कैबिनेट सचिव ने आज (27.01.2020) चीन में ‘नोवेल कोरानावॉयरस’ फैलने से उत्‍पन्‍न स्थिति की समीक्षा की।

2. बैठक में स्‍वास्‍थ्‍य, विदेश, नागर विमानन, श्रम, रक्षा तथा सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सचिव और राष्‍ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सदस्‍य सचिव तथा महानिदेशक (सशस्‍त्र सेना चिकित्‍सा सेवा) उपस्थित थे।

3. कैबिनेट सचिव को बताया गया कि कल तक 137 विमानों (कुल यात्री संख्‍या 29707) की स्क्रिनिंग की गई है।

4. 12 यात्रियों के नमूने इनआईवी, पुणे को भेजे गये हैं। अब तक किसी व्‍यक्ति में वॉयरस के लक्षण नहीं पाये गये हैं।

5. निम्‍नलिखित कदम उठाये जा रहे हैं :

नागर विमानन मंत्रालय

चीन से प्रत्‍यक्ष और अप्रत्‍यक्ष कनेक्टिविटी वाले सभी विमानों में प्रबंधन और बीमारी की सूचना देने वाले किसी भी व्‍यक्ति के बारे में अधिसूचना के लिए निर्देश जारी करना।
विमानों में उद्घोषणा की सुविधा प्रदान करना।
चीन से प्रत्‍यक्ष और अप्रत्‍यक्ष कनेक्टिविटी वाले सभी विमानों को स्‍वास्‍थ्‍य कार्ड देना।

गृह मंत्रालय

नेपाल सीमा पर एकीकृत चेक पोस्टों द्वारा आगंतुकों की स्क्रीनिंग करने को सुनिश्चित बनाने के लिए राज्यों से आग्रह किया गया है कि वे इन चेक पोस्टों पर स्वास्थ्य कर्मी उपलब्ध कराएं। एसएसबी/बीएसएफ/आव्रजन अधिकारियों की तैनाती वाली चेक पोस्टों को आगाह कर दिया गया है।

नौवहन मंत्रालय

चीन से आने वाले जहाजों के संबंध में अंतर्राष्ट्रीय बंदरगाहों पर प्रवेश करते वक्त स्क्रीनिंग की शुरूआत।

6. नेपाल की सीमा से लगे 5 राज्यों में स्क्रीनिंग और तैयारी की समीक्षा के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय ने आज मुख्य सचिवों के साथ एक समीक्षा बैठक की। मुख्य सचिवों से कहा गया कि वे स्वास्थ्य कर्मियों के जरिये यात्रियों की सामुदायिक स्तरीय निगरानी सुनिश्चित करें।

7. तय किया गया है कि वूहान में भारतीय नागरिकों की संभावित निकासी की तैयारी करने के लिए कदम उठाए गए हैं। इस सम्बंध में विदेश मंत्रालय चीनी अधिकारियों से आग्रह करेगा।

8. नागरिक उड्डयन मंत्रालय और स्वास्थ्य मंत्रालय क्रमशः यातायात और संगरोधन (क्वारन्टीन) सुविधाओं की व्यवस्था करेगा।

 

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Farmers to benefit as Centre hikes onion procurement price by 13% to ₹2,125 per quintal

Media Coverage

Farmers to benefit as Centre hikes onion procurement price by 13% to ₹2,125 per quintal
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम के लिए भेजें अपने विचार एवं सुझाव
July 05, 2026

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार 26 जुलाई को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के माध्यम से देश को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम के लिए आप भी अपने विचार एवं सुझाव साझा कर सकते हैं। पीएम मोदी उनमें से कुछ चयनित विचारों एवं सुझावों को अपने कार्यक्रम में शामिल करेंगे।

नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपने विचार एवं सुझाव साझा करें।