प्रधानमंत्री मोदी ने मलेशिया के प्रधानमंत्री नजीब रज़ाक के साथ द्विपक्षीय वार्ता की
प्रधानमंत्री मोदी ने भारत और मलेशिया के बीच मजबूत रक्षा सहयोग की बात कही
प्रधानमंत्री मोदी और प्रधानमंत्री रज़ाक ने लिटिल भारत, कुआलालंपुर में तोरण द्वार का उद्घाटन किया
तोरण द्वार भारत और मलेशिया के बीच सांस्कृतिक संबंधों का प्रतीक: प्रधानमंत्री मोदी
प्रधानमंत्री मोदी ने कॉर्पोरेट मलेशिया के प्रमुखों के साथ हुई विचार-विमर्श में ‘मेक इन इंडिया’ पर जोर दिया
मलेशिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों ने भारतीय अर्थव्यवस्था के कई क्षेत्रों में रुचि दिखाई

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज (23 नवंबर, 2015) मलयेशिया के प्रधानमंत्री श्री दातो सेरी मोहम्मद नजीब बिन तुन अब्दुल रज्जाक के साथ द्विपक्षीय वार्ता की। दोनों नेताओं के बीच हुई वार्ता के बाद एक संयुक्त प्रेस वक्तव्य जारी किया गया। इसमें प्रधानमंत्री ने दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग मजबूत करने पर जोर दिया, ‘जिसमें समुद्री सुरक्षा को उन्नत और क्षेत्र की आपदा प्रतिक्रिया को मजबूत बनाना शामिल है।’

दोनों नेताओं ने कुआलालंपुर के लिटिल इंडिया में संयुक्त रूप से ‘तोरण द्वार’ का उद्घाटन किया। इसे सांची स्तूप के तोरण द्वार से प्रेरित होकर बनाया गया है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी मलयेशिया यात्रा कई ऐतिहासिक घटनाओं की साक्षी रही है, तोरण द्वार का संयुक्त उद्घाटन इनमें से एक है। यह द्वार केवल पत्थर की कलाकृति नहीं बल्कि दो राष्ट्रों के बीच सेतु है, जो सांस्कृतिक संबंधों को दर्शाता है। प्रधानमंत्री ने भगवान बुद्ध को याद किया, जिन्होंने सदियों पहले एशिया भर में शांति का संदेश दिया।

प्रधानमंत्री ने आर्थिक संबंधों को मजूबत बनाने के लिए मलयेशिया के कॉरपोरेट जगत के दिग्गजों से भी मुलाकात की। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत आज विश्व में तेजी से विकास करने वाली अर्थव्यवस्था है। आज यह राजनीतिक रूप से स्थिर है और यहां निवेश की असीम संभावनाएं हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि मलयेशिया के सीईओज (CEOs) के पास उन क्षेत्रों का अनुभव और विशेषज्ञता है, जिनकी भारत को आवश्यकता है। इसलिए यह एक अच्छा मिलन होगा। मलयेशिया के सीईओज ने खाद्य प्रसंस्करण, तेल एवं गैस और उड्डयन समेत भारतीय अर्थव्यवस्था के विभिन्न क्षेत्रों में निवेश करने की इच्छा जताई।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
India’s gem and jewellery exports surge 26% in June

Media Coverage

India’s gem and jewellery exports surge 26% in June
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने स्काईरूट एयरोस्पेस को शुभकामनाएं दीं
July 18, 2026
प्रधानमंत्री ने नागरिकों को ऑर्बिटल लॉन्च व्हीकल 'विक्रम-1' के प्रक्षेपण को देखने के लिए आमंत्रित किया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज भारत के पहले निजी तौर पर विकसित प्रक्षेपण यान विक्रम-1 के प्रथम कक्षीय प्रक्षेपण से पूर्व स्काईरूट एयरोस्पेस को शुभकामनाएं दीं और इसे राष्ट्र की अंतरिक्ष यात्रा में एक ऐतिहासिक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। श्री मोदी ने कहा कि विक्रम-1 का प्रक्षेपण भारत की अंतरिक्ष महत्वाकांक्षाओं के लिए एक नए आयाम का द्वार खोलता है और नवाचार, प्रौद्योगिकी और उद्यमशीलता में देश की बढ़ती क्षमताओं को दर्शाता है।

प्रधानमंत्री ने नागरिकों, विशेषकर युवाओं से, इस ऐतिहासिक अभियान को देखने का आग्रह किया।

प्रधानमंत्री ने X पर पोस्ट किया:

भारत की अंतरिक्ष यात्रा के लिए एक ऐतिहासिक नई उपलब्धि!

आज सुबह 11:30 बजे, स्काईरूट एयरोस्पेस भारत के पहले निजी तौर पर विकसित प्रक्षेपण यान विक्रम-1 का पहला कक्षीय प्रक्षेपण करेगी।

यह चार चरणों वाला रॉकेट तेज़ी से और मांग के अनुसार प्रक्षेपण सेवाएं प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। यह मिशन हमारे युवाओं की प्रतिभा, दृढ़ संकल्प और उद्यमशीलता की भावना को उजागर करता है। यह भी दिखाता है कि हमारे अंतरिक्ष क्षेत्र में किए गए सुधार नवाचार और उद्यम के लिए नए अवसर कैसे खोल रहे हैं।

स्काईरूट एयरोस्पेस की पूरी टीम को सफल प्रक्षेपण के लिए मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। विक्रम-1 ऊंचाइयों को छूए, इतिहास रचे और नवप्रवर्तकों की एक पीढ़ी को प्रेरित करे।

मैं सभी भारतीयों, विशेषकर अपने युवा मित्रों से आग्रह करता हूं कि वे इस ऐतिहासिक मिशन का अनुसरण करें और #IndiaWithVikram1 का उपयोग करके टीम स्काईरूट की सफलता की कामना करें।

@SkyrootA