प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह श्रीमती सोनिया गांधी के विदेश दौरे के खर्च के मुद्दे को लेकर देश को गुमराह कर रहे हैं : श्री मोदी

श्री मोदी ने विभिन्न दूतावासों से मिले आर.टी.आई. के जवाबों को प्रस्तुत करते हुए अपने तथ्य को स्पष्ट किया

पिछले आठ साल के यू.पी.ए. सरकार के कार्यकाल में कोई भी अच्छी खबर दिल्ली से नहीं आ रही है : श्री मोदी

शुक्रवार, 5 अक्टूबर, 2012 की शाम को श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह यू.पी.ए. अध्यक्षा सोनिया गांधी की विदेश यात्राओं के मुद्दे पर देश को गुमराह कर रहे हैं। अपनी इस बात को और स्पष्ट करते हुए उन्होंने विभिन्न भारतीय दूतावासों से मिले आर.टी.आई. के जवाबों का हवाला दिया। श्री मोदी विवेकानंद युवा विकास यात्रा के दौरान एक विशाल रैली को संबोधित कर रहे थे।

“प्रधानमंत्री देश को भ्रमित कर रहे हैं। मैं प्रधानमंत्री से एक आम नागरिक के नाते इस बात पर सफ़ाई देने के लिए कह रहा हूँ। आर.टी.आई. को विदेशों में स्थित विभिन्न भारतीय दूतावासों से मिले जवाब कहते हैं कि श्रीमती सोनिया गांधी की विदेश यात्राओं पर लाखों रूपये खर्च किए गए थे” श्री मोदी ने कहा। श्री मोदी द्वारा ये महत्वपूर्ण मुद्दा फिर से उठाया गया जिस दिन पी.एम.ओ. की ओर से जारी कथन में कहा गया कि केवल तीन लाख रूपया उनके विदेशी दौरों पर खर्च किया गया है। आर.टी.आई. के जवाब पूरी तरह से अलग ही उत्तर दर्शाते हैं।

“श्रीमती सोनिया गांधी की 2007 तथा 2011 में लंदन की दो बार मुलाकातें - खर्च की गई राशि थी क्रमशः 2.82 लाख और 35 लाख रूपए। उनकी चीन की दो यात्राएं - खर्च की गई राशि थी क्रमशः 14 लाख रूपए तथा 12 लाख रूपए” आर.टी.आई. के जवाबों का हवाला देते हुए श्री मोदी ने कहा।

मुख्यमंत्री फिर आगे अन्य ऐसे देशों के नाम और किए गए खर्च के बारे में कहते गए जहां की उसने यात्रा की थी। उन्होंने स्पष्ट रूप से दोहराया कि यह मुद्दा श्रीमती सोनिया गांधी के स्वास्थ्य के बारे में नहीं है, लेकिन उनकी विदेश यात्राओं से जुड़ा है।

श्री मोदी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने भारत को जगद् गुरू बनाने का सपना देखा था, पर पिछले आठ साल से डॉ. मनमोहन सिंह तथा श्रीमती सोनिया गांधी के शासन काल में एक भी अच्छी खबर नई दिल्ली की ओर से नहीं आ रही है। श्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस की दिशा है भ्रष्टाचार, वंशवाद की राजनीति, भाई-भतीजावाद और एक ही परिवार की पूजा। उन्होंने विश्वास जताया कि मतदाता कांग्रेस को स्वीकार नहीं करेंगे, जो जनता के साथ धोखा कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 11 सालों में उन्होंने सिर्फ कांग्रेस शासन के पिछले 40 सालों में खोदे गए गढ्डों को भरने का काम ही किया है, भव्य तथा दिव्य गुजरात की यात्रा तो आने वाले दिसंबर के बाद प्रारंभ होगी।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
EU Firms Generate 186 Billion Euros In India, Support 6 Million Jobs: Report

Media Coverage

EU Firms Generate 186 Billion Euros In India, Support 6 Million Jobs: Report
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
सोशल मीडिया कॉर्नर 8 मई 2026
May 08, 2026

Nari Shakti to National Security: One Vision, a Thousand Victories Under PM Modi