मुख्यमंत्री का कच्छ दौरा: केन्द्र पर किया हमला

गुजरात अकालग्रस्त क्षेत्र है, यह मानने को केन्द्र तैयार ही नहीं:

 वह सिर्फ गुजरात के विकास में रोड़े ही डालना चाहते हैं

मैं छह करोड़ गुजरातियों की समाजशक्ति से

गुजरात का विकास करुंगा: मुख्यमंत्री

कुछ लोगों को गुजरात की प्रगति खटकती है

मुख्यमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कच्छियों के नूतन वर्ष  के सिरमौर समान आषाढ़ी दूज महेरामण महोत्सव के तहत आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में जनता के हर्षोल्लास में सहभागी होते हुए कहा कि हिन्दुस्तान का कोई भी जिला विकास के मामले में कच्छ की बराबरी नहीं कर सकता। कच्छ का विकास इसकी ताकत का अहसास करवाता है। गुजरात की सच्ची शक्ति ही विकास में जनशक्ति को जोड़ना है।      .

आज कच्छ के नववर्ष पर पूरे दिन कच्छ की जनता के आनन्द में शामिल होते हुए श्री मोदी ने कहा कि यह सामाजिक उत्सव मनाकर समाजशक्ति को प्रेरणास्त्रोत उपलब्ध करवाया गया है। कच्छ के हर उत्सव को पर्यटन विकास के साथ जोड़ दिया जाना चाहिए। पर्यटन और कच्छ एक ऐसी पताका है जो पूरी दुनिया में लहराती है और इसका आनन्द ही कुछ और है। शक्ति का साक्षात्कार करवानेवाला यह विकास है जिसमें कच्छ की जनता का पुरुषार्थ मौजूद है।

मांडवी के क्रांतितीर्थ श्यामजी कृष्ण वर्मा स्मारक पर क्रांतिगुरु को भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए श्री मोदी ने कहा कि यह कच्छी नूतन वर्ष सामाजिक उत्सव के रूप में मनाने पर समाज में नई ऊर्जा पैदा होती है।

नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए श्री मोदी ने कहा कि इतने-इतने झूठ और बे सिर पैर की बातें फैलानेवाले इतने निराश हो गए हैं कि गुजरात की जनता पर उनका असर क्यों नहीं होता यह सोचते हैं। गुजरात का विकास इनको खटकता है लेकिन उनको जो करना हो कर ले, हमारा एक ही मार्ग है-विकास।

इन लोगों ने सुपारी ली है कि मोदी को परास्त करेंगे लेकिन मैं छह करोड़ गुजरातियों की समाजशक्ति के बल पर पूरी जिन्दादिली से समाजशक्ति में लीन हूं। श्री मोदी ने कहा कि सत्ता के बिना तरसने वाले लोग पैसे के बल पर गुजरात की जनता को गुमराह कर रहे हैं। इन लोगों के दिल्ली में बैठे शासक जेसीबी मशीन से जनता के धन की लूट कर रहे हैं। देश की जनता ऐसी लूट करने वालों को परास्त कर देगी।

विकास किसको कहते हैं यह पिछले दशक में गुजरात ने करके दिखा दिया है। पर्यटन क्षेत्र में धोलावीरा की विरासत के लिए पूरी दुनिया तैयार हो सकती है, ऐसी सम्भावना है मगर सांतलपुर- गढुली रोड क्यों नहीं मंजूर किया जाता ? क्या गुजरात और मोदी देश के दुश्मन हैं? हम भी भारत माता की संतानें हैं। हम हमारे हक के लिए लड़ेंगे। गुजरात के साथ अन्याय करने वाले समझ लें कि गुजरात के विकास को अवरुद्ध क्रने की चाहे कितनी भी कोशिश कर लें, गुजरात अपना हक लेकर रहेगा। श्री मोदी ने कहा कि असम और गुजरात को जो क्रुड रॉयल्टी मिलती है उसमे गुजरात को कम क्यों मिलती है ?

गुजरात की नर्मदा योजना का कमाण्द एरिया अकालग्रस्त क्षेत्र है मगर एआईबीपी. सींचाई प्रोजेक्ट में इसे ९० फीसदी सहायता से क्यों वंचित रखा गया है ? सीबीआई. जेल में डाल देगी ऐसी धमकियां दी जाती हैं। मगर जनता के सुख, शांति के लिए हम सदभावना के मार्ग से विकास करना चाहते हैं। यह पहला दशक है जब गुजरात में शांति और सलामती है। श्री मोदी ने आह्वान किया कि झूठ और कुप्रचार की आंधी चलाने वालों को धूल चटाने के लिए जनता ही नेतृत्व करे। कच्छ से मिले प्रेम पर श्री मोदी ने आभार जताते हुए कच्छ को दोगुना प्रेम देने का संकल्प जताया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कच्छ जिला भाजपा प्रमुख जयंतिभाई भानुशाली ने की। श्री मोदी ने हीरबाई बेन बारोट को बिजलीकरण का प्रमाणपत्र प्रदान किया। वासणभाई आहिर ने भी यहां अपने विचार रखे। इस मौके पर कच्छ जिले के जनप्रतिनिधि, भाजपा नेता और नागरिक मौजूद थे।­­­­

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
India likely clocked 8%+ growth in early 2026, and remains resilient despite oil shock fears: World Bank official

Media Coverage

India likely clocked 8%+ growth in early 2026, and remains resilient despite oil shock fears: World Bank official
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने गरीब कल्याण और मानव सशक्तिकरण पर केंद्रित 12 वर्षों की परिवर्तनकारी पहलों पर प्रकाश डाला
June 08, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि पिछले 12 वर्षों में भारत ने बड़े बदलावों का अनुभव किया है और इन बदलावों के केंद्र में गरीबों और वंचितों का कल्याण रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार हमेशा अंत्योदय से प्रेरणा लेती रही है और उसका मुख्य प्रयास यही रहा है कि विकास के लाभ उन तबकों तक पहुंचें जो लंबे समय से उपेक्षित रहे हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि जन धन खातों और प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण से लेकर स्वच्छ भारत, पीएम आवास योजना, जल जीवन मिशन, आयुष्मान भारत और अन्य सभी पहलों का एक ही उद्देश्य रहा है-लोगों के लिए गरिमा और अवसर सुनिश्चित करना।

उन्होंने इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की कि प्रौद्योगिकी ने गरीबों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने में अहम भूमिका निभाई है। प्रधानमंत्री ने कहा कि डीबीटी और डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए सरकारी सहायता पारदर्शी तरीके से सीधे लोगों तक पहुंच रही है। इससे न केवल गड़बड़ियों में कमी आई है, बल्कि प्रशासनिक दक्षता में भी सुधार हुआ है और शासन प्रणाली पर जनता का भरोसा मजबूत हुआ है। उन्होंने यह भी कहा कि गरीब कल्याण के प्रति यह पहल अब मानव सशक्तिकरण और विकसित भारत के सपने को सच करने की दिशा में सामूहिक आंदोलन बन गई है।

प्रधानमंत्री ने एक्‍स पर कई पोस्टों की श्रृंखला में कहा:

“पिछले 12 वर्षों में भारत ने अनेक परिवर्तन देखे हैं और इन परिवर्तनों के केंद्र में गरीबों और वंचितों का कल्याण रहा है। हम हमेशा अंत्योदय से प्रेरित रहे हैं और हमारा प्रयास हमेशा यह सुनिश्चित करना रहा है कि विकास के लाभ उन लोगों तक पहुंचें जो दशकों से उपेक्षित रहे हैं। जन धन खातों और प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण से लेकर स्वच्छ भारत, पीएम आवास योजना, जल जीवन मिशन, आयुष्मान भारत और अन्य कई पहलों का एक ही उद्देश्य रहा है- लोगों के लिए गरिमा और अवसर सुनिश्चित करना।

#12YearsOfGaribKalyan”

“यह भी खुशी की बात है कि प्रौद्योगिकी ने गरीबों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण और डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से सहायता सीधे और पारदर्शी तरीके से लोगों तक पहुंच रही है। इससे गड़बड़ियों में कमी आई है, कार्यकुशलता बढ़ी है और शासन में विश्वास मजबूत हुआ है। गरीब कल्याण के प्रति यह पहल अब मानव सशक्तिकरण और विकसित भारत के सपने को सच करने की दिशा में सामूहिक आंदोलन बन गई है।

#12YearsOfGaribKalyan"