प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आषाढ़ी एकादशी के अवसर पर देशवासियों को बधाई दी है। श्री मोदी ने पूर्व-प्रसारित ‘मन की बात’ कार्यक्रम का एक अंश भी साझा किया है, जिसमें उन्होंने वारकरी परंपरा और पंढरपुर की दिव्यता के बारे में चर्चा की थी।"

प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया;

"आषाढ़ी एकादशी के पावन अवसर पर बधाई। भगवान विट्ठल का आशीर्वाद हम पर बना रहे और हमारे समाज में खुशी की भावना बढ़ती रहे। पूर्व-प्रसारित #मन की बात का एक अंश साझा कर रहा हूं, जिसमें हमने वारकरी परंपरा और पंढरपुर की दिव्यता के बारे में बात की थी।"

प्रधानमंत्री ने देहू के अपने भाषण का वीडियो भी साझा किया, जहां कुछ सप्ताह पहले उन्होंने संत तुकाराम जी को समर्पित एक मंदिर का उद्घाटन किया था।

उन्होंने ट्वीट किया:

"कुछ हफ्ते पहले, मैं संत तुकाराम जी को समर्पित एक मंदिर का उद्घाटन करने के लिए देहू में था। अपने भाषण में, मैंने उनकी महान शिक्षाओं के बारे में बात की थी और बताया था कि हम सभी महान वारकरी संतों और ऋषियों से क्या सीख सकते हैं।"

इसके अलावा, प्रधानमंत्री ने वारकरी परंपरा पर अपना भाषण साझा किया, जिसे उन्होंने पिछले साल नवंबर में दिया था।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया:

"पिछले साल नवंबर में, मुझे पंढरपुर में आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने वाली प्रमुख परियोजनाओं की आधारशिला रखने का सम्मान मिला था। यह भारत के युवाओं के बीच वारकरी परंपरा को और लोकप्रिय बनाने के हमारे प्रयासों का एक हिस्सा है।"

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
India's beauty, personal care market seen at $39 billion by 2030: Flipkart

Media Coverage

India's beauty, personal care market seen at $39 billion by 2030: Flipkart
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु को जन्मदिन की बधाई दी
June 20, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु को जन्मदिन की हार्दिक बधाई दी है।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि साहस, सादगी, विनम्रता और लोक सेवा के प्रति अडिग प्रतिबद्धता से भरी उनकी जीवन-यात्रा देश भर के लोगों को प्रेरित करती आ रही है।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में राष्ट्रपति ने उत्कृष्ट ढंग से देश की सेवा की है तथा विशेष रूप से वंचितों और समाज के हाशिए पर रहने वाले लोगों के कल्याण के प्रति सदैव समर्पित रही हैं।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि भारत के विकास के प्रति उनका अटूट समर्पण अत्यंत प्रेरणादायक है।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने देश की सेवा के लिए उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना की और कहा कि वह आज ओडिशा में आयोजित होने वाले एक कार्यक्रम में उनसे मिलने के लिए उत्सुक हैं।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने एक्स पर लिखा;

“राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। साहस, सादगी, विनम्रता और लोक सेवा के प्रति उनकी अडिग प्रतिबद्धता से भरी उनकी जीवन-यात्रा देश भर के लोगों को प्रेरित करती रहती है।

अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में उन्होंने बेहतरीन ढंग से देश की सेवा की है, और वंचित एवं समाज के अंतिम छोर पर रहने वाले लोगों के कल्याण के प्रति उनका विशेष जुड़ाव रहा है। भारत के विकास के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता बेहद प्रेरणा देने वाली है।

ईश्वर उन्हें देश सेवा में लंबी और स्वस्थ आयु प्रदान करे। मैं आज ओडिशा में होने वाले कार्यक्रम में उनसे मिलने के लिए उत्सुक हूं।@rashtrapatibhvn”