प्रधानमंत्री मोदी ने वाशिंगटन डीसी में परमाणु सुरक्षा सम्‍मेलन के अवसर पर कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो से मुलाकात की
प्रधानमंत्री मोदी ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरन से मुलाकात की
प्रधानमंत्री मोदी और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ने मेक इन इंडिया एवं रक्षा क्षेत्र से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने वाशिंगटन डीसी में परमाणु सुरक्षा सम्‍मेलन के अवसर पर कनाडा के प्रधानमंत्री श्री जस्टिन ट्रूडो से मुलाकात की।

प्रधानमंत्री ने कहा कि श्री ट्रूडो के पद ग्रहण करने के बाद से दोनों देशों के बीच संबंधों में नई ऊर्जा और गति‍शीलता आई है। उन्‍होंने आर्थिक क्षेत्र में संबंधों को आगे बढ़ाने की संभावनाओं पर भी जोर दिया। प्रधानमंत्री ने पिछले वर्ष कनाडा की अपनी यात्रा के दौरान कनाडा के पेंशन कोष प्रमुखों से हुई अपनी मुलाकात का स्‍मरण करते हुए कहा कि इनमें से कुछ निधियों का अब भारत में निवेश किया जा रहा है।

कनाडा के प्रधानमंत्री ने एनएसएस के रात्रिकालीन भोज के दौरान प्रधानमंत्री मोदी के विचारों के लिए उन्‍हें बधाई दी। उन्‍होंने कहा कि भारत और कनाडा परमाणु-अप्रसार की दिशा में नेतृत्‍व संभाल सकते हैं।

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने अक्षय ऊर्जा की दिशा में भारत के अथक प्रयासों पर भी चर्चा की। उन्‍होंने स्‍मार्ट शहरों, शहरी बुनियादी ढांचे और कौशल विकास जैसे उन क्षेत्रों का भी उल्‍लेख किया जहां कनाडा भविष्‍य में भारत के साथ मजबूत सहयोग को बढ़ा सकता है। प्रधानमंत्री मोदी ने हाइड्रोकार्बन के क्षेत्र में भारत की प्रगतिशील नीति का उल्‍लेख किया और कोयला गैसीकरण एवं कोयले के भूमिगत खनन के क्षेत्रों में कनाडा से सहयोग की भी अपील की।

प्रधानमंत्री ट्रूडो ने भारत की यात्रा के लिए प्रधानमंत्री मोदी के निमंत्रण को स्‍वीकार कर लिया।

एनएसएस के अवसर पर, प्रधानमंत्री मोदी ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री श्री डेविड कैमरन से भी मुलाकात की। दोनों नेताओं ने पिछले वर्ष श्री नरेन्‍द्र मोदी की ब्रिटेन यात्रा का स्‍मरण किया और प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि दोनों देशों के बीच संबंध और गहरे एवं मजबूत हो चुके हैं। विचार-विमर्श के दौरान रक्षा सहयोग पर प्रधानमंत्री मोदी ने उल्‍लेख किया कि ब्रिटेन खासतौर पर रक्षा क्षेत्र में मेक इन इंडिया पहल में भारत का साझेदार बन सकता है। दोनों नेताओं के बीच वीजा मुद्दों पर भी चर्चा की गई।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
India ranks 13th globally in QS World Future Skills Index 2027, emerges as a leading AI-ready economy

Media Coverage

India ranks 13th globally in QS World Future Skills Index 2027, emerges as a leading AI-ready economy
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को कतर के अमीर ने टेलीफोन कॉल किया
June 23, 2026
कतर के अमीर ने कतर में हुई एक दुर्घटना में भारतीय नागरिकों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया
प्रधानमंत्री ने कतर के अमीर को धन्यवाद दिया और घायलों को तुरंत चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने के लिए उनका आभार व्यक्त किया
दोनों नेताओं ने अपने नागरिकों के कल्याण और सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई
प्रधानमंत्री ने पश्चिम एशिया में शांति प्रयासों में कतर के सकारात्मक योगदान के लिए सराहना व्यक्त की
दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय सहयोग का विस्तार करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को आज कतर के अमीर, महामहिम शेख तमीम बिन हमद अल-थानी का टेलीफोन कॉल आया।

कतर के अमीर ने 21 जून को कतर के रास लाफान इंडस्ट्रियल सिटी में हुई दुर्घटना में भारतीय नागरिकों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

प्रधानमंत्री ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त के लिए कतर के अमीर को धन्यवाद दिया और घायलों को तुरंत चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

दोनों नेताओं ने अपने नागरिकों के कल्याण और सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई और एक-दूसरे के प्रति अपना सहयोग और एकजुटता को फिर से व्यक्त किया।

पश्चिम एशिया की स्थिति पर चर्चा करते हुए, प्रधानमंत्री ने शांति प्रयासों में कतर के सकारात्मक योगदान की सराहना की और उम्मीद जताई कि इन प्रयासों से क्षेत्र में स्थायी शांति और स्थिरता आएगी।

दोनों नेताओं ने सभी क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग का विस्तार करने की अपनी प्रतिबद्धता भी दोहराई।

दोनों नेताओं ने नियमित रूप से संपर्क में बने रहने पर सहमति जताई।