श्रीलंका के विदेश मंत्री श्री मंगला समरवीरा ने आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी से मुलाकात की।

684-CROP-Mangala Samaraweera Foreign Minister Sri Lanka calls on PM MODI (1) प्रधानमंत्री ने श्रीलंका में चुनाव सफलतापूर्वक पूर्ण होने पर वहां के नागरिकों की सराहना की। इस चुनाव में दक्षिण एशिया समेत पूरे विश्‍व ने काफी रुचि दिखाई थी। उन्‍होंने चुनाव में शानदार जीत दर्ज करने पर राष्‍ट्रपति सिरीसेना और प्रधानमंत्री विक्रमसिंघे को बधाई दी। लोगों ने अपना वोट श्रीलंका में एकता व बदलाव के लिए दिया। उन्‍होंने आशा जताई कि राष्‍ट्रपति सिरीसेना की जीत से श्रीलंका में शांति, सुलह और विकास को बढ़ावा मिलेगा और इसके साथ ही हमारे क्षेत्र में शांति व प्रगति भी देखने को मिलेगी। श्रीलंका को एक सच्‍चा करीबी पड़ोसी व मित्र करार देते हुए प्रधानमंत्री ने श्रीलंकाई सरकार और वहां के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए भारत की ओर से समर्थन और सहयोग जारी रखने का आश्‍वासन दिया।

684-Mangala Samaraweera Foreign Minister Sri Lanka calls on PM MODI (4)प्रधानमंत्री ने कहा ''उठाए गए कुछेक कदम ही किसी की दिशा के बारे में साफ संकेत देने लगते हैं।'' उन्‍होंने श्रीलंकाई नेतृत्‍व के उस दृष्‍टिकोण की सराहना की जिसमें सभी को साथ लेकर चलने वाली ''सही अर्थों में श्रीलंकाई सरकार'' की झलक है। उन्‍होंने श्रीलंका में राजनीतिक सुलह, समावेश और भागीदारी के लिए नई सरकार द्वारा उठाए गए शुरुआती कदमों को भी सराहा।

684-Mangala Samaraweera Foreign Minister Sri Lanka calls on PM MODI (3)

प्रधानमंत्री ने राष्‍ट्रपति सिरीसेना द्वारा भारत आने का निमंत्रण स्‍वीकार करने पर उन्‍हें धन्‍यवाद दिया और जल्‍द ही उनका भारत में स्‍वागत करने की उम्‍मीद जताई। उन्‍होंने भी श्रीलंका दौरे का निमंत्रण स्‍वीकार किया और यह दौरा दोनों देशों के लिए उपयुक्‍त समय पर होगा।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Auto sector reports strong sales momentum; SUVs and exports drive growth across industry

Media Coverage

Auto sector reports strong sales momentum; SUVs and exports drive growth across industry
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
रूस के प्रथम उप-प्रधानमंत्री श्री देनिस मांतुरोव ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से भेंट की
April 02, 2026
प्रथम उप-प्रधानमंत्री श्री मांतुरोव ने प्रधानमंत्री को व्यापार, उर्वरक, कनेक्टिविटी और पारस्परिक संपर्कों में हुई प्रगति की जानकारी दी
प्रधानमंत्री ने दिसंबर 2025 में राष्ट्रपति पुतिन की सफल भारत यात्रा को याद किया
प्रधानमंत्री ने शिखर सम्मेलन के परिणामों के कार्यान्वयन की दिशा में किए जा रहे निरंतर प्रयासों पर संतोष व्यक्त किया
प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति पुतिन को अपनी हार्दिक शुभकामनाएं दीं

रूस के प्रथम उप-प्रधानमंत्री महामहिम श्री देनिस मांतुरोव ने आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से भेंट की।

प्रथम उप-प्रधानमंत्री श्री मांतुरोव ने प्रधानमंत्री को व्यापार और आर्थिक साझेदारी, उर्वरक, कनेक्टिविटी और पारस्परिक संपर्कों सहित पारस्परिक रूप से लाभकारी सहयोग के विभिन्न क्षेत्रों में हुई प्रगति की जानकारी दी।

प्रधानमंत्री ने 23वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए दिसंबर 2025 में राष्ट्रपति श्री पुतिन की सफल भारत यात्रा को याद किया।

उन्होंने भारत-रूस विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से, वार्षिक शिखर सम्मेलन के परिणामों के कार्यान्वयन की दिशा में दोनों पक्षों द्वारा किए जा रहे निरंतर प्रयासों पर संतोष व्यक्त किया।

प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति पुतिन को अपनी हार्दिक शुभकामनाएं दीं और कहा कि वे उनके साथ निरंतर संवाद और विचारों के आदान-प्रदान के प्रति आशान्वित हैं।