प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने तमिल सिनेमा की प्रसिद्ध हस्ती और तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्री एमजी रामचंद्रन को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की है।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया;

“आज, उनकी जयंती पर हम महान एमजीआर को स्मरण करते हैं और उनके जीवन का जश्न मनाते हैं। वह तमिल सिनेमा के सच्चे प्रतीक और दूरदर्शी नेता थे। उनकी फ़िल्में, विशेषकर सामाजिक न्याय और सहानुभूति पर आधारित फ़िल्मों ने, सिल्वर स्क्रीन के अलावा लोगों के दिलों को भी जीता है। एक नेता और मुख्यमंत्री के रूप में, उन्होंने लोगों के कल्याण के लिए अथक प्रयास किया है, जिसका तमिलनाडु की प्रगति और विकास पर स्थायी प्रभाव पड़ा है। उनका कार्य हमें लगातार प्रेरणा देता रहेगा।”

"தலைசிறந்த எம்.ஜி.ஆர் அவர்களின் பிறந்த தினத்தை நினைவு கூர்ந்து அவரது வாழ்க்கையை இன்று கொண்டாடுகிறோம். அவர் தமிழ் சினிமாவின் உண்மையான அடையாளமாகவும், தொலைநோக்கு மிக்க தலைவராகவும் இருந்தார். அவரது திரைப் படங்களில் நிறைந்திருந்த சமூக நீதி மற்றும் கருணை ஆகியவை, வெள்ளித்திரைக்கு அப்பாலும் இதயங்களை வென்றன. தலைவராகவும், முதலமைச்சராகவும் மக்கள் நலனுக்காக அயராது உழைத்தவர், தமிழகத்தின் வளர்ச்சி மற்றும் மேம்பாட்டில் நீடித்த தாக்கத்தை ஏற்படுத்தியவர். அவரது பணி தொடர்ந்து நமக்கு ஊக்கம் அளிக்கிறது."

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
India's strong growth outlook intact despite global volatility: Govt

Media Coverage

India's strong growth outlook intact despite global volatility: Govt
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने कोयंबटूर में हुई दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया
April 17, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने तमिलनाडु के कोयंबटूर में हुई दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि वह इस घटना के बारे में सुनकर व्यथित हैं और उन्होंने अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने हादसे में घायल हुए लोगों के जल्द स्वस्थ होने की भी प्रार्थना की।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक्स पर पोस्ट किया:

“तमिलनाडु के कोयंबटूर में हुए हादसे के बारे में सुनकर अत्यंत दुख हुआ है। मैं इस दुर्घटना में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूँ। हादसे में घायल हुए लोगों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ: पीएम @narendramodi”