अहमदाबाद स्थित गांधी आश्रम का आज चीन के राष्ट्रपति श्री शी जिनपिंग और भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने दौरा किया। यहां मुख्यमंत्री श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने दोनों महानुभावों का स्वागत किया।

श्री जिनपिंग और श्री मोदी गांधी आश्रम में गांधी जी के निवास स्थान ह्रदय कुंज का भी निरीक्षण किया। दोनों महानुभावों ने गांधी आश्रम में पूज्य महात्मा गांधी जी के जीवन कवन की प्रदर्शनी को निहारा। प्रधानमंत्री ने चीन के राष्ट्रपति को जोहानिसबर्ग में १९०८ में चाइनीज समुदाय द्वारा महात्मा गांधी को दिए गए प्रशस्ति पत्र की प्रतिकृति भेंट की।

चीनी राष्ट्रपति ने यहां चरखा चलाकर अहिंसा के पुजारी पूज्य महात्मा गांधी जी को प्रतीकात्मक श्रद्धांजलि दी। गांधी आश्रम के अपने दौरे को जीवन के अमूल्य क्षणों में से एक करार देते हुए चीन के राष्ट्रपति ने धन्यता का अनुभव किया।

गांधी आश्रम की ओर से चीन के राष्ट्रपति को गांधी जी इन अहमदाबाद पुस्तक तथा दांडी मार्च के प्रारंभ की तस्वीर भेंट की गई। दोनों महानुभावों का गांधी आश्रम में दलित समाज की बालिकाओं ने स्वागत किया। पीटीसी कॉलेज की छात्राओं द्वारा पूज्य बापू के प्रिय भजन वैष्णव जन तो तेने कहिए रे... पेश किया गया।

गांधी आश्रम में दोनों महानुभावों ने पूज्य बापूजी की प्रतिमा को पुष्पांजलि अर्पित की। ह्रदय कुंज में दोनों महानुभाव ने पूज्य बापू की तस्वीर को सूत की माला पहनाई।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्रीमती आनंदीबेन पटेल और शिक्षा मंत्री भूपेन्द्रसिंह चूड़ास्मा, प्रोटोकॉल मंत्री प्रदीपसिंह जाडेजा, मुख्य सचिव डॉ. वरेश सिन्हा, पर्यटन विभाग की सचिव श्रीमती सोनल मिश्रा और गांधी आश्रम के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
India remains among best-performing major economies: S&P Global

Media Coverage

India remains among best-performing major economies: S&P Global
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
सोशल मीडिया कॉर्नर 19 अप्रैल 2026
April 19, 2026

Building a Stronger Bharat: Infrastructure Revolution, Economic Resilience & Inclusive Welfare Under PM Modi