मुख्यमंत्री ने दिया गुजरात के किसानों को अभिनंदन

 

राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में कृषि मंत्री ने दी अवार्ड की रूपरेखा

 

 

मुख्यमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात को अनाज उत्पादन के क्षेत्र में भारत सरकार की ओर से दिए जाने वाले उत्तम प्रोत्साहक पुरस्कार- कृषि कमांडेशन अवार्ड मिलने पर इसके यशभागी राज्य के किसान और कृषि विभाग को हार्दिक अभिनंदन दिया है। गुजरात ने वर्ष २०१०-११ में अनाज का रिकार्ड १००.०७ लाख टन उत्पादन किया है।

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में गुरुवार को आयोजित राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में कृषि मंत्री बाबूभाई बोखीरिया ने राष्ट्रपति डॉ. प्रणब मुखर्जी एवं कृषि मंत्री श्री शरद पवार के हाथों मिले कृषि कमांडेशन अवार्ड की रूपरेखा प्रस्तुत की।

कृषि कर्मण और कृषि कमांडेशन अवार्ड पहले के रिकार्ड उत्पादन के मुकाबले ज्यादा कृषि उत्पादन करने वाले राज्यों को दिया जाता है। इस श्रेणी के कुल सात अवार्डों में से २५ लाख रुपये का कृषि कमांडेशन अवार्ड गुजरात ने जीता है।

गुजरात जैसे राज्य में आम तौर पर वाणिज्यिक और नकदी फसलों की बुवाई और उत्पादन अधिक होता है। पिछले एक दशक में मुख्यमंत्री द्वारा कृषि महोत्सव और जल संचय जैसे अभियान सफलतापूर्वक प्रेरित करने से खाद्यान्न उत्पादन के क्षेत्र में तीनों ही ऋतुओं में करीब-करीब समान उत्पादन हासिल करने की उपलब्धि गुजरात ने अर्जित की है।

गुजरात में वर्ष २००१ में फसल उत्पादकता प्रति हेक्टेयर १,११२ किलोग्राम थी जो दस वर्ष में ७५ फीसदी की बढ़ोतरी के साथ वर्तमान में प्रति हेक्टेयर १९५५ किलोग्राम तक पहुंच गई है। गुजरात में वर्ष २००१ में ३८.५९ लाख हेक्टेयर बुवाई क्षेत्र में कुल कृषि उत्पादन ४२.९२ लाख टन था, जो बढ़कर २०११-१२ में ४७.३४ लाख हेक्टेयर क्षेत्र में ९२.५६ लाख मे. टन हुआ है। यह आंकड़ा उत्पादन में ११५ फीसदी की बढ़ोतरी दर्शाता है।

उल्लेखनीय है कि गुजरात की कृषि विकास दर लगातार १० फीसदी से ज्यादा रही है।

 

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
India, France target doubling trade to $32 billion in 5 years; boost nuclear and defence ties

Media Coverage

India, France target doubling trade to $32 billion in 5 years; boost nuclear and defence ties
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने पश्चिम एशिया में संघर्ष समाप्त करने के लिए अमेरिका और ईरान के बीच बनी सहमति का स्वागत किया
June 15, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम एशिया में संघर्ष समाप्त करने को लेकर अमेरिका और ईरान के बीच बनी सहमति का स्वागत किया है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि इस संघर्ष की वजह से दुनिया भर में गंभीर आर्थिक व्यवधान पैदा हुआ और कई देशों में लोगों की जान भी गई।

प्रधानमंत्री ने आशा व्यक्त की कि इस समझौते के कार्यान्वयन से क्षेत्र में शांति और स्थिरता बहाल होगी और समुद्री मार्गों पर आवाजाही तथा व्यापार की स्वतंत्रता सुनिश्चित हो सकेगी।

श्री मोदी ने यह भी कहा कि भारत बाकी बचे मुद्दों पर भी विचार-विमर्श के माध्यम से एक स्थायी समझौते तक पहुंचने की उम्मीद करता है।

श्री मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा:

"मैं पश्चिम एशिया में संघर्ष को समाप्त करने के लिए अमेरिका और ईरान के बीच हुई सहमति का स्वागत करता हूं। इस संघर्ष की वजह से दुनिया भर में गंभीर आर्थिक व्यवधान पैदा हुआ और कई देशों में लोगों की जान भी गई।

भारत को उम्मीद है कि इस समझौते के कार्यान्वयन से क्षेत्र में शांति और स्थिरता बहाल करने और समुद्री मार्गों पर आवाजाही तथा व्यापार की स्वतंत्रता सुनिश्चित हो सकेगी।

हम बाकी मुद्दों पर विचार-विमर्श के माध्यम से एक स्थायी अंतिम समझौते तक पहुंचने की उम्मीद करते हैं।"