प्रधानमंत्री ने इटली के मुक्ति दिवस पर शुभकामनाएं दीं
प्रधानमंत्री ने इटली में आयोजित जी-7 शिखर सम्मेलन में आमंत्रित करने के लिए धन्यवाद दिया
दोनों नेताओं ने रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई
दोनों नेताओं ने आपसी हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी से टेलीफोन पर बातचीत की।

प्रधानमंत्री ने मुक्ति दिवस की 79वीं वर्षगांठ के अवसर पर प्रधानमंत्री मेलोनी और इटली के लोगों को शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने जून 2024 में इटली के पुगलिया में आयोजित होने वाले जी 7 शिखर सम्मेलन आउटरीच सत्र में आमंत्रित करने के लिए प्रधानमंत्री मेलोनी को धन्यवाद दिया। दोनों नेताओं ने इटली की अध्यक्षता में जी 7 शिखर सम्मेलन में जी20 की भारत की अध्यक्षता के दौरान हासिल महत्वपूर्ण परिणामों को आगे बढ़ाने, विशेष रूप से ग्लोबल साउथ का समर्थन करने पर चर्चा की।

दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करना जारी रखने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

दोनों नेताओं ने आपसी हित के क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाक्रमों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया।  

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
India's yuva shakti continues to make global impact: PM Modi

Media Coverage

India's yuva shakti continues to make global impact: PM Modi
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने भारत के युवाओं के साहस और दृढ़ संकल्प की सराहना करते हुए संस्कृत सुभाषितम साझा किया
July 20, 2026

The Prime Minister, Shri Narendra Modi, shared a Sanskrit Subhashitam applauding the courage and perseverance of India's Youth:

"प्राप्यापदं न व्यथते कदाचिदुद्योगमन्विच्छति चाप्रमत्तः।

दुःखं च काले सहते महात्मा धुरन्धरस्तस्य जिताः सपत्नाः॥"

Shri Modi said that our youth is achieving historic success through their courage, self-confidence, and relentless hard work, and this is the greatest strength of a rapidly developing India.

The Prime Minister posted on X:

आज हमारे युवा साथी धैर्य, आत्मविश्वास और अथक परिश्रम से ऐतिहासिक सफलता हासिल कर रहे हैं। यही विकसित हो रहे भारत की सबसे बड़ी ताकत है।

प्राप्यापदं न व्यथते कदाचिदुद्योगमन्विच्छति चाप्रमत्तः।

दुःखं च काले सहते महात्मा धुरन्धरस्तस्य जिताः सपत्नाः॥