प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने कल नोएडा मेट्रो रेल परियोजना के नोएडा सेक्टर 142 से बॉटेनिकल गार्डन (नोएडा) तक 11.56 किलोमीटर लंबे विस्तार गलियारे को स्वीकृति प्रदान की, जिसमें 8 एलिवेटेड स्टेशन होंगे। इस गलियारे के चालू होने पर नोएडा और ग्रेटर नोएडा शहर में 61.62 किलोमीटर का सक्रिय मेट्रो रेल नेटवर्क हो जाएगा।

लाभ और विकास को प्रोत्साहन देना:

नोएडा मेट्रो रेल परियोजना का नोएडा सेक्टर 142 से बॉटेनिकल गार्डन (नोएडा) तक का विस्तार गलियारा शहर के बुनियादी ढांचे के विकास में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। यह परियोजना शहर में मेट्रो रेल नेटवर्क का एक बड़ा विस्तार है।

बेहतर संपर्क सुविधा:

नोएडा मेट्रो परियोजना का नोएडा सेक्टर 142 से बॉटेनिकल गार्डन (नोएडा) तक का विस्तार गलियारा लगभग 11.56 किलोमीटर नई मेट्रो लाइनें शुरू करेगा, जिससे नोएडा शहर में सार्वजनिक परिवहन में उल्लेखनीय सुधार होगा, जहां वर्तमान में कुशल संपर्क सुविधा का अभाव है। इसके अलावा यह गलियारा बॉटेनिकल गार्डन (ब्लू लाइन) और मैजेंटा लाइन पर इंटरचेंज सहित अधिकतम मांग वाले गलियारों के साथ सीधी संपर्क सुविधा भी प्रदान करेगा।

इस चरण का उद्देश्य नोएडा के प्रमुख क्षेत्रों को सुचारू रूप से एकीकृत करना है , जिनमें शामिल हैं:

  • सेक्टर-142 में स्थित एडवेंट बिजनेस पार्क, सेक्टर-98 में स्थित स्काईमार्क वन मॉल और सेक्टर-93 में स्थित मॉल ऑफ नोएडा जैसे वाणिज्यिक केंद्र।
  • माइक्रोसॉफ्ट (सेक्टर- 145), टीसीएस (सेक्टर-157), हैवल्स (सेक्टर-126), इंफोसिस (सेक्टर-132), कॉग्निजेंट (सेक्टर-135), एडोब (सेक्टर-132) और ओरेकल (सेक्टर-127) जैसी प्रमुख बहुराष्ट्रीय कंपनियां और आईटी हब।
  • सेक्टर-125 में एमिटी विश्वविद्यालय, सेक्टर-91 में पंचशील बाल इंटर कॉलेज और सेक्टर-44 में महामाया बालिका इंटर कॉलेज जैसे शैक्षणिक संस्थान।
  • महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं , जिनमें सबसे प्रमुख सेक्टर-128 स्थित मैक्स सुपर स्पेशलिटी अस्पताल है।
  • प्रमुख पर्यटक आकर्षणों में बॉटेनिकल गार्डन और सेक्टर-93 पार्क शामिल हैं।

इन महत्वपूर्ण क्षेत्रों को मेट्रो नेटवर्क से जोड़कर, नोएडा सेक्टर 142 से बॉटेनिकल गार्डन (नोएडा) तक का एक्सटेंशन कॉरिडोर न केवल कनेक्टिविटी को बढ़ाएगा बल्कि आर्थिक गतिविधि को भी बढ़ावा देगा और रोजगार, व्यवसाय, शिक्षा और सामान्य परिवहन से संबंधित निवासियों और यात्रियों दोनों के लिए शहरी गतिशीलता को आसान बनाएगा।

यातायात जाम में कमी: मेट्रो रेल एक कुशल वैकल्पिक सड़क परिवहन के रूप में और नोएडा सेक्टर 142 से बॉटेनिकल गार्डन (नोएडा) तक एक्सटेंशन कॉरिडोर के साथ नोएडा और ग्रेटर नोएडा शहर में मेट्रो रेल नेटवर्क के विस्तार से यातायात जाम को कम करने की संभावना है। सड़क यातायात में कमी से वाहनों की सुगम आवाजाही, यात्रा समय में कमी, समग्र सड़क सुरक्षा में वृद्धि आदि हो सकती है।

पर्यावरण संबंधी लाभ: नोएडा सेक्टर 142 से बॉटेनिकल गार्डन (नोएडा) तक एक्सटेंशन कॉरिडोर के जुड़ने से नोएडा मेट्रो रेल परियोजना और नोएडा और ग्रेटर नोएडा शहर में समग्र मेट्रो रेल नेटवर्क में वृद्धि होने से, पारंपरिक जीवाश्म ईंधन आधारित परिवहन की तुलना में कार्बन उत्सर्जन में उल्लेखनीय कमी आ सकती है।

आर्थिक विकास: यात्रा का समय कम होने और शहर के विभिन्न हिस्सों तथा दिल्ली हवाई अड्डे, रेलवे स्टेशनों और विभिन्न बस डिपो जैसे परिवहन केंद्रों तक बेहतर पहुंच से उत्पादकता में वृद्धि हो सकती है, क्योंकि इससे व्यक्ति अपने कार्यस्थलों और गंतव्यों तक अधिक कुशलता से पहुंच सकेंगे। साथ ही, बेहतर कनेक्टिविटी से स्थानीय व्यवसायों को प्रोत्साहन मिल सकता है, विशेष रूप से नए मेट्रो स्टेशनों के आसपास के क्षेत्रों में, जिससे पहले कम पहुंच वाले क्षेत्रों में भी निवेश और विकास आकर्षित हो सकता है।

सामाजिक प्रभाव: नोएडा सेक्टर 142 से बॉटेनिकल गार्डन (नोएडा) तक एक्सटेंशन कॉरिडोर का विस्तार नोएडा में मेट्रो रेल नेटवर्क को बढ़ावा देगा, जिससे सार्वजनिक परिवहन तक अधिक समान पहुंच मिलेगी, विभिन्न सामाजिक-आर्थिक समूहों को लाभ होगा और परिवहन संबंधी असमानताएं कम होंगी, जो यात्रा के समय को कम करके और आवश्यक सेवाओं तक पहुंच में सुधार करके जीवन की उच्च गुणवत्ता में योगदान देंगी।

नोएडा मेट्रो रेल परियोजना का नोएडा सेक्टर 142 से बॉटेनिकल गार्डन (नोएडा) तक का विस्तार गलियारा शहर के लिए एक क्रांतिकारी विकास साबित होने वाला है। इससे बेहतर कनेक्टिविटी, यातायात जाम में कमी, पर्यावरणीय लाभ, आर्थिक विकास और जीवन की बेहतर गुणवत्ता मिलने की संभावना है। प्रमुख शहरी चुनौतियों का समाधान करते हुए और भविष्य के विस्तार के लिए आधार प्रदान करते हुए, यह शहर के विकास पथ और स्थिरता को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Renewables up 24%, emissions up just 0.9%: India charts a different energy path

Media Coverage

Renewables up 24%, emissions up just 0.9%: India charts a different energy path
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
सोशल मीडिया कॉर्नर 29 जून 2026
June 29, 2026

PM Modi Advancing National Strength Through Unity, Innovation and Janbhagidari