मुख्यमंत्री और स्वीडन के राजदूत की मौजूदगी में समझौता करार 

स्वीडन-गुजरात के बीच पारस्परिक सम्बन्ध विकसित किए जाएंगे 

स्वीडिश चेम्बर ऑफ कॉमर्स इंडस्ट्रीज.इंडेक्ष बी और आईक्रिएट की संयुक्त सहभागिता विकसित करने के करार

 

अहमदाबाद:बुधवार: मुख्यमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की मौजूदगी में आज स्विडिश चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज.इंडेक्ष बी,गुजरात सरकार और आईक्रिएट (इंटरनेशनल सेंटर फॉर एंटरप्रिन्योरशिप एण्ड टेक्नॉलोजी) के बीच महत्वपूर्ण समजौता करार सम्पन्न हुए। इसमें गुजरात और स्वीडन के बीच पारस्परिक आर्थिक, वाणिज्य और मानव संसाधन विकास सहित कई क्षेत्रों में सह्योग का संकल्प जताया गया।

स्वीडन के भारत में राजदूत लार्स ऑलोफ लिंडग्रेन की अगवानी में स्वीडन का प्रतिनिधिमंडल गुजरात दौरे पर है। आज स्वीडन के एम्बेसडर और अन्य सदस्यों ने श्री मोदी से मुलाकात की थी। गुजरात के विकास विजन और प्रगतिशील नीतियों तथा नेतृत्व से प्रभावित स्विडिश प्रतिनिधिमंडल ने गुजरात में रिसर्च एण्ड डेवलपमेंट,हाईटेक एग्रो बिजनेस एण्ड टेक्नॉलोजी सेक्टर में भागीदार बनने के तत्परता व्यक्त की।

21 वीं सदी में गुजरात का आधुनिक विकास इंफॉर्मेशन टेक्नॉलोजी,बायोटेक्नॉलोजी और एंवायर्नमेन्ट टेक्नॉलोजी की तीन आधार स्तम्भ पर होना है। इसकी भूमिका देते हुए मुख्यमंत्री पर्यावरण के साथ सुसंगत वैश्विक विकास की सम्भावना पर कहा कि गुजरात सोलर एनर्जी के साथ ही माइक्रो हाइड्रो टर्बाइन की रिसर्च एण्ड डेवलपमेंट टेकनॉलोजी विकसित कर नर्मदा केनाल में हाइड्रो एनर्जी विकसित करने को आतुर है।

इस मौके पर गुजरात सरकार के उद्योग अग्र सचिव एम.शाहु, मुख्यमंत्री के सचिव एके.शर्मा भी मौजूद थे।

 

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
'Very Proud': PM Modi Hails Mirabai Chanu, Rishikanta Singh For Clinching Medals In Commonwealth Game

Media Coverage

'Very Proud': PM Modi Hails Mirabai Chanu, Rishikanta Singh For Clinching Medals In Commonwealth Game
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने सीआरपीएफ के स्थापना दिवस पर सभी कर्मियों को शुभकामनाएं दी
July 27, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज सीआरपीएफ के स्थापना दिवस पर इसके सभी कर्मियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि सीआरपीएफ ने अपने अदम्य साहस और कर्तव्यनिष्ठा के बल पर विशिष्ट पहचान बनाई है।

श्री मोदी ने कहा कि आंतरिक सुरक्षा सुदृढ़ करने से लेकर चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में नागरिकों की सेवा तक, सीआरपीएफ कर्मियों ने हमेशा राष्ट्र को सर्वोपरि रखा है। उन्होंने कहा कि माओवाद के खतरे को समाप्त करने में उनके प्रयास विशेष रूप से सराहनीय हैं और उन्होंने कई लोगों के जीवन में शांति एवं प्रगति में योगदान दिया है।

प्रधानमंत्री ने ‘एक्‍स’ पर एक पोस्ट में लिखा:

“सीआरपीएफ के स्थापना दिवस पर सभी कर्मियों को हार्दिक शुभकामनाएं। सीआरपीएफ ने अपने अदम्य साहस और कर्तव्यनिष्ठा के बल पर विशिष्ट पहचान बनाई है। आंतरिक सुरक्षा सुदृढ़ करने से लेकर चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में नागरिकों की सेवा तक, सीआरपीएफ कर्मियों ने हमेशा राष्ट्र को सर्वोपरि रखा है। माओवाद के खतरे को समाप्त करने में उनके प्रयास विशेष रूप से सराहनीय हैं और उन्होंने कई लोगों के जीवन में शांति एवं प्रगति में योगदान दिया है।

@crpfindia"