"Shri Narendra Modi inaugurates Swarnim Sankul-1, a new building containing the Chief Minister’s Office and the office of other Cabinet Ministers"

मुख्यमंत्री एवं मंत्रिमंडल ने चैत्र नवरात्रि की पंचमी को दोपहर साढ़े तीन बजे नये संकुल में कार्यभार संभाला

वर्ग-४ के वरिष्ठ आदिवासी कर्मचारी ने किया दीप प्रज्जवलित

गुजरात की राजधानी गांधीनगर स्थित सरदार पटेल भवन सचिवालय परिसर में नवनिर्मित ब्लॉक- स्वर्णिम संकुल-१ में आज दोपहर साढ़े तीन बजे मुख्यमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और राज्य के मंत्रियों ने अपने-अपने कार्यालयों में प्रशासनिक कार्यभार संभाला लिया। मुख्यमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने मार्ग एवं मकान मंत्री श्रीमती आनंदीबेन पटेल की विशेष मौजूदगी में चैत्री नवरात्रि पर्व की पंचमी को दोपहर साढ़े तीन बजे स्वर्णिम संकुल-१ का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री एवं मंत्रियों के प्रवेश के मौके पर स्तुत्य पहल के रूप में सचिवालय के वर्ग-४ के वरिष्ठ आदिवासी कर्मचारी सवजीभाई वालजीभाई डामोर से दीप प्रज्जवलित कराया गया। इस अवसर पर राज्य सरकार के मुख्य सचिव डॉ. वरेश सिन्हा मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव के. कैलाशनाथन, अतिरिक्त अग्र सचिव जी.सी. मुर्मु, सचिव ए.के. शर्मा सहित अन्य सचिवों ने मुख्यमंत्री एवं मंत्रियों को शुभकामनाएं दी। स्वर्णिम संकुल-१ में मुख्यमंत्री एवं मंत्रियों के प्रशासनिक कर्मचारियों ने अपने कार्यालयों में आज से सरकारी कामकाज शुरू कर दिया। स्वर्णिम संकुल-१ में आज शाम अर्जेंटीना से आए विदेशी प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से औपचारिक मुलाकात की और गुजरात के साथ परस्पर भागीदारी को लेकर फलदायी बैठक की।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Proud Moment For Every Indian: PM Modi On Sarnath Being Inscribed On UNESCO World Heritage List

Media Coverage

Proud Moment For Every Indian: PM Modi On Sarnath Being Inscribed On UNESCO World Heritage List
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
सारनाथ को यूनेस्को विश्व धरोहर सूची में शामिल किये जाने पर प्रधानमंत्री ने प्रसन्नता व्यक्त की
July 25, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज उत्तर प्रदेश के सारनाथ को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे हर भारतीय के लिए गर्व का क्षण बताया।

उन्होंने उल्लेख किया कि सारनाथ का भगवान बुद्ध से गहरा संबंध है, जिनका ज्ञान, करुणा और सद्भाव का शाश्वत संदेश पूरी दुनिया को प्रेरित करता है।

श्री मोदी ने इस बात पर जोर दिया कि यह सम्मान भारत की समृद्ध सभ्यतागत और आध्यात्मिक विरासत का उत्सव है। प्रधानमंत्री ने कहा कि इससे दुनिया भर के और भी लोग सारनाथ आने और भगवान बुद्ध के आदर्शों से जुड़ने के लिए प्रेरित होंगे।

'एक्स' पर एक पोस्ट में प्रधानमंत्री ने कहा:

“हर भारतीय के लिए गर्व का क्षण!

यह जानकर अत्यंत प्रसन्नता हुई कि उत्तर प्रदेश के सारनाथ को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल कर लिया गया है।

सारनाथ का भगवान बुद्ध से गहरा संबंध है, जिनका ज्ञान, करुणा और सद्भाव का शाश्वत संदेश पूरी दुनिया को प्रेरित करता है।

यह सम्मान भारत की गहरी सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत का उत्सव है। इससे दुनिया भर के और भी लोग सारनाथ आने और भगवान बुद्ध के आदर्शों से जुड़ने के लिए प्रेरित होंगे।

@UNESCO”