"Sachin Tendulkar writes to PM Narendra Modi on Swachh Bharat Abhiyaan"
"Sachin Tendulkar applauds PM for launching Swachh Bharat Abhiyaan"
"Thank you for making me part of the team to spread the message: Sachin Tendulkar to PM"
"Noted cricketer Sachin Tendulkar shares his experiences of cleaning a dirty footpath stretch in Mumbai with PM through a letter"
"सचिन तेंदुलकर ने स्वच्छ भारत अभियान के संबंध में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा "
"सचिन तेंदुलकर ने स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत के लिए प्रधानमंत्री की तारीफ की"
"मुझे इस संदेश को आगे बढ़ाने वाले दल का हिस्सा बनाने के लिए आपका धन्यवाद: सचिन तेंदुलकर, प्रधानमंत्री से"
"सुप्रसिद्ध क्रिकेट खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने मुंबई में गंदे फुटपाथ की सफाई के अनुभवों को पत्र के जरिए प्रधानमंत्री के साथ बांटा"

सुविख्यात खिलाड़ी श्री सचिन तेंदुलकर ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत के लिए प्रधानमंत्री की तारीफ की और प्रतिबद्धता जताई कि वो स्वच्छ भारत के स्वप्न को साकार करने के लिए स्वच्छ भारत अभियान में योगदान करते रहेंगे। जानेमाने क्रिकेट खिलाड़ी ने इस आंदोलन का हिस्सा बनने का आमंत्रण देने के लिए प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री ने दो अक्टूबर के दिन ‘स्वच्छ भारत अभियान’ में शामिल होने के लिए श्री सचिन तेंदुलकर को आमंत्रित किया था।

श्री तेंदुलकर ने हाल में मुंबई के बांद्रा में एक फुटपाथ की सफाई के दौरान अपने अनुभवों को भी साझा किया। श्री तेंदुलकर ने लिखा कि सफाई के लिए जिस पट्टी को चुना गया वो कूड़ा-करकट और गंदगी से भरी हुई थी। उन्होंने बताया कि वे और उनकी टीम उस पट्टी को साफ करने के लिए चार अक्टूबर को तड़के उस जगह गई और सफाई पूरी करने में उन्हें दो घंटे का समय लगा।

इस दौरान श्री तेंदुलकर और उनके साथियों ने कचरे को साफ किया, कचरे को फेंका गया, दीवार पर पेंट किया और स्थानीय अधिकारियों के साथ वहां कुछ बेंच, पौधे और सोलर लैंप लगाने के लिए बात की गई।

जानेमाने खिलाड़ी ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए बताया कि किस तरह एक स्थानीय चायवाले ने टीम के हौसले को बढ़ाने के लिए उन्हें चाय दी और किस तरह स्थानीय लोग भी सफाई के कार्य में जुट गए।

श्री मोदी ने श्री तेंदुलकर के प्रयासों की सराहना सोशल मीडिया पर की और युवाओं से कहा कि वो दिग्गज खिलाड़ी के प्रयासों से प्रेरणा लें।

— Narendra Modi (@narendramodi) October 2, 2014

— sachin tendulkar (@sachin_rt) October 2, 2014

— sachin tendulkar (@sachin_rt) October 5, 2014

— Narendra Modi (@narendramodi) October 6, 2014

— sachin tendulkar (@sachin_rt) October 9, 2014

— sachin tendulkar (@sachin_rt) October 9, 2014

— sachin tendulkar (@sachin_rt) October 9, 2014

— sachin tendulkar (@sachin_rt) October 10, 2014

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Inspiring India: Gujarat Woman's Solar Mission Earns PM Modi’s Praise, Invitation to I-Day Ceremony

Media Coverage

Inspiring India: Gujarat Woman's Solar Mission Earns PM Modi’s Praise, Invitation to I-Day Ceremony
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
पीएम मोदी का देशवासियों से आह्वान: राष्ट्रीय हथकरघा दिवस मनाएं, भारत की समृद्ध हथकरघा विरासत को विश्वभर में दें नई पहचान
August 06, 2026

The Prime Minister, Shri Narendra Modi, has called upon citizens to celebrate National Handloom Day on 7th August by promoting India's rich and diverse handloom traditions.

“Share your videos with your favourite handloom products, including GRWM videos on social media”, Shri Modi said.

Shri Modi posted on X;

Tomorrow, 7th August is National Handloom Day. Let’s make India’s handloom diversity popular.

Share your videos with your favourite handloom products, including GRWM videos on social media.

Don’t forget to use #NationalHandloomDay.