बोडेली : मुख्यमंत्री श्री मोदी का सद्भावना मिशन

गुजरात पाक्षिक की सदस्यता लेने वाले 1,11,111 लोगों को बधाई

बोडेली के सद्भावना मिशन मंच पर से आज मुख्यमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वड़ोदरा जिले के आदिवासी क्षेत्रों के विकास के लिए जलापूर्ति, पुलों और बाल कुपोषण के लिए 225 करोड़ रुपये के नये आयोजन की सौगात की घोषणा की। उन्होंने एक लाख से ज्यादा घरों को गुजरात के विकास की नियमित जानकारी देने के लिए गुजरात पाक्षिक के 1,11,111 सदस्यों के पंजीकरण की सराहना की। सद्भावना मिशन के सफल आयोजन के लिए बोडेली ग्राम पंचायत और जिला प्रशासन को भी उन्होंने शुभकामनाएं दी।

डभोई और संखेड़ा तहसीलों को जोडऩे के लिए 22 करोड़ के खर्च से रतनपुर-करणेट के बीच ओरसंग नदी पर पुल बनाया जाएगा। इसकी घोषणा करते हुए मुख्यमंत्री ने मेवास क्षेत्र में 26 करोड़ के खर्च से समूह पानी आपूर्ति योजना और नसवाड़ी तहसील के 125 गांवों के लिए 55 करोड़ के खर्च से जलापूर्ति योजना शुरू करने की घोषणा की। इसके साथ ही कवांट तहसील के 138 और जेतपुरवावी तहसील के 42 सहित 180 गांवों में से 121 करोड़ के खर्च से हाफेश्वर समूह जलापूर्ति योजना के अमलीकरण की घोषणा करते हुए श्री मोदी ने उच्छ नदी पर 5 करोड़ के खर्च से मरवाणा-कछाटा पुल बनाने की घोषणा की।

उन्होंने बाल कुपोषण के खिलाफ जंग में सहयोगी बनने के लिए आर्ट ऑफ लिविंग संस्था के साधकों को शुभकामनाएं देते हुए छोटा उदेपुर, जेतपुरवावी और नसवाड़ी तहसीलों में दूध संजीवनी योजना लागू करने के लिए 10 करोड़ रुपये आवंटित करने की घोषणा भी की।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
PLI schemes attract ₹2 lakh crore investment till September, lift output and jobs across sectors

Media Coverage

PLI schemes attract ₹2 lakh crore investment till September, lift output and jobs across sectors
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने 2001 के संसद हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की
December 13, 2025

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज 13 दिसंबर 2001 को हुए जघन्य आतंकवादी हमले के दौरान भारत की संसद की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति देने वाले बहादुर सुरक्षाकर्मियों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

 

प्रधानमंत्री ने कहा कि राष्ट्र कर्तव्य निभाते हुए प्राणों की आहुति देने वालों को श्रद्धापूर्वक याद करता है। उन्होंने कहा कि गंभीर खतरे के समय भी उनका साहस, सतर्कता और अटूट कर्तव्यनिष्ठा प्रत्येक नागरिक के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी रहेगी।

 

श्री मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा:

“आज के दिन, हमारा देश उन लोगों को याद करता है जिन्होंने 2001 में हमारी संसद पर हुए जघन्य हमले में अपने प्राणों की आहुति दी। गंभीर खतरे के बावजूद, उनका साहस, सतर्कता और कर्तव्यनिष्‍ठा सराहनीय थी। भारत उनके सर्वोच्च बलिदान के लिए सदा कृतज्ञ रहेगा।”