रिया की innovation और productivity को बढ़ाने की क्षमता रखता है।

2023 में हमने ऑस्ट्रिया के साथ एक व्यापक माइग्रेशन एण्ड मोबिलिटी अग्रीमन्ट किया। अब इस अग्रीमन्ट के अंतर्गत, हम nursing सेक्टर में भी मोबिलिटी को आगे बढ़ाएंगे।

हम जॉइन्ट रिसर्च और start-up सहयोग को भी और मजबूत करेंगे। यूथ एक्सचेंज को प्रमोट करने के लिए, हम आज भारत-ऑस्ट्रिया वर्किंग हॉलिडे प्रोग्राम भी लॉन्च कर रहें हैं।

Friends,

आज पूरा विश्व एक बहुत ही गंभीर और तनावपूर्ण स्थिति से गुजर रहा है। और इसका प्रभाव हम सभी पर पड़ रहा है। ऐसे तनावपूर्ण वैश्विक माहौल में, भारत और ऑस्ट्रिया, हम एकमत हैं कि, मिलिटरी कॉन्फ्लिक्ट से समस्याओं का समाधान नहीं निकल सकता। यूक्रेन हो या वेस्ट एशिया, हम एक stable, सस्टेनबल और lasting peace का समर्थन करते हैं।

हम इस बात पर भी एकमत हैं, कि बढ़ते ग्लोबल challenges के समाधान के लिए Global institutions का रिफॉर्म अनिवार्य है। और आतंकवाद को जड़ से मिटाना, हमारी साझी प्रतिबद्धता है।

Your Excellency,

2024 में मेरी ऑस्ट्रिया की यात्रा भी, चार दशकों बाद हुई थी। उस विज़िट के बाद आज भारत में आपका स्वागत करना, हमारे लिए बहुत गर्व और खुशी की बात है। आइए, हम भारत-ऑस्ट्रिया साझेदारी को इनोवेशन centric और फ्यूचर रेडी बनाएं।

बहुत-बहुत धन्यवाद।