प्रधानमंत्री मोदी ने एक साक्षात्कार में केंद्र में सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के खिलाफ बन रहे महागठबंधन को खारिज करते हुए कहा कि 2019 का लोकसभा चुनाव जनता बनाम महागठबंधन होगा। पीएम मोदी ने विश्वास व्यक्त किया कि सरकार के काम को देखते हुए बीजेपी को एक बार फिर जनता का आशिर्वाद प्राप्त होगा।

प्रधानमंत्री ने कहा कि जनता जानती है कि पहले भ्रष्टाचार का विकेंद्रीकरण था, जो राज्य था वो वहां लूटता था, जो केंद्र में था वो वहां लूटता था। जनता तय करेगी कि क्या उसे उन्हें उन भ्रष्ट ताकतों से साथ जाना है जो एक साथ आ रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह चुनाव जनता बनाम गठबंधन होगा और मोदी तो सिर्फ लोगों के प्यार और आशीर्वाद की अभिव्यक्ति है।

आगे चंद्रबाबू नायडू के दावों जिसमें उन्होंने कहा था कि भाजपा केसीआर का समर्थन कर रही थी इसपर पीएम मोदी ने कहा “कोई गठबंधन बन रहा है, ऐसी मेरी कोई जानकारी नहीं है। मुझे केसीआर के महागठबंधन की कोई जानकारी नहीं है। ये क्यों बन रहा है। 5 साल हो गए महागठबंधन ने देश के हालात को लेकर कुछ कहा है क्या। अभी भी वहां से दो विचार निकलते हैं, एक सुर में कुछ बोला है क्या। उनका इरादा एकमात्र इरादा मोदी के विरोध में एकजुट होना है। भारत की जनता एजेंडा तय करेगी। जनता जानती है कि पहले राज्य को लूटने वाले और केंद्र को लूटने वाले एक साथ आ रहे हैं।”

 

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
'Every voter had valid ID': Trump praises India polls, renews push for SAVE America Act

Media Coverage

'Every voter had valid ID': Trump praises India polls, renews push for SAVE America Act
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
सोशल मीडिया कॉर्नर 18 अगस्त 2026
August 18, 2026

PM Modi’s 12 Years of Structural Power: Manufacturing, FTAs, Airports & Uncompromising Security