2014 में, प्रधानमंत्री मोदी ने अर्थव्यवस्था को सुधारने, शासन प्रणाली को सुव्यवस्थित करने और विकास की एक नई गाथा लिखने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी ली। पिछले दशक में शुरू की गई कई नीतियों और पहलों ने भारत को वैश्विक स्तर पर आगे बढ़ाया और एक चमकते उदाहरण के रूप में खड़ा किया। देश के किसी भी भौगोलिक क्षेत्र, गांव या शहर के सभी वर्गों, यहां तक कि वंचित और उपेक्षित तबकों की आकांक्षाओं, उम्मीदों और सपनों को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया। यह प्रयास व्यापक, समग्र और समावेशी विकास सुनिश्चित करने के लिए किया गया है। "सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास" के मंत्र ने यह सुनिश्चित किया है कि लोगों के अधिकार बिना किसी बाधा के उन तक पहुंचे।
2014 के बाद भारत 11 वीं से 5 वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था पर पहुंच गया है। जबकि सदी के पहले दशक को भारत के 'लॉस्ट डिकेड' का नाम दिया गया था, वर्तमान कालखंड को अब 'भारत का डिकेड' कहा जाता है। यह सब प्रधानमंत्री के दृढ़ संकल्पों के कारण हासिल किया गया है।
साहसिक सुधारों ने राष्ट्र के हर कोने-कोने में विकास को मजबूती और गति प्रदान की है, जिससे सभी में गर्व की भावना जगी है। प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में भारत के ई-गवर्नेंस में किए गए प्रयासों ने वैश्विक स्तर पर प्रशंसा अर्जित की है। भारत का टेक-बेस्ड गवर्नेंस एक विश्वव्यापी मॉडल बन गया है, जिसे अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने भी अर्थव्यवस्था को औपचारिक बनाने और अक्षमताओं को कम करने में योगदान के लिए मान्यता दी है। इसके विपरीत, गहन कॉस्ट-बेनिफिट विश्लेषण, राजकोषीय अनुशासन और लक्षित अभियानों से समर्थित व्यापक तैयारी, सभी महत्वपूर्ण योजनाओं में शत-प्रतिशत सैचुरेशन प्राप्त करती है, जो वंचित और उपेक्षित वर्गों को प्राथमिकता देती है।
डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) पहल ने लाभार्थियों के बैंक खातों में सीधे सब्सिडी जमा करने और भ्रष्टाचार, लीकेज और देरी जैसी सब्सिडी वितरण की खामियों को दूर करने के लिए "JAM" त्रिमूर्ति (जन धन, आधार, मोबाइल) का उपयोग किया। जबकि 2014 से पहले के बेबस जनता को यह कड़वा सच स्वीकार करना पड़ता था कि केंद्र सरकार द्वारा आवंटित प्रत्येक रुपये में से केवल 15 पैसे ही लाभार्थियों तक पहुंचते थे, अब, पीएम मोदी के युग में, सुव्यवस्थित DBT ने न केवल पहले गायब हो जाने वाले 85 पैसों को बचा लिया है, बल्कि वित्तीय समावेश को भी बढ़ा दिया है।
PM मोदी ने 15 नवंबर, 2023 को एक विकसित भारत के लिए अपने विजन को दर्शाने के लिये 'अमृत स्तंभ' अवधारणा पेश की, जिसमें चार स्तंभों पर जोर दिया गया: महिला शक्ति, युवा शक्ति, अन्नदाता और गरीब/नव-मध्यम वर्ग। संयुक्त सचिवों से लेकर ग्राम पंचायत अधिकारियों तक सभी स्तरों पर सिविल सेवकों को राष्ट्रीय विकास की दिशा में सामूहिक जिम्मेदारी और सक्रिय जुड़ाव पैदा करने के लिए प्रेरित किया गया। कुशल नेतृत्व ने यह सुनिश्चित किया कि दूर-दराज के गांवों में भी महिलाओं, किसानों, गरीबों, युवाओं और वंचितों तक लाभ पहुंचाने की व्यापक और सीधी पहुंच हो। इतिहास में इससे पहले कभी भी लोगों को योजनाओं के लाभार्थी के बजाय विकास सहयोगी के रूप में सशक्त नहीं बनाया गया है।
ठोस परिणाम:
महिलाएं
हायर एजुकेशन में महिलाओं का प्रवेश 10 वर्षों में 28% बढ़ गया है, जिसमें STEM कोर्सेज में 43% नामांकन महिलाओं का हुआ है। अब तक महिलाओं को तीस करोड़ MUDRA लोन दिए गए हैं। एक करोड़ महिलाओं ने 'लखपति दीदी' का दर्जा हासिल किया और अब लक्ष्य 2 करोड़ से बढ़कर 3 करोड़ 'लखपति दीदी' हो गया है। पीएम आवास योजना के तहत 70% घर महिलाओं को आवंटित किए गए हैं। अब, आयुष्मान भारत का विस्तार सभी आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं तक किया गया है। 9-14 वर्ष के आयु वर्ग की लड़कियों के लिए सर्वाइकल कैंसर टीकाकरण कार्यक्रम को मंजूरी दी गई है।
गरीब/नव-मध्यम वर्ग
"गरीब कल्याण से देश का कल्याण" के संदेश के साथ बीते दस वर्षों में 25 करोड़ लोगों को बहुआयामी गरीबी से बाहर निकाला गया है। डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर से 2.7 लाख करोड़ रुपये की बचत हुई, जिससे गरीबों के लिए कल्याणकारी बजट में वृद्धि हुई। पीएम आवास योजना के तहत लगभग तीन करोड़ घर बनाए गए; अगले पांच वर्षों में अतिरिक्त दो करोड़ घर बनाए जाएंगे। पीएम स्वनिधि योजना के तहत 78 लाख स्ट्रीट वेंडरों को क्रेडिट सहायता प्रदान की गई। पीएम जनजाति कल्याण योजना के लाभों को विशेष रूप से कमजोर आदिवासी समूहों तक पहुंचाया गया है ताकि उनकी विशिष्ट जरूरतों और चुनौतियों का समाधान किया जा सके। पीएम विश्वकर्मा योजना कारीगरों और शिल्पकारों को व्यापक समर्थन प्रदान करती है।
किसान
पीएम किसान सम्मान निधि ने 11.8 करोड़ किसानों को वित्तीय सहायता प्रदान की है। पीएम फसल बीमा योजना के तहत 4 करोड़ किसानों को फसल बीमा दिया गया है। e-NAM ने 1361 मंडियों को एकीकृत किया है और 3 लाख करोड़ रुपये से अधिक की ट्रेडिंग वैल्यू के साथ 1.8 करोड़ किसानों को सेवाएं प्रदान कर रहा है। फसल कटाई के बाद की गतिविधियों में निजी और सार्वजनिक निवेश को बढ़ावा दिया गया है। सभी कृषि जलवायु क्षेत्रों में विभिन्न फसलों पर नैनो DAP के प्रयोग को बढ़ावा दिया गया है। तिलहन में आत्मनिर्भरता प्राप्त करने के लिए आत्मनिर्भर तिलहन अभियान रणनीति तैयार की गई और 5 एकीकृत एक्वापार्क स्थापित किए गए।
युवा
राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 ने परिवर्तनकारी सुधारों की शुरुआत की, और पीएम-श्री स्कूल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर रहे हैं। कौशल भारत मिशन के तहत प्रशिक्षित युवाओं की बेरोजगारी दर 2017-18 में 6.1% से घटकर 2022-23.1.4 करोड़ युवाओं में 3.2% हो गई है। 3000 नए ITI स्थापित किए गए। 7 IIT, 16 IIIT, 7 IIM, 15 AIIMS और 390 विश्वविद्यालय स्थापित किए गए। रिसर्च और इनोवेशन को बढ़ावा देने के लिए 1 लाख करोड़ रुपये का फंड आवंटित किया गया है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 2025 तक भारत को पांच ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था में ले जाने की आकांक्षा ने लोगों के बीच आशा पैदा की है और वैश्विक स्तर पर भारत के प्रति काफी आशावाद को बढ़ावा दिया है। पीएम मोदी के कार्यकाल को रेखांकित करने वाला 'मोदीनॉमिक्स', जो समग्र सुधारों के लिए अटूट प्रयास और परिवर्तनकारी बदलाव लाने की दृढ़ प्रतिबद्धता द्वारा परिभाषित मोदी के कार्यकाल की पहचान है, भारत के कायाकल्प का असली जादू रहा है।




