कैबिनेट ने एयर इंडिया और इसकी पांच सहायक कंपनियों के विनिवेश को सैद्धांतिक मंजूरी दी 

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्‍यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने विनिवेश पर सचिवों के कोर ग्रुप (सीजीडी) की सिफारिशों के आधार पर सीपीएसई (एयर इंडिया और उसकी पांच सहायक कंपनियों के रणनीतिक विनिवेश) के रणनीतिक विनिवेश पर नीति आयोग की चौथी सिफारिशों को अपनी मंजूरी दे दी है। 

  1. एयर इंडिया और उसकी पांच सहायक कंपनियों के रणनीतिक विनिवेश पर विचार करने के लिए 'सिद्धांत रूप में' मंजूरी। 
  1. रणनी‍तिक विनिवेश प्रक्रिया का समय-समय पर मार्गदर्शन करने और निम्‍नलिखित निर्णय लेने के लिए वित्त मंत्रालय की अध्‍यक्षता में एयर इंडिया-विशिष्‍ट वैकल्पिक ढांचा का गठन जिसमें नागर विमानन मंत्रालय एवं ऐसे अन्‍य मंत्रालय शामिल होंगे:

क. एयर इंडिया के असुरक्षित ऋण का उपचार,

ख. शेल कंपनी को कुछ परिसंपत्ति सौंपना,

ग. मुनाफा कमाने वाली तीन सहायक कंपनियों का अप-समावेशन एवं रणनीतिक विनिवेश,

घ. विनिवेश की मात्रा,

ड. बोलीदाओं से संबंधित मामले।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Indian public relations industry pegged to reach ₹4,500 cr by 2030: Report

Media Coverage

Indian public relations industry pegged to reach ₹4,500 cr by 2030: Report
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
सोशल मीडिया कॉर्नर 3 जुलाई 2026
July 03, 2026

Appreciation for PM Modi’s Vision for Building a Resilient India in an Uncertain World