जापान सरकार के विशेष निमंत्रण पर मुख्यमंत्री श्री मोदी 22 जुलाई से

जापान के 4 दिवसीय दौरे पर: करीब 44 कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा

 जापान के साथ भागीदारी कर रहे गुजरात के उद्योग समूहों के

पदाधिकारियों का प्रतिनिधिमंडल भी दौरे में शामिल होगा

 जापान सरकार के विभिन्न विभागों के साथ चर्चा होगी:बुलेट ट्रेन का अभ्यास दौरा

गुजरात के मुख्यमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जापान सरकार के निमंत्रण पर रविवार,22 जुलाई से जापान के चार दिवसीय आधिकारिक दौरे पर जा रहे हैं। इस जापान दौरे में उनके साथ जापान में आर्थिक और औद्योगिक क्षेत्र में भागीदार बनीं गुजरात के औद्योगिक समूहों की कम्पनियों के पदाधिकारियों का बिजनस प्रतिनिधिमंडल भी शामिल होगा।

मुख्यमंत्री के इस दौरे की खासियत यह है कि जापान सरकार ने पहली बार किसी देश, राज्य या प्रदेश के मुख्यमंत्री को जापान का दौरा करने का आधिकारिक निमंत्रण दिया है। ऐसा गौरवपूर्ण निमंत्रण सिर्फ श्री मोदी को मिला है। जापान सरकार आम तौर पर देशों के प्रधानमंत्रियों या राष्ट्रप्रमुखों को ही ऐसा निमंत्रण देती है लेकिन गुजरात के मामले में यह घटना अपवाद स्वरूप है। राज्य सरकार के पिछले दो वाइब्रेंट गुजरात इन्वेस्टर्स समिट में भी जापान कंट्री पार्टनर के रूप में सहभागी बना था और गुजरात सरकार के उत्तम विकास अभिगम का प्रशंसक रहा है।

मुख्यमंत्री की अगवानी में गुजरात बिजनस डेलिगेशन के इस चार दिवसीय दौरे के दौरान 44 जितनी बैठकों, सेमीनार, गोलमेज वार्तालाप सहित कई कार्यक्रम तय किये गए हैं। मुख्यमंत्री टोकियो, हामामात्सु, नागोया, ओसाका और कोबे प्रांट का दौरा करेंगे और तीन जितने विभिन्न सेक्टरों के इंडस्ट्रियल इन्वेस्टमेंट सेमीनारों में जापान और भारत के कॉर्पोरेट सेक्टरों के पदाधिकारियों को सम्बोधित करेंगे। गुजरात और जापान के बीच आर्थिक, औद्योगिक और सांस्कृतिक सम्बन्ध व्यापक स्तर पर विकसित करने के लिए मजबूत सेतु बनाने की भूमिका के साथ राउंड टेबल कॉंफ्रेंस भी आयोजित होगी जिसमें मुख्यमंत्री गुजरात के 21वीं सदी के विकास आयोजन की रूपरेखा पेश करेंगे

जापान सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों के पदाधिकारियों के साथ भी श्री मोदी जापान सरकार और गुजरात से जुड़े विभिन्न प्रोजेक्ट्स पर चर्चा करेंगे। इनमें नीतिनिर्धारण के विषयों को शामिल किया जाएगा। इसके साथ ही जापान-इंडिया पार्लामेंटरी फ्रेंडशिप लीग और इंडिया सेंटर फाउंडेशन द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में प्रेरक सम्बोधन करेंगे।

भारत और जापान सरकार के संयुक्त तत्वावधान में शुरु किए गए दिल्ली-मुम्बई इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के मह्त्वाकांक्षी प्रोजेक्ट में गुजरात राज्य का सबसे ज्यादा भू-भाग शामिल है और जापान की कम्पनियां व्यापक पैमाने पर गुजरात में आई हैं। श्री मोदी गुजरात में दो जापान इंड्स्ट्रियल पार्क की रूपरेखा भी प्रस्तुत करेंगे।

मुख्यमंत्री और गुजरात का प्रतिनिधिमंडल जापान की सबसे तेज गति के बुलेट ट्रेन की यात्रा टोकियो से हामामत्सु और हामामत्सु से नागोया जाने के लिए करेंगे। अहमदाबाद-मुम्बई-पुणे के बीच फास्टट्रेक बुलेट ट्रेन और अहमदाबाद-धोलेरा के बीच मेट्रो बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट शुरु करने के प्रयास गुजरात सरकार ने शुरु कर दिये हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए जापान की इस सबसे तेज बुलेट ट्रेन का दौरा आयोजित किया गया है।

गुजरात और जापान का कोबे प्रांत भूकम्प जैसी प्राकृतिक आपदा में आपत्ति व्यवस्थापन के क्षेत्र में एक दूसरे के सहयोगी रहे हैं और इसी को ध्यान में रखते हुए कोबे के साथ गुजरात आपत्ति व्यवस्थापन के क्षेत्र में सहभागिता पर चर्चा करेंगे।

मुख्यमंत्री के काबे प्रवास के दौरान आधुनिक कोबे पोर्ट का निरीक्षण दौरा करेंगे और गुजरात के बन्दरगाहों के विकास पर भी चर्चा की जाएगी। भारत और जापान के बीच पारस्परिक सम्बन्धों और विकास में सहभागिता की द्रष्टि से भारत की अर्थव्यवस्था का चालकबल बन चुके गुजरात की भूमिका निर्णायक रही है इसे देखते हुए श्री मोदी का यह दौरा गुजरात और जापान के बीच भागीदारी का नया इतिहास लिखेगा ऐसी उम्मीद है

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Sanand 2.0's swift semicon wave accelerates India's chip ambitions

Media Coverage

Sanand 2.0's swift semicon wave accelerates India's chip ambitions
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने सिविल सर्विस परीक्षा, 2025 के सफल उम्मीदवारों को बधाई दी
March 06, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने उन सभी को बधाई दी है जिन्होंने सिविल सर्विस परीक्षा, 2025 सफलतापूर्वक पास की है। प्रधानमंत्री ने कहा कि उम्मीदवारों के समर्पण, लगन और कड़ी मेहनत ने उन्हें यह महत्वपूर्ण मुकाम हासिल करने में मदद की है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि सिविल सर्विस परीक्षा पास करना जन सेवा की महत्वपूर्ण यात्रा की शुरुआत है। उन्होंने सफल उम्मीदवारों को देश की सेवा करने और लोगों की उम्मीदों को पूरा करने के रास्ते पर आगे बढ़ने के लिए शुभकामनाएं दीं।

प्रधानमंत्री ने उन्हें भी संदेश दिया जिन्हें परीक्षा में मनचाहा परिणाम नहीं मिला होगा। उन्होंने माना कि ऐसे पल मुश्किल हो सकते हैं, लेकिन इस बात पर ज़ोर दिया कि यह बड़ी यात्रा का सिर्फ़ एक कदम है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भविष्य की परीक्षाओं में और उन कई रास्तों में आगे कई मौके हैं, जिनके ज़रिए लोग देश के लिए योगदान दे सकते हैं। इसके साथ प्रधानमंत्री ने उन्हें आगे के रास्ते के लिए शुभकामनाएं दीं।

प्रधानमंत्री ने X पर लिखा;

“सिविल सर्विस परीक्षा, 2025 को सफलतापूर्वक पास करने वाले सभी को बधाई। उनके समर्पण, लगन और कड़ी मेहनत ने उन्हें यह महत्वपूर्ण मुकाम दिलाया है।

देश की सेवा करने और लोगों की उम्मीदों को पूरा करने के सफर पर उन्हें बहुत-बहुत शुभकामनाएं।”

“जिन्हें सिविल सर्विस परीक्षा में मनचाहा परिणाम नहीं मिला है, मैं समझता हूँ कि ऐसे पल मुश्किल हो सकते हैं। हालाँकि, यह बड़े सफ़र की तरफ सिर्फ़ एक कदम है।आने वाली परीक्षा में और अन्य कई तरीकों से आगे कई अवसर हैं, जिनके ज़रिए आप हमारे देश के लिए योगदान दे सकते हैं। आगे के सफ़र के लिए मेरी शुभकामनाएँ।”