Text of Shri Narendra Modi's speech at Trichy, Tamilnadu

Published By : Admin | September 26, 2013 | 11:35 IST

भारत माता की जय..!

दोनों मुट्ठी बंद करके पूरी ताकत से बोलिए,

भारत माता की जय..!

भारत माता की जय..!

मित्रों, मैं अपनी बात बताऊं उससे पहले कुछ बातों के लिए मैं प्रार्थना करना चाहता हूँ। आज आतंकवादियों ने हमारे देश के सुरक्षा बलों पर हमला किया, हमारे देश के जवान मारे गए। कुछ दिन पहले आतंकवादियों ने नैरोबी में हमला किया, कई हमारे हिन्दुस्तान के भाई-बहन मारे गए। मैं आप सब से प्रार्थना करता हूँ कि जहाँ हम हैं वहीं से, जहाँ हम बैठे हैं वहीं से दो मिनट का मौन रख कर के हमारे इन शहीद जवानों के प्रति हम श्रद्घांजलि अर्पित करेंगे..!

ओम शांति, शांति, शांति..!

मंच पर विराजमान भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, हम सबके मार्गदर्शक आदरणीय राजनाथ सिंह जी, आज तमिलनाडु की धरती पर इस नए इतिहास को रचने का काम जो किया है, उस प्रदेश की टीम के अध्यक्ष श्रीमान पॉन राधाकृष्णन जी, इस युवाओं की रैली को आयोजित करने में हमारे जो युवा मोर्चा के अध्यक्ष हैं जिन्होंने पूरी शक्ति लगाई ऐसे हमारे नौजवान साथी बाल गणपति श्रीमान एल. जी., श्रीमान लक्ष्मणानंद जी, सी. पी. राधाकृष्णन जी, भाई एच. राजा, मोहन राजुलु, मंच पर विराजमान सभी भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता गण..!

I have great pleasure and honor in visiting Tamilnadu. The great Tamil poet Ramalingam Pillai wrote that “Tamizhan endroru inam undu, Thaniye avarkkoru gunam undu” (There is a race called Tamils, they have a unique character)..! What is that special character? I consider three things very special in the people of Tamilnadu. They are, Tamil people are hardworking people, Tamil people are sincere people and above all, Tamil people are royal and loyal people..! For Tamil people, work place is worship place. Tamil is not only one of the oldest languages of the world but also one of the few living ancient languages. I am very fond of knowing about ‘Sangam’ literature. Due to the hard work and dedication of the people Tamilnadu is one of the most advanced states of the country. The products of Tamilnadu are competitive in the national and International markets. Only Tamil could invent e-Mail..! The top software companies of the world like Microsoft, Oracle or name any, the bulk of their masterminds are from Tamilnadu. Tamilnadu and Gujarat share many common features. These two states played a leading role in the freedom struggle. If Gandhi ji is from Gujarat, his conscious keeper Rajaji is from Tamilnadu. While Tamil people came to Gujarat in large numbers to make Gujarat the Manchester of india, you have a substantial population of Gujaratis who are called Saurashtrians in Tamilnadu contributing in the growth of Tamilnadu. While you have a Mini Gujarat in Sowcarpet, we have a Mini Tamilnadu in Gujarat called Maninagar. And for your information, Maninagar is my Assembly Constituency..! The voters of Maninagar and particularly the voters of Tamilnadu, those who are living in Maninagar, have elected me with thumping majority. The people of Tamilnadu and Gujarat have mingled with each other like sugar and milk without any problem what so ever. Both are the coastal states, both have a long history of sea based trade and commerce with other ancient civilizations. Being costal and border states, we have also common problems. While Gujarat fishermen are arrested and tortured by Pakistan, the fishermen in Tamilnadu are often are arrested by Sri Lankan army..!

Text of Shri Narendra Modi's speech at Trichy, Tamilnadu

मित्रों, आप लोगों को लगता होगा कि हमारे फिशरमैन को श्रीलंका उठा कर के क्यों ले जाता है, हमारे फिशरमैन को पाकिस्तान उठा कर के क्यों ले जाता है..? मित्रों, ये ले जाने की हिम्मत इसलिए करते हैं क्योंकि समस्या उस समुद्र के भीतर नहीं है जहाँ मछुआरे जाते हैं, समस्या उस दिल्ली सरकार की दुर्बलता में है जिसके कारण ये दुर्दशा होती है..! अगर हमें, गुजरात हो या तमिलनाडु, केरल हो या कर्नाटक, अगर समुद्रतट पर रहने वाले हमारे मछुआरे भाईयों की रक्षा करनी है, उनको सुरक्षित रखना है, मछुआरों को बेरोकटोक अपनी रोजी-रोटी कमाने का अधिकार देना है, तो हमारी पहली जिम्मवारी बनती है दिल्ली में बैठी हुई दुर्बल सरकार को, वीक गवर्नमेंट को हटाना..! मित्रों, पाकिस्तान इतनी बड़ी मात्रा में गुजरात से फिशरमैन को उठा कर ले जाता है, छह-छह महीना, एक-एक साल तक जेलों में रखता है और इतना टॉर्चर करता है और अब वो परंपरा आज श्रीलंका में भी शुरू हुई है, उसका मूल कारण ये है कि पड़ौसी देश हिन्दुस्तान को ‘टैकन फॉर ग्राटेंड’ मानते हैं और उसके कारण ये परिस्थिति पैदा होती है..! मुझे बताया गया था कि अटल जी की जब सरकार थी तब श्रीलंका से फिशरमैन को कोई परेशानी नहीं थी, गुजरात के भी फिशरमैन पकड़े जाते थे तो पन्द्रह दिन में लौट कर आते थे, लेकिन आजकल तो उनकी बोट भी पाकिस्तान रख लेता है, एक-एक, दो-दो लाख रूपये की बोट पाकिस्तान अपने पास रख लेता है और उसका उपयोग हिन्दुस्तान को परेशान करने के लिए करता है।

भाइयों-बहनों, I was talking about Gujarat and Tamilnadu relation..! Gujarat is a cotton grower state and Tamilnadu is a state which consumes maximum cotton from Gujarat. Trichy has always been the hub of higher education. I am glad to know that last year Regional Engineering College of Trichy was ranked the best technical institution in the country, even overtaking IITs..! Who can forget the contribution of BHEL Trichy, which supplies boilers at almost all the power stations in the country..? It is a matter of pride for Trichy that Dr. Abdul Kalam, the Ex-President of India, studied in the St. Joseph’s college, Trichy..! We can go on listing the factors that make Trichy unique. When Gandhi ji started his ‘Dandi March’, on the same day, we must remember this historical event which Trichy, Tamilnadu and the country can feel proud of. On the same day of ‘Dandi March’, a march from Trichy led by VOC started from ‘Vedaranyam’ for making salt..!

मित्रों, आज जो मैंने मेरे भाषण के प्रारंभ में हमारे जवानों को श्रद्घाजंलि देने के लिए दो मिनट मौन के लिए आपसे प्रार्थना की थी, लेकिन मन में बहुत पीड़ा होती है, बहुत गुस्सा आता है कि दिल्ली में एक ऐसी सरकार बैठी है कि युद्घ में हमारे जितने जवान मारे गए उससे ज्यादा हमारे जवान टैररिस्टों की गोलियों से मारे गए हैं..! मित्रों, हम सब के मन में एक सवाल उठता है कि सवा सौ करोड़ का देश... और क्या ताकत है विदेशियों की कि इटली के लोग केरल के समुद्री तट पर आ कर के हमारे मछुआरों को भून दें..? क्या कारण है कि पाकिस्तान की सेना हिन्दुस्तान की धरती पर हमारे सेना के जवानों के सिर काट कर ले जाए..? क्या कारण है कि पाकिस्तान की सेना आ कर के सीमा पर हमारे सुरक्षा बल के जवानों पर गोलियां चला कर के उनको भून दे..? और उसके बाद भी दिल्ली की सरकार पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के साथ प्रोटोकॉल के तहत चिकन बिरयानी के भोजन समारंभ आयोजित करी है..! मित्रों, हिन्दुस्तान के हर नागरिक के मन में सवाल उठता है कि क्या हम इतने दुर्बल हैं, क्या हम इतने कमजोर हैं कि आए दिन हमारे पडौसी आकर के जो चाहे हमारे साथ करते रहे और हम हाथ पर हाथ रख कर के, आंख बंद करके, मुंह पर ताला लगा कर के इन सारी चीजों को झेलने के लिए इस देश को मजबूर करते रहें..? मैं आप लोगों से एक सवाल पूछना चाहता हूँ, राजा तमिल में आपसे पूछेंगे और मैं आप सबसे एक आवाज में जवाब चाहता हूँ..! हमारे सेना के जवानों को दिन-रात मार दिया जाता हो, निर्दोष नागरिकों को मार दिया जाता हो, आतंकवाद आए दिन हमें परेशान करता हो, तो क्या ऐसे समय प्रधानमंत्री को पाकिस्तान के नेताओं के साथ बातचीत करने की जल्दबाजी करनी चाहिए क्या..? फिर से बोलिए, एक बार फिर से बोलिए..! प्रधानमंत्री जी, ये ना मैं बोल रहा हूँ, ना भारतीय जनता पार्टी बोल रही है, ये सिर्फ दूर सुदूर बैठे हुए तमिलनाडु में त्रिची के नौजवान आपको कह रहे हैं..!

भाइयों-बहनों, मैं आज दो घटनाओं का स्मरण करवाना चाहता हूँ..! कुछ समय पहले ब्राज़ील के जीवन में एक महत्वपूर्ण घटना घटी। कोई देश स्वाभिमान के साथ कैसे जीता है, आत्मगौरव के साथ कैसे गुजारा करता है, ये हमें दुनिया से सीखना पड़ेगा..! ब्राज़ील के अंदर एक घटना घटी, ब्राज़ील को पता चला कि अमेरिकन गवर्नमेंट ब्राज़ील के अंदर जासूसी कर रही है, खुफिया एजेंसी के माध्यम से ब्राज़ील की हर गतिविधि पर अमेरिका ध्यान रख रहा है। ये बात का जब पता चला तब ब्राज़ील जैसे छोटे देश ने अमेरिका के एक डेलिगेशन का ब्राज़ील की धरती पर स्वागत करने से इनकार कर दिया और अमेरिका को सीधा-सीधा ब्राज़ील ने संदेश दे दिया था..! भाइयों-बहनों, ब्राज़ील के सम्मान के लिए ब्राज़ील की सरकार ने जो निर्णय लिया क्या उसका हमें गौरव करना चाहिए या नहीं करना चाहिए..? मैं एक और दूसरी घटना आपको बताता हूँ। अभी कुछ समय पहले अमेरिका की जासूसी संस्था में काम करने वाले स्नोडेन पर आरोप लगा कि स्नोडेन ने अमेरिका की जासूसी संस्था की कुछ बातें लीक कर दी है, देशद्रोह किया है, और ये सारी बातें बाहर आई..! अमेरिकन गवर्नमेंट स्नोडेन को अरेस्ट करना चाहती थी, लेकिन स्नोडेन वहाँ से भाग कर के रशिया चला गया। रशिया ने स्नोडेन को आश्रय दिया इस बात से नाराज हो कर के ओबामा रशिया जाने वाले थे, उन्होंने रशिया को मना कर दिया कि तुमने हमारे एक देशद्रोही को आपके वहाँ पनाह दी है इसलिए मैं रशिया नहीं आऊंगा। ओबामा ने अपनी ताकत दिखाई..! मित्रों, हम लोगों को सोचना होगा..! दुनिया का कोई छोटा देश हो या बड़ा देश हो, लेकिन जब उसके स्वाभिमान पर चोट होती है, उसके राष्ट्र गौरव पर चोट पहुंचती है तो बाकी सारे हिसाब-किताब छोड़ कर के वो देश अपनी इज्जत के लिए, अपने गौरव के लिए, अपने सम्मान के लिए खड़ा हो जाता है और दुनिया की किसी भी ताकत की परवाह नहीं करता..! मित्रों, इसलिए मैं कहना चाहता हूँ कि प्रधानमंत्री जी, आप अमेरिका में गए हुए हैं, ये देश आपसे जानना चाहता है कि आपकी प्राथमिकता क्या है..? क्या हिन्दुस्तान का स्वाभिमान आपकी प्राथमिकता है, हिन्दुस्तान का गौरव आपकी प्राथमिकता है, हिन्दुस्तान के जवानों के खून का सम्मान आपकी प्राथमिकता है कि दुनिया के दबाव में दुनिया में अच्छा दिखने के लिए बातचीत करने का उतावलापन दिखाना आपकी प्रारियोरिटी है..? इसका जवाब ये देश आपसे सुनना चाहता है..! भाइयों-बहनों, देश में एक ऐसी सरकार है जिस सरकार के होने के कारण ना इस देश में हमारी माताएं-बहनें सुरक्षित हैं, ना इस सरकार के कारण सीमा पर तैनात हमारे जवान सलामत है..! इस सरकार के रहते हुए ना चाइना के सीमा पर हमारी भूमि सलामत है..! इस सरकार के रहते हुए गुजरात हो, तमिलनाडु हो या केरल हो, हमारे मछुआरे सलामत नहीं हैं..! अगर इस देश में ऐसी सरकार रहने के कारण पूरा देश असलामत हो तो सबसे पहला काम होता है ये असलामती पैदा करने वाली इस निक्कमी सरकार को उखाड़ के फैंक देना चाहिए..!

Text of Shri Narendra Modi's speech at Trichy, Tamilnadu

मित्रों, दिल्ली में एक ऐसी सरकार बैठी है जिसने पूरे हिन्दुस्तान के अर्थतंत्र को कमजोर कर दिया, दुर्बल कर दिया, निक्कमा कर दिया..! दिल्ली में ऐसी सरकार बेठी है जिसने भारत के रूपये को भी कमजोर कर दिया, आज रूपये की कोई ताकत नजर नहीं आ रही है..! अगर दिल्ली में ये सरकार ऐसे ही बैठी रही तो कल हमें रूपया सूक्ष्मदर्शी यंत्र से खेाजना पड़ेगा..! इस देश के आर्थिक पंडितों का कहना है, अर्थनीति को जानने समझने वाले, फाइनेंस को समझने वाले लोगों का कहना है कि आज जो हिन्दुस्तान की आर्थिक स्थिति है, अगर आने वाले पाँच साल तक ऐसी ही स्थिति बनी रही तो हिन्दुस्तान के करोड़ों-करोड़ों नौजवान जो आज रोजगार कमाते हैं, वे बेरोजगार हो जाएंगे और हिन्दुस्तान की तरूणाई फुटपाथ पर भीख मांगती हुई नजर आएगी, इतनी दुर्दशा होने की संभावनाएं इस देश के अर्थशास्त्री कर रहे हैं..! मित्रों, इस दिल्ली की सरकार की नीतियों के कारण हमारे देश के सारे उद्योग ठप्प होते जा रहे हैं और छोटे-छोटे उद्योग को ताले लगते जा रहे हैं..! ये त्रिची में आज ‘भेल’ पूरा का पूरा संकट में घिरा पड़ा है, ‘भेल’ के लिए ऐन्सलेरी एक्टिविटी करने वाले छोटे-छोटे उद्योग पर ताले लग रहे हैं और ताले लगने के लिए दिल्ली की सरकार की नीतियाँ जिम्मेदार हैं..! उनको अमीरों को खुश करना है, अमीरों का भला करना, इस देश की पचास-पचहत्तर जो बड़ी कंपनियाँ हैं उनके लिए हिन्दुस्तान की तिजोरी लुटा देना, यही उनकी कार्यशैली रही है। लेकिन हमारे जो छोटे कारखाने वाले लोग हैं, छोटे-छोटे और मार्जिनल काम करने वाले लोग हैं, पाँच-दस नौजवानों को रोजगार देने वाले लोग हैं, उनको बुरी तरह परेशान करना यही दिल्ली की नीतियाँ रही हैं..! मित्रों, बड़े-बड़े उद्योगकार जो हजारों करोड़ रुपयों के उद्योग चला रहे हैं, बैंकों के कोई दो सौ करोड़ रुपया डूबा रहा है, कोई पाँच सौ करोड़ रूपया डूबा रहा है, कोई दो हजार करोड़ रूपया डूबा रहा है... लेकिन हमने कभी किसी अखबार में किसी बड़े उद्योग का नाम नहीं सुना होगा, किसी बड़े उद्योगकार की फोटो नहीं देखी होगी..! लेकिन अगर एक बेचारा छोटे उद्येागकार एक-दो लाख रूपया बैंक को नहीं भर पा रहा है, लोन वापस नहीं कर पा रहा है, तो ये बैंक वाले, ये दिल्ली की सरकार अखबार में उसके फोटो के साथ एडर्टाइजमेंट देते हैं कि ये पैसे नहीं दे रहा है और उसको आत्महत्या करने के लिए मजबूर कर देते हैं..! देश के आर्थिक विकास का अगर रोड मैप बनाते हैं तो उस रोड मैप के केन्द्र बिंदु में हमारे देश का नौजवान होना चाहिए, हमारे विकास की यात्रा में हमारे देश के नौजवानों की टैलेंट काम में आनी चाहिए, हमारे देश के विकास में हमारे नौजवानों का पुरूषार्थ काम में आना चाहिए..! और विकास उन छोटे-छोटे उद्योगों का होना चाहिए, लाखों-करोड़ों छोटे-छोटे उद्योगों का जाल बिछाना चाहिए ताकि हमारे देश के नौजवान को रोजगार मिले, उसको कभी किसी के पास अपना हाथ फैलाने की नौबत नहीं आनी चाहिए..! नौजवान मित्रों, मैं आपसे अनुरोध करता हूँ, आपके पिताजी को मजबूरन जिंदगी जीनी पड़ी होगी, आपके दादाजी को मजबूरन जिंदगी जीनी पड़ी होगी, आपके बड़े भाई को मजबूरन जिंदगी गुजारनी पड़ी होगी, लेकिन मेरे नौजवान मित्रों, आप संकल्प करें कि आप मजबूरी में जीना नहीं चाहते, आप सम्मान के साथ जीना चाहते हैं, मेहनत करके कमाई करके जीना चाहते हैं और इसके लिए रोजगार दे ऐसी सरकार चाहते हैं..!

दिल्ली की सरकार की नीतियाँ कैसी हैं..! उनकी नीतियों के कारण इस देश में 20,000 मेगावॉट बिजली पैदा करने की क्षमता रखने वाले कारखाने बंद पड़े हैं..! क्यों..? उन कारखानों को बिजली पैदा करने के लिए कोयला चाहिए, गैस चाहिए, ये उपलब्ध नहीं है। एक तरफ कोयले की खदाने पड़ी हैं, दूसरी तरफ बिजली पैदा करने वाले कारखाने तैयार बैठे हैं और तीसरी तरफ हिन्दुस्तान के कई राज्य बिजली के लिए तरस रहे हैं, अंधेरे में गुजारा कर रहे हैं, उनको दो-चार घंटे भी बिजली उपलब्ध नहीं होती है..! भाइयों-बहनों, क्या इन स्थितियों को बदला नहीं जा सकता है..? लेकिन दिल्ली की सरकार को बदलना नहीं है। उनको तो वही काम करने है जिसमें करप्शन की सुविधा हो, जनसामान्य का भला हो उन कामों में उनकी रूचि नहीं है..!

मित्रों, दो दिन पहले सुप्रीम कोर्ट का एक जजमेंट आया। जिस आधार कार्ड के नाम पर पूरे हिन्दुस्तान में कांग्रेस के लोग नाच रहे थे और ना जाने देश को लोगों को क्या कोई बड़ी जड़ी बूटी दे दी है जो उनके हर सकंटों से मुक्ति दिलाएगी, उस आधार कार्ड पर ऐसा खेल खेल रहे थे। सुप्रीम कोर्ट से ऐसी डांट पड़ी है, ऐसी डांट पड़ी है..! आज सवाल ये है प्रधानमंत्री जी, ये देश पूछना चाहता है कि आधार कार्ड के पीछे कितने रूपये खर्च हुए, ये रूपये कहाँ गए, आधार कार्ड का लाभ किसको मिला..? सुप्रीम कोर्ट ने जो सवाल उठाए हैं, उन सवालों के जवाब ये देश की जनता मांगती है आपसे..!

नौजवान मित्रों, मैं आज एक बात पहली बार आप लोगों के सामने रखने जा रहा हूँ। पिछले तीन साल से मैं लगातार गुजरात की तरफ से प्रधानमंत्री को चिट्ठी लिखता रहा हूँ, और मैंने आधार कार्ड के संबंध में गंभीर सवाल उठाए थे। मैंने उनसे चेतावनी दी थी कि गुजरात हमारा सीमावर्ती राज्य है, आप इस प्रकार से किसी के माध्यम से किसी को भी आधार कार्ड देते जाओगे तो हिन्दुस्तान में जो इन्फिल्ट्रेशन करने वाले लोग हैं उनको बढ़ावा मिलेगा, पड़ौसी देशों के लोग हमारे यहाँ घुस जाएंगे, गैरकानूनी तरीके से वो हमारे यहाँ के नागरिक बन जाएंगे, हमारा हक छीन लेंगे, आप इस पर गंभीरता से सोचिए..! मैंने उसकी पद्घति के संबंध में सवाल उठाए थे। आज जो सुप्रीम कोर्ट ने सवाल उठाए हैं, वो सारे सवाल तीन साल पहले मैं देश के प्रधानमंत्री के सामने उठा चुका हूँ..! मैंने प्रधानमंत्री से आग्रह किया था कि आप नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल की मीटिंग बुलाइए, मुख्यमंत्रियों के साथ इस विषय में डिबेट किजिए, चर्चा कीजिए..! आधार कार्ड के नाम पर आप इस देश में एक नया संकट लाओगे, आप इस पर गंभीरता से सोचो..! उन्होंने नहीं सोचा, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने डंडा मारा तब उनको समझ में आया..! आज जब सुप्रीम कोर्ट ने सवाल खड़े किये हैं तब मैं प्रधानमंत्री से आग्रह करता हूँ कि वे देश की जनता को बताएं कि जब आधार कार्ड की योजना आई तो क्या उन्हीं की सरकार के सभी डिपार्टमेंट इसमें सहमत थे..? क्या केबिनेट के सभी सदस्य सहमत थे..? क्या ये सच नहीं है कि फाइलों पर अलग-अलग डिपार्टमेंट ने इसका विरोध किया था..? प्रधानमंत्री जी, देश जानना चाहता है कि क्या हिन्दुस्तान के सभी राज्य आपकी इस योजना से सहमत थे..? क्या हिन्दुस्तान के राज्यों ने सवालिया निशान नहीं खड़े किये थे..? लेकिन ये अरबों-खरबों रूपयों को आपने उड़ा दिया, गरीब के पेट में जाने वाले पैसे आपने राजनीतिक रंग दिखाने के लिए पूरे कर दिए और इसलिए आपको देश को जवाब देना चाहिए..!

मित्रों, इस देश की एकता को अगर बनाए रखना है, इस देश को प्रगति की राह पर ले जाना है, तो कांग्रेस की भागला करो और राजनीति करो, कांग्रेस की जो डिविसिव मेन्टेलिटी है, कांग्रेस के डीएनए में, कांग्रेस के जेनेटिक्स में डिविसिव नेचर इनहेरेन्ट है और उसने समय-समय पर भागला करो, विभाजन करो, तोड़ो उसी की राजनीति की है..! कांग्रेस पार्टी मन से, वचन से, कर्म से डिविसिव है। देश पूरा जब आजादी का जंग लड़ रहा था, ये कांग्रेस पार्टी है जिसने सबसे पहले हिन्दुस्तान के दो टुकड़े कर दिए, देश को दो टुकड़ो में बांट दिया..! इतना ही नहीं, हिन्दुस्तान की शासन व्यवस्था को भी उन्होंने दो टुकड़ों में तोड़ दिया। कश्मीर के लिए उन्होंने अलग व्यवस्था की और बाकी हिन्दुस्तान के लिए अलग व्यवस्था की..! कश्मीर के लिए अलग प्रधानमंत्री, कश्मीर के लिए अलग संविधान, कश्मीर का अलग झंडा... एक ही देश में दो टुकड़े करने का पाप ये डिविसिव कांग्रेस ने किया था..! ये डिविसिव कांग्रेस पानी के मुद्दे पर एक राज्य को दूसरे राज्य से लड़ाती रही..! साठ-साठ साल तक नदियों के पानी के बंटवारे के नाम पर देश के हर राज्य को डिविसिव कांग्रेस ने तोड़ा, मरोड़ा, परेशान किया... ये पाप कांग्रेस ने किया है। ये डिविसिव कांग्रेस ने भाषा के नाम पर नए-नए तूफान खड़े करके भाषावार राज्यों की रचना करके, भाषा के नाम पर देश को लड़ाने का, देश को विभाजित करने का काम किया है। 1857 में हिन्दुस्तान का एक-एक मुसलमान, हिन्दुस्तान का एक-एक हिन्दु, हिन्दुस्तान का एक-एक इसाई, हिन्दुस्तान का एक-एक नागरिक कंधे से कंधा मिलाकर के गुलामी के खिलाफ लड़ाई लड़ रहा था। लेकिन ये कांग्रेस पार्टी ने जब नेतृत्व किया तो हिन्दु और मुसलमान को अलग किया, हिन्दु और मुसलमान के बीच दरार करने का काम ये डिविसिव कांग्रेस ने किया है। धर्म के आधार पर देश में विभाजन करने का काम, वोट बैंक की राजनीति का काम, यही डिविसिव कांग्रेस का काम है। यही डिविजिव कांग्रेस है जिसने जाति के नाम पर अगड़े और पिछड़े की लड़ाई शुरू करवाई और देश के हर तबके को अगले और पिछड़े के बीच में, फॉरवर्ड और बैकवर्ड के रूप में दरार पैदा करने का काम ये डिविसिव कांग्रेस ने किया है..! ये कांग्रेस पार्टी डिविसिव है, उसकी सोच ने गांव को अलग कर दिया, शहर को अलग कर दिया..! गाँव को शहर से लड़ा दिया और शहर को गाँव से लड़ा दिया, ये डिविसिव कांग्रेस के नेतृत्व का परिणाम है..! भाई को भाई से लड़ाना, देश की एकता को तोड़ना और अपना राजनैतिक उल्लू सीधा करना, अपनी वोट बैंक की राजनीति को करते रहना, ये डिविसिव कांग्रेस का नेचर है..! हिन्दुस्तान को बचाना है, हिन्दुस्तान को आगे बढ़ाना है तो ये डिविसिव कांग्रेस से हमें मुक्ति पानी चाहिए, हमेशा-हमेशा के लिए ये डिविसिव कांग्रेस को खत्म करना चाहिए..!

मैं और आप जितना कांग्रेस का जानते हैं, उससे ज्यादा कांग्रेस को नस-नस में समझने वाला अगर कोई व्यक्ति है, कांग्रेस को हर प्रकार से समझने वाला कोई व्यक्ति है, तो वो व्यक्ति है महात्मा गांधी..! और महात्मा गांधी ने कांग्रेस को बराबर पहचाना था, उनके चरित्र को बराबर जाना था, उनके कारनामों को बराबर जाना था, उसके डिविसिव डीएनए को बराबर जाना था, और इसलिए महात्मा गांधी के जीवन की एक इच्छा थी कि इस देश में से कांग्रेस को खत्म किया जाए..! ये महात्मा गांधी की इच्छा थी, इसको पूरा करने का दायित्व हम सभी देशवासियों का है। और इसलिए मित्रों, इस देश को बचाने के लिए हमारा संकल्प होना चाहिए, कांग्रेस मुक्त भारत..! इस देश को बचाने के लिए कांग्रेस के साथ मिले हुए जो भी लोग हैं उनसे इस देश को मुक्ति दिलानी चाहिए और कांग्रेस के कारनामों को अपने-अपने दलों में करने वाले भी जो लोग हैं उन सबसे भी देश को मुक्ति दिलाने का हमें संकल्प करना चाहिए..!

भाइयों-बहनों, मैं तमिलनाडु में पहले भी आया हूँ, मैंने सार्वजनिक कार्यक्रम पहले भी किए हैं, लेकिन in my whole political carrier I have seen such a huge, huge gathering..! I have never seen in my life..! I was told that behind this ground, there is a bridge and behind that bridge, there is another ground. That ground is also fully covered by youth..!

ब्रिज के उस पार जो हजारों नौजवान बैठे हैं, ना वो मुझे देख पा रहे हैं और ना मैं उन्हें देख पा रहा हूँ..! मैं उन नौजवानों की क्षमा मांगता हूँ क्योंकि ये मैदान छोटा पड़ गया, लेकिन मैं उनको विश्वास दिलाता हूँ कि ये मैदान भले छोटा पड़ गया, लेकिन हमारा दिल छोटा नहीं है, आपके लिए हमारे दिल में जगह है..! जो लोग तमिलनाडु की राजनीति को जानते समझते हैं, जो हिन्दुस्तान की राजनीति को जानते समझते हैं, उनके लिए ये इशारा काफी है..! ये परिवर्तन की आंधी नजर आ रही है मित्रों, ये तमिलनाडु से उठी हुई ताकत, नौजवानों की ताकत, दिल्ली को ठिकाने पर लगा कर रहेगी, ये दृश्य मैं अपने सामने देख रहा हूँ..! जहाँ-जहाँ भी मेरी नजर पहुंचती है, कोई भी कोना ऐसा नहीं है जहाँ ये काले बाल वाले नौजवान नजर ना आते हो..! क्या यूथ का समंदर इक्कठा हुआ है, दोस्तों..! मैं तमिलनाडु के नौजवानों के माध्यम से हिन्दुस्तान के नौजवानों को विश्वास देता हूँ, मेरे तमिलनाडु के नौजवानों को विश्वास देता हूँ कि आज आपने भारतीय जनता पार्टी पर जो भरोसा किया है, हम कभी भी आपके इस भरोसे को टूटने नहीं देंगे, आपके सपनों को टूटने नहीं देंगे..! आपके अरमानों को पूरा करने के लिए ईश्वर ने हमें जितनी शक्ति दी है, वो पूरी शक्ति आपके कल्याण के लिए हम लगाएंगे..! तमिलनाडु के नौजवान, आज आपने मुझे एक नई ताकत दी है, भाजपा को नई ताकत दी है, एक नया विश्वास आपने दिया है, मैं आपका बहुत-बहुत आभारी हूँ..! और युवा मोर्चा की पूरी टीम को बहुत बहुत बधाई देता हूँ, आप लोगों ने अभूतपूर्व काम करके दिखाया है, आपका बहुत बहुत अभिनंदन करता हूँ..! मित्रों, आखिर में मैं आपसे ‘वंदे मातरम्’ बुलवाऊंगा और आप दोनों मुट्ठी बंद करके पूरी ताकत से मेरे साथ ‘वंदे मातरम्’ बोल कर के आज जो हमारे जवान शहीद हुए हैं, उन जवानों को भारत माता का स्मरण करते हुए श्रद्धांजलि देंगे, पूरी ताकत से मेरे साथ बोलना होगा,

वंदे मातरम्...!

पूरी ताकत से, उन जवानों तक पहुंचनी चाहिए, दोस्तों..!

वंदे मातरम्...!

वंदे मातरम्...!

वंदे मातरम्...!

वंदे मातरम्...!

वंदे मातरम्...!

Explore More
Today, the entire country and entire world is filled with the spirit of Bhagwan Shri Ram: PM Modi at Dhwajarohan Utsav in Ayodhya

Popular Speeches

Today, the entire country and entire world is filled with the spirit of Bhagwan Shri Ram: PM Modi at Dhwajarohan Utsav in Ayodhya
‘Paltano Dorkar!’ PM Modi Predicts TMC Rout In Bengal, Says ‘Goons Won’t Find Space To Hide After May 4’

Media Coverage

‘Paltano Dorkar!’ PM Modi Predicts TMC Rout In Bengal, Says ‘Goons Won’t Find Space To Hide After May 4’
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
Criminals who have been sheltered under TMC will be punished: PM Modi in Jadavpur, West Bengal
April 24, 2026
I assure you that once BJP government is formed in Bengal, several steps will be taken to empower women and help them move forward: PM Modi
TMC has destroyed Bengal’s identity. Infiltrators are being settled here. They are encroaching on land and taking away people’s livelihoods: PM in Jadavpur
Give us your blessings, we will give you freedom from TMC’s fear: PM Modi echoes Netaji in Jadavpur

भारत माता की...

भारत माता की...

भारत माता की...

मैं अपना भाषण प्रारंभ करूं उससे पहले... मैं देख रहा हूं छोटे-छोटे कलाकार बालक कुछ चित्र बनाकर ले आए हैं। ये तो बड़ी अमृत टोकड़ी लेकर के आए हैं...लगता है आपका ये प्यार मेरी बहुत बड़ी अमानत है। आप अगर पीछे एड्रेस लिखा होगा तो मैं आपको धन्यवाद की चिट्ठी भेजूंगा। आप जो भी लाए हैं मेरे एसपीजी के साथियों को दे दीजिए.. मैं आपको जरूर पत्र भेजूंगा। वहां दो बालक एकदम दूर खड़े हैं... उनसे ले लीजिए... बढ़िया-बढ़िया ड्रॉइंग बनाकर ले आए हैं आप लोग। मेरा सौभाग्य है आपका इतना प्यार...

भारत माता की... भारत माता की... भारत माता की..

मैं भाषण शुरू करूं उससे पहले यहां के जो कैंडिडेट्स हैं... उनसे आग्रह करता हूं कि जरा आगे आ जाएं... जो ये चुनाव में कैंडिडेट है वो जरा आगे आ जाएं... मैं एक बार उनसे मिलकर के आता हूं आप लगातार भारत माता की जय बोलते रहिए... बोलिए भारत माता की... जय सत्य नारायण। जय राधा - माधव, जय मां दयामयी काली.... जादवपुर बासी, केमोन आछेन सबाइ?

सबसे पहले मैं शिबानी पीठ की मां काली… और विशालाक्षी माता को प्रणाम करता हूं। मैं चैतन्य महाप्रभु के चरणों में भी नमन करता हूँ।

भाइयों बहनों, सबसे पहले तो मैं आप सबसे क्षमा मांगता हूं... क्योंकि आप लंबे समय से धूप में खड़े हैं... हमारी योजना ये सारी बेकार हो गई पंडाल छोटा पड़ गया, लेकिन आपका प्यार बढ़ता ही जा रहा है। मैं आप सबसे क्षमा चाहता हूं कि हम पूरी व्यवस्था नहीं कर पाए और उसके कारण आपको इतनी भयंकर गर्मी में भरी दुपहरी में तपना पड़ रहा है। लेकिन मैं आपको विश्वास दिलाता हूं आप जो धूप में तप कर रहे है ना मैं आपका तप बेकार नहीं जाने, मैं आपके इस तप को ब्याज समेत लौटाऊंगा, आपके इस प्यार को ब्याज समेत लौटाऊंगा इस क्षेत्र का विकास कर के।

भाइयों-बहनों,

बंगाल के पहले चरण का मतदान हो चुका है...और बंपर मतदान हुआ है...जबरदस्त मतदान हुआ है। देश आजाद होने के बाद देश ने कभी ऐसा देखा नहीं जो इस बार बंगाल के लोगों ने कर के दिखाया है। हर तरफ यही चर्चा है कि बीजेपी को कितना बड़ा समर्थन बंगाल में मिला है...आज बंगाल के छोटे दुकानदारों से लेकर बड़े व्यापारी... भयमुक्त होकर बीजेपी के साथ हैं। आज बंगाल के टैक्सी वालों से लेकर रिक्शा चलाने वाले तक... भयमुक्त होकर बीजेपी की सरकार के लिए समर्थन दे रहे हैं। आज नाव चलाने वालों हो या नाम कमाने वाले हो हर कोई खुलेआम परिवर्तन के लिए भाजपा के भरोसे पर बंगाल का भाग्य बनाने के लिए तैयार है। आज बंगाल के सरकारी कर्मचारी से लेकर बंगाल के पुलिस कर्मी तक...भयमुक्त होकर उज्ज्वल बंगाल के लिए मैंदान में आए हैं। बंगाल के शिक्षक...यहां के वकील, यहां के डॉक्टर...हर प्रोफेशन के लोग बीजेपी के समर्थन में उतरे हुए हैं। हर कोई कह रहा है… चारों तरफ से ही गूंज रही है एक ही नारा सुनाई दे रहा है एक ही आवाज आ रही है पाल्टानो दोरकार... पाल्टानो दोरकार... पाल्टानो दोरकार... पाल्टानो दोरकार... पाल्टानो दोरकार...

साथियों,

पहले चरण के मतदान ने ये पक्का कर दिया है कि कई जिलों में TMC का खाता भी नहीं खुलेगा। अब दूसरे चरण में आपको TMC की करारी हार पर...और विकसित बंगाल के संकल्प पर पक्की मुहर लगानी है। लगाओगे... ज्यादा से ज्यादा मतदान करोगे... ये कल जो हुआ है उसका रिकॉर्ड तोड़ोगे... ये कल जिन्होंने मतदान किया है.. उन्होंने आपके लिए चुनौती खड़ी कर दी है... करोगे मतदान इतना। साथियों- बीजेपी की विजय विशाल और निर्णायक हो...बंगाल में विकास का नया युग पूरी ताकत से आए...अब 29 अप्रैल को, ये काम आपको करना है। ये बंगाल के सामने बहुत बड़ा मौका है। और इसलिए एक भी वोट छूटना नहीं चाहिए। मेरा आपसे आग्रह है... बीजेपी के सभी प्रत्याशियों को भारी बहुमत से जिताकर भेजिए...

साथियों,

पिछले 15 वर्षों में TMC ने बंगाल को केवल और केवल लूटने का काम किया है। ऐसा कोई काम नहीं जहां टीएमसी का करप्शन नही.. इसलिए बंगाल की जनता कह रही है भर्ती घोटाला चोलबे ना.. भर्ती घोटाला..भर्ती घोटाला… पूरी ताकत से बोलिए… भर्ती घोटाला… भर्ती घोटाला… . चिटफंड घोटाला… चिटफंड घोटाला… कोयला खनन घोटाला… कोयला खनन घोटाला… बालू के खनन में घोटाला… पूरी ताकत से बोलिए आप मेरे से भी आपकी ताकत ज्यादा होनी चाहिए… गरीबों के राशन की लूट… चोलबे ना.. गरीबों के राशन की लूट…तस्करों को छूट… कटमनी… कमीशन…

साथियों,

पिछले 15 वर्षों में टीएमसी की सरकार ने बंगाल की पहचान को तहस-नहस कर दिया है। बंगाल में घुसपैठियों को लाकर बसाया जा रहा है। यहां घुसपैठिए बंगाल की जमीनों पर कब्जा कर रहे हैं, यहां के लोगों का रोजगार छीन रहे हैं। एक ओर टीएमसी का करप्शन दूसरी ओर घुसपैठियों का दबाव बंगाल के युवाओं को अपना घर छोड़कर....रोजगार की तलाश में पलायन करना पड़ रहा है।इस समस्या का समाधान तभी होगा, जब TMC पूरी तरह जाएगी और बीजेपी पूरी शक्ति से आएगी। इसलिए, करप्शन और घोटालों से मुक्ति के लिएस पोल्टानो दोरकार,.. पोल्टानो दोरकार,.. युवाओं के बेहतर भविष्य के लिए-पोल्टानो दोरकार, बंगाल की सुरक्षा और सम्मान के लिए-पोल्टानो दोरकार,

साथियों,

भाजपा का विश्वास है कि बेटी सशक्त होगी, तो समाज सशक्त होगा।

इसीलिए, हम हर योजना में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाना चाहते हैं।

हम चाहते हैं, कि बंगाल की हर बहन आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बने। उसके पास आगे बढ़ने के लिए अवसरों की कमी ना हो। लेकिन आपने देखा, कुछ दिन पहले देश की संसद में कैसे टीएमसी और उसके साथियों ने महिला आरक्षण का विरोध किया। देश चाहता है कि राजनीति में बेटियों की भागीदारी बढ़े, लेकिन टीएमसी नहीं चाहती। भाजपा चाहती है कि देश की नारी शक्ति सशक्त हो, लेकिन टीएमसी इसके विरोध में खड़ी हो गई है। आज बंगाल में हमारे साथी घर-घर जाकर मातृशक्ति भोरशा कार्ड दे रहे हैं। हर बहन को हर महीने तीन हजार रुपए का भरोसा मिल रहा है। यानि 36 हजार रुपया.. मैं आपको विश्वास दिलाता हूं....बंगाल में भाजपा की सरकार बनेगी....उसके बाद, महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए कई और कदम उठाए जाएंगे। जिन अपराधियों और गुंडों को TMC सरकार में पाला गया है.... महिलाओं के खिलाफ बलात्कार जैसी घटनाओं के जो दोषी हैं... ऐसे हर अपराधी को.... ऐसे हर अपराधी को कानून सजा देगा। और हम सजा दिलवाकर रहेंगे। TMC राज में यहाँ बेटियाँ सुरक्षित नहीं हैं। लेकिन, बीजेपी राज में एक भी बलात्कारी, एक भी क्रिमिनल सुरक्षित नहीं रहेगा। सबका हिसाब होगा। और ये मोदी की गारंटी है।

साथियों,

जादवपुर में सिंडिकेट ने यहां के विकास को अपना बंधक बना लिया है। यहां बालू, ईंट और सीमेंट की सप्लाई पर किसका कब्ज़ा है? क्या ये किसी से छिपा है? बीते वर्षों में अवैध निर्माण के मामले कई गुना बढ़ गए हैं। जो लोग खुद को जादवपुर का शुभचिंतक कहते हैं, वो जमीनों पर अवैध कब्ज़ा कर रहे हैं। जादवपुर के वेटलैंड्स को देख लीजिए .. यहां लैंड माफिया कैसे पर्यावरण को निगल रहे हैं। क्या ये सब बिना निर्मम सरकार की मिलीभगत के हो सकता है? और अगर कोई अपनी जमीन पर घर बनाने की कोशिश करे, तो उन्हें सिंडिकेट वालों को प्रोटेक्शन मनी देनी पड़ती है। ऐसे हालात को हमें बदलना ही होगा।

साथियों,

जादवपुर यूनिवर्सिटी का नाम दुनिया भर में सम्मान से लिया जाता था। इस कैंपस की नींव ही राष्ट्रवाद पर रखी गई थी। लेकिन आज यहाँ की स्थिति देखिए। कैंपस के अंदर धमकियां दी जा रही हैं, दीवारों पर देशविरोधी बातें लिखी जा रही हैं... और छात्र अपनी पढ़ाई के बजाय सड़कों पर प्रदर्शन करने को मजबूर हैं। हम यहाँ अराजकता नहीं, academic माहौल चाहते हैं.. हम यहाँ धमकियां नहीं, संवाद चाहते हैं। जो सरकार अपने ही राज्य के सबसे बड़े शिक्षण संस्थान को नहीं बचा सकती, वो बंगाल का भविष्य क्या बचाएगी? बंगाल के नौजवानों का भविष्य क्या बचाएगी…

साथियों,

देश जब अंग्रेज़ों के अत्याचार से, अंग्रेज़ों दमन से तंग आ चुका था...

तब नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने आज़ादी की आस जगाई थी...उन्होंने पूरे देश आह्वान किया थी... तुम मुझे खून दो...मैं तुम्हें आज़ादी दूंगा। आज बंगाल...15 साल के महा-जंगलराज से परेशान है। 15 सालों के महा-जंगलराज में...यहां बहुत खून बहाया गया है। लेकिन अब बंगाल में नई क्रांति का आरंभ हो रहा है। इस क्रांति के मूल में आप हैं, जनता-जनार्दन है… यहां को नौजवान है… यहां बहनें हैं बेटियां हैं , यहां का किसान है, यहां का मजदूर है… और ये क्रांति आने का रास्ता क्या है

भारत के संविधान से आपको मिली एक वोट की ताकत है। एक वोट की ताकत है। इसलिए, मैं आप सभी से एक विनम्र आग्रह करने आया हूं… भाई ये चित्र ले लो इस बेटी से… एक मिनट बेटा ले लेते हैं...कितनी मेहनत करोगे.. दे दीजिए... धन्यवाद... धन्यवाद बेटा...नेताजी सुभाष बाबू ने कहा था तुम मुझे खून दो मैं तुम्हे आजादी दूंगा। बंगाल के मेरे भाइयों बहनोंं आप हमें आशीर्वाद दीजिए, हम आपको आज़ादी देंगे।… आप हमें आशीर्वाद दीजिए, हम आपको आज़ादी देंगे। आज़ादी...TMC के भॉय से। आज़ादी...TMC के भ्रष्टाचार से। आज़ादी...TMC के सिंडिकेट से। आज़ादी...बेटियों पर अत्याचार से। आज़ादी...पलायन की मजबूरी से। आज़ादी...बेरोजगारी और बेकारी से। आज़ादी...घुसपैठियों के कब्ज़े से।

साथियों,

कमल छाप पर दिया आपका हर वोट...पढ़ाई, कमाई, दवाई, सिंचाई और सुनवाई... हर चीज़ की आज़ादी देगा। कमल छाप पर दिया, आपका हर वोट...उस सोच से आज़ादी देगा...जो बंगाल में हिंसा और रक्तपात को बढ़ावा देती है। कमल छाप पर दिया आपका हर वोट...आपके सपनों को उड़ान देगा...बंगाल को फिर से भारत का नंबर वन स्टेट बनाएगा।

कमल छाप पर दिया आपका हर वोट...बंगाल को...डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपनों का बंगाल बनाएगा।

साथियों,

जादवपुर और साउथ 24 परगना में बड़ी संख्या में हमारे दलित-वंचित वर्ग के लोग रहते हैं। बंगाल में TMC की सरकार है। लेकिन, हमारे इन दलित भाई-बहनों को पिछड़े भाई-बहनों को इस समाज की सेवा वो नहीं किए. मैं आपको वादा करता हूं कि हम करके रहेंगे , हम आप की सेवा के लिए खप जाएंगे। हमने उज्ज्वला योजना में इस जिले में 11 लाख गैस सिलिंडर दिये हैं। इनमें से लगभग 3 लाख गैस कनेक्शन SC/ST परिवारों को मिले हैं। पीएम किसान सम्मान निधि के तहत यहां साढ़े चार लाख किसानों को मदद मिल रही है। इन्हें यहां अब तक 1000 करोड़ रुपये से अधिक की सहायता दी जा चुकी है। इनमें बड़ी संख्या में छोटे और सीमांत किसान वर्ग से आते हैं। ऐसी कितनी ही योजनाएँ केंद्र सरकार इस वर्ग के लिए चला रही है। लेकिन भाइयों बहनों, यहाँ बैठी TMC सरकार खुद तो दलित-वंचित वर्ग के खिलाफ है ही...वो केंद्र सरकार की दलितों के लिए वंचितों के लिए जो योजनाएं हैं, उनमें भी अड़ंगे लगा रही है। आप मुझे बताइये...बीजेपी सरकार गरीबों को मुफ्त इलाज की सुविधा देना चाहती है। इसके लिए, हम आयुष्मान भारत योजना चला रहे हैं। गरीब परिवारों के 5 लाख रुपए तक के मुफ्त इलाज का खर्च मोदी सरकार उठाती है। लेकिन TMC ने इस योजना को बंगाल में रोक रखा है। पीएम आवास योजना में भी टीएमसी सरकार घपला कर रही है। सही लाभार्थी को पक्के घर मिलने नहीं दिए जा रहे हैं।

साथियों,

ये जादवपुर का सुभाषग्राम, कोडालिया... ये क्षेत्र नेताजी सुभाष की विरासत से जुड़ा है। इतना गौरवशाली क्षेत्र...लेकिन, आज यहाँ लोग साफ पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। आर्सेनिक की वजह से कई जगह पानी जहरीला हो रहा है। गरीब, दलित, वंचित समाज के लोगों का जीवन दांव पर लगा है। लेकिन, TMC सरकार ने इसका कोई ठोस समाधान नहीं दिया है। हमारी केंद्र सरकार ने हर घर नल से साफ जल पहुंचाने के लिए जलजीवन मिशन शुरू किया है। लेकिन, TMC ने उसे भी अपने भ्रष्टाचार का शिकार बना लिया है।

भाइयों बहनों,

इन समस्याओं का समाधान अब दूर नहीं है। 4 मई के बाद बीजेपी की सरकार बनेगी। भारी बहुमत से बनेगी। इसी के साथ, बंगाल की परेशानियों का अंत भी शुरू हो जाएगा। बंगाल के लोगों को, यहाँ के एससी-एसटी समाज को केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ भी मिलने लगेगा। आप याद रखिएगा... पीएम-सीएम, एक शाथे… पीएम-सीएम, एक शाथे, उन्नोयोन होबे दिने-राते!

साथियों,

कमल के बटन को दबाकर मेरे इन सभी साथियों को मेरे सभी उम्मीदवारों को आप विजयी बनाएं। मुझे विश्वास है बंगाल की माताएं बहने और बेटियां बंगाल में बदलाव के सबसे बड़ी शक्ति बनेगी। आप इतनी बड़ी संख्या में अपना आशीर्वाद देने यहां आए इसके लिए मैं आपका बहुत-बहुत आभार व्यक्त करता हूं।

दोनों हाथ ऊपर उठाकर के मुट्ठी बंद कर के पूरी ताकत से बोलिए भारत माता की...

भारत माता की...

भारत माता की...

भारत माता की...

वंदे... वंदे... वंदे... वंदे... वंदे... वंदे... वंदे...