ओडिशा से महाराष्ट्र तक, भाजपा कार्यकर्ता अपनी मेहनत और प्रतिबद्धता से विश्वास पैदा करते हैं: पीएम मोदी
राष्ट्रीय स्तर पर एक दशक से अधिक समय तक सत्ता से बाहर रहने के बाद, कुछ खास राजनीतिक ताकतें सत्ता हासिल करने के लिए बेताब हो रही हैं: पीएम
खेल से लेकर शिक्षा और पर्यटन तक, ओडिशा में अभूतपूर्व विकास हो रहा है: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को भुवनेश्वर में एक जनसभा के दौरान विपक्ष पर जमकर हमला बोला। महाराष्ट्र, हरियाणा और ओडिशा में हुए चुनावों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इन चुनाव नतीजों से देश में नया विश्वास आया है। उन्होंने कहा, ‘यही तो बीजेपी की विशेषता है। यही तो बीजेपी के कार्यकर्ताओं का सामर्थ्य है’।

विपक्ष पर प्रहार करते हुए पीएम ने कहा कि विपक्षी दल बीजेपी सरकार के खिलाफ अपप्रचार कर रहे हैं। लेकिन, जनता बीजेपी सरकार के कामों को देखकर उन्हें आशीर्वाद देने खुद बाहर आ जाती है। उन्होंने कहा, ‘चुनाव से कुछ महीने पहले तक बड़े-बड़े पॉलिटिकल एक्सपर्ट ओडिशा में बीजेपी को पूरी तरह से खारिज कर रहे थे। ये लोग कह रहे थे, कि ओडिशा में बीजेपी इतनी बड़ी ताकत बन ही नहीं सकती कि वो अपनी सरकार बना ले! लेकिन, जब परिणाम आए, तो ये लोग हैरान थे! क्योंकि, ओडिशा के लोगों ने बीजेपी की केंद्र सरकार का काम देखा था’।

पीएम मोदी ने राज्य के विकास के प्रयासों की चर्चा करते हुए कहा कि ओडिशा के विकास के लिए उनकी सरकार निरंतर प्रयासरत रही है और उन्होंने राज्य के लोगों का जीवन आसान बनाने के लिए पूरी लगन और ईमानदारी से काम किया है। उन्होंने कहा, ‘केंद्र सरकार ने कभी ये नहीं सोचा, यहां हमारी पार्टी की सरकार नहीं है। हमने ओडिशा को केंद्र से मिलने वाले बजट को तीन गुना किया। हमने ओडिशा के लिए नई योजनाएं चलाईं। यहां हर वर्ग, हर समाज की समान भाव से सेवा की। इसीलिए, ओडिशा की जनता ने बीजेपी को दिल खोलकर आशीर्वाद दिया’।

पीएम ने कहा कि विपक्ष देश के खिलाफ साजिश कर रहा है। उन्होंने कहा, ‘मैंने राजनीति के अलग-अलग रंग देखे हैं, तौर तरीके देखे हैं। राजनीति में नीतिगत विरोध बहुत स्वाभाविक है। ये लोकतंत्र का स्वाभाव है। लेकिन पिछले कुछ समय से एक बड़ा बदलाव आप सभी महसूस कर रहे होंगे। भारत के संविधान की भावनाओं को कुचल दिया जाता है। लोकतंत्र की तमाम मान-मर्यादाओं को अस्विकार किया जाता है’।

पीएम मोदी ने कहा कि जो लोग सत्ता को अपना जन्मसिद्ध अधिकार समझते हैं और जो केंद्र की सत्ता पिछले एक दशक से खो चुके हैं। वे देश के खिलाफ ही साजिश करने लगे हैं और जनता पर अपना गुस्सा निकाल रहे हैं। देश को गलत दिशा में ले जाने के लिए उन्होंने लोगों को गुमराह करना शुरू कर दिया है और अपनी झूठ और अफवाह की दुकान चला रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘जागृत नागरिकों को, भाजपा के कार्यकर्ताओं के लिए, जो देश को प्यार करते हैं उनके लिए, जो संविधान का सम्मान करते हैं और उनके लिए जो लोकतंत्र को जीते हैं ऐसे लोगों की हरकतें, उनके इरादे उनके कारनामें बहुत बड़ी चुनौती बनते जा रहे है। ऐसे में मैं सभी देशवासियों और लोकतंत्र के लिए समर्पित हर कार्यकर्ता को कहना चाहूंगा कि हमें हर पल सतर्क रहना है, और लोगों को जागरूक करना है’।

प्रधानमंत्री ने कहा कि ऐसे लोगों का एक झूठ जनता पर काम नहीं करता तो उससे बड़ा दूसरा झूठ गढ़ते हैं। ये अपने कार्यकर्ताओं को भी झूठा भरोसा दिलासा देने के लिए यही कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘आप भी तो देखते होंगे ना 2019 में जो चौकीदार उनके लिए चोर था, 2024 आते-आते ईमानदार हो गया और एक बार भी चौकीदार चोर को गाली नहीं पड़ी। इनका मकसद सिर्फ यही है कि किसी तरह देश की जनता को गुमराह करते सत्ता पर इनका कब्जा हो, ताकि देश आजाद हुआ तब से आज तक लूट चलाने वाला ये गिरोह है, अलग-अलग नकाब पहन कर निकला हुआ गिरोह है, उसको देश की जनता को लूटने का एक मौका मिल जाए’।

महिला सशक्तिकरण की बात करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार का फोकस देश की माताओं-बहनों का जीवन आसान बनाने पर है और इसके लिए सरकार कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रही है। महिला शक्ति के कल्याण के प्रयासों की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि बीजेपी की सरकारें इतनी सफल इसलिए होती हैं, क्योंकि वो महिलाओं को विकास के केंद्र में रखकर काम करते हैं। ओडिशा में भी सरकार बनते ही माताओं बहनों के लिए कई बड़े कदम उठाए गए हैं। उन्होंने कहा कि जब हमारी माताएं-बहनें आर्थिक रुप से सशक्त होंगी, तो राज्य की अर्थव्यवस्था में उनका योगदान बढ़ेगा।

पीएम ने आदिवासियों और किसानों के हित में किए जा रहे प्रयासों की चर्चा करते हुए कहा कि ओडिशा में जनजातीय कल्याण के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। ओडिशा के 13 आदिवासी समुदायों को पीएम जनमन योजना का लाभ मिल रहा है। आदिवासी बच्चों की पढ़ाई बीच में ना छूटे, इसके लिए उनके घर के पास ही स्कूल की सुविधा देने के प्रयास किए जा रहा है। इतना ही नहीं ओडिशा के आदिवासी बहुल इलाके में एकलव्य मॉडल आवासीय स्कूल भी खोले गए हैं।

किसानों से किए गए वादों की चर्चा करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि वे अपने संकल्पों को पूरा करेंगे और विकसित ओडिशा के लिए काम करते रहेंगे। उन्होंने कहा, ‘चुनाव के समय मोदी ने आपको कहा था कि जो गारंटी मैं दूंगा उसे तेजी से पूरा किया जाएगा। आज ओडिशा में हमारी सरकार, हर गारंटी को पूरा करने के लिए काम कर रही है’।

पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Cabinet approves Rs 4,415 crore upgrade of 233 km NH-347B in Madhya Pradesh

Media Coverage

Cabinet approves Rs 4,415 crore upgrade of 233 km NH-347B in Madhya Pradesh
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
UK Foreign Secretary meets Prime Minister
June 04, 2026

UK Foreign Secretary Yvette Cooper today met Prime Minister Shri Narendra Modi.

The Prime Minister expressed his pleasure upon the meeting and appreciated the deepening of the India-UK partnership in recent times which has unlocked unprecedented growth opportunities for both countries.

The Prime Minister affirmed that the India-UK Vision 2035 will continue to guide the partnership and strengthen joint efforts for the global good.

The Prime Minister posted on X:

"Pleased to meet UK Foreign Secretary Yvette Cooper. Appreciated the deepening of the India-UK partnership in recent times that has unlocked unprecedented growth opportunities for both our countries.

India-UK Vision 2035 will continue to guide our partnership and strengthen our joint efforts for global good.@YvetteCooperMP"