छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा:

"छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री @vishnudsai ने प्रधानमंत्री @narendramodi से मुलाकात की।"

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
A partnership forged in India’s industrial south

Media Coverage

A partnership forged in India’s industrial south
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री 5 सितम्बर को श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स के शताब्दी समारोहों में शामिल होंगे
September 04, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 5 सितम्बर को शाम 7 बजे श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (एसआरसीसी) के शताब्दी समारोहों में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को भी संबोधित करेंगे।

दिल्ली विश्वविद्यालय का श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स भारत के प्रमुख उच्च शिक्षण संस्थानों में से एक और वाणिज्य, अर्थशास्त्र तथा प्रबंधन के क्षेत्र में शिक्षा का एक प्रतिष्ठित केन्द्र है। प्रख्यात उद्योगपति और जरूरतमंदों की सहायता करने वाले सर श्री राम ने 1926 में इस कॉलेज की स्थापना की। कॉलेज ने एक शताब्दी के दौरान विद्वानों, पेशेवरों, प्रशासकों, उद्यमियों, नीति-निर्माताओं और राष्ट्र-निर्माताओं की अनेक पीढ़ियां तैयार की हैं।

शताब्दी समारोह शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित हो रहा है, जिससे यह अवसर विशेष रूप से महत्वपूर्ण हो जाता है, क्योंकि इस दिन राष्ट्र पीढ़ियों के निर्माण और समाज की नींव को मजबूत करने में शिक्षकों और शिक्षाविदों के योगदान का सम्मान करता है।