जापान के रक्षा मंत्री ने की पीएम मोदी से मुलाकात
पीएम मोदी ने ढाका में इस महीने की शुरुआत में आतंकी हमले में मारे गए जापानी नागरिकों की मौत पर व्यक्त की संवेदना
पीएम नरेन्द्र मोदी ने आतंक के खिलाफ द्विपक्षीय व बहुपक्षीय सहयोग करने के लिए किया आह्वान

जापान के रक्षा मंत्री मेजर जनरल नकातानी ने आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की।

प्रधानमंत्री ने इस महीने ढाका में हुए आतंकी हमले में जापानी नागरिकों के मारे जाने पर शोक व्यक्त किया। प्रधानमंत्री ने आतंकवाद के खिलाफ अधिक से अधिक द्विपक्षीय और बहुपक्षीय सहयोग करने का आह्वान किया।

श्री नकातानी ने द्विपक्षीय रक्षा सहयोग की पहल के बारे में जानकारी दी। प्रधानमंत्री ने फरवरी 2016 में विशाखापत्तनम में आयोजित इंटरनेशनल फ्लीट रिव्यू और जून, 2016 में जापान के अपतटीय क्षेत्र में आयोजित मालाबार अभ्यास में जापानी भागीदारी का स्वागत किया।

श्री नकातानी ने प्रधानमंत्री को पूर्व और दक्षिण-पूर्व एशिया में क्षेत्रीय घटनाक्रमों के बारे में भी जानकारी दी।

प्रधानमंत्री ने कहा कि वह इस वर्ष वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए जापान की अपनी यात्रा के लिए बहुत उत्सुक हैं।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
PM Modi inaugurates Micron’s ₹22,516-crore ATMP facility in Gujarat; calls chips ‘Regulator of 21st century’

Media Coverage

PM Modi inaugurates Micron’s ₹22,516-crore ATMP facility in Gujarat; calls chips ‘Regulator of 21st century’
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
पीएम मोदी ने मदुरै के तिरुप्पारनकुंद्रम के अरुलमिगु सुब्रमण्यस्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना की
March 01, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज मदुरै के तिरुप्परनकुंद्रम में अरुलमिगु सुब्रमण्यस्वामी मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की।

 

पवित्र मंदिर में दर्शन के दौरान, प्रधानमंत्री ने सभी नागरिकों की शांति, समृद्धि और भलाई के लिए आशीर्वाद मांगा। प्रधानमंत्री ने आशा प्रकट की कि भगवान मुरुगन हमें शक्ति, साहस और ज्ञान के साथ मार्गदर्शन करते रहेंगे।

प्रधानमंत्री ने "वेत्रिवेल मुरुगनुक्कु अरोगरा!" प्रार्थना के साथ अपनी भावनाएं प्रकट कीं।

 

प्रधानमंत्री ने X पर शेयर किया:

 

"वेत्रिवेल मुरुगनुक्कु अरोगरा!

 

मदुरै के तिरुप्परनकुंद्रम में अरुलमिगु सुब्रमण्यस्वामी मंदिर में प्रार्थना की।

शांति, समृद्धि और सभी की भलाई के लिए आशीर्वाद मांगा। भगवान मुरुगन हमेशा हमें शक्ति, साहस और ज्ञान के साथ मार्गदर्शन करें।"