दोनों नेताओं ने पिछले दशक में द्विपक्षीय संबंधों में हुई महत्वपूर्ण उपलब्धि को स्वीकार किया
दोनों नेताओं ने निरंतर मजबूत साझेदारी के प्रति उत्सुकता व्यक्त की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ बांग्लादेश की प्रधानमंत्री महामहिम शेख हसीना की ओर से 18वीं लोकसभा चुनाव में एनडीए की जीत के लिए बधाई देने हेतु एक टेलीफोन कॉल आया।

प्रधानमंत्री शेख हसीना प्रधानमंत्री को सबसे पहले बधाई देने वाले विदेशी नेताओं में शामिल थीं, जो दोनों नेताओं के बीच की गर्मजोशी और व्यक्तिगत तालमेल को दर्शाता है।

दोनों नेताओं ने विकसित भारत 2047 और स्मार्ट बांग्लादेश 2041 के दृष्टिकोण को हासिल करने की दिशा में नए जनादेश के तहत ऐतिहासिक एवं घनिष्ठ संबंधों को और मजबूत करने के लिए मिलकर काम करना जारी रखने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

दोनों नेताओं ने पिछले दशक में दोनों देशों के लोगों के जीवन में हुए महत्वपूर्ण सुधारों को स्वीकार किया और आर्थिक एवं विकास संबंधी साझेदारी, ऊर्जा सुरक्षा, डिजिटल लिंकेज तथा दोनों देशों के लोगों के बीच पारस्परिक संपर्क सहित कनेक्टिविटी के साथ-साथ सभी क्षेत्रों में परिवर्तनकारी संबंधों को और आगे बढ़ाने के प्रति उत्सुकता व्यक्त की।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
PM Modi at BRICS summit: Dismantle ‘pyramid of privilege’ to make Global South a ‘rule-shaper’

Media Coverage

PM Modi at BRICS summit: Dismantle ‘pyramid of privilege’ to make Global South a ‘rule-shaper’
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने एशिया कप जीतने पर भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम को बधाई दी
September 13, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने फाइनल में 4-1 की शानदार जीत के साथ एशिया कप का खिताब जीतने पर भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम को बधाई दी है।

प्रधानमंत्री ने इस उपलब्धि को शानदार बताया और कहा कि यह सफलता हमारे युवा खिलाड़ियों की अपार प्रतिभा को दर्शाती है।

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने पूरी टीम को अपनी शुभकामनाएं दीं।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा;

"फाइनल में 4-1 की शानदार जीत के साथ एशिया कप जीतने पर हमारी जूनियर पुरुष हॉकी टीम को बधाई। यह सचमुच एक अद्भुत उपलब्धि है।

यह सफलता हमारे युवा खिलाड़ियों की अपार प्रतिभा को दर्शाती है। पूरी टीम को मेरी ओर से बहुत-बहुत शुभकामनाएं!"