प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ‘परीक्षा पे चर्चा’ के 7वें संस्करण के दौरान छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों के साथ इंटरैक्टिव सेशन में शामिल हुए और परीक्षा की तैयारी और तनाव प्रबंधन पर गहन चर्चा की।


प्रधानमंत्री मोदी ने माता-पिता के अत्यधिक उत्साह या छात्रों की अति-गंभीरता के कारण होने वाली गलतियों से बचने पर ज़ोर दिया। उन्होंने अभिभावकों को सलाह दी कि वे परीक्षा के दिन को नए कपड़े खरीदने, रीति-रिवाजों को निभाने या स्टेशनरी खरीद के नाम पर अनावश्यक दबाव का अवसर न बनाएं।


पीएम मोदी ने दूसरी ओर, छात्रों को तनावमुक्त रहने और आखिरी समय में पढ़ाई न करने की भी सलाह दी। उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि बाहरी भटकाव से बचना ज़रूरी है, क्योंकि वे बेवजह तनाव बढ़ा सकते हैं।


प्रधानमंत्री की छात्रों को दी गई महत्वपूर्ण सलाह में से एक यह थी कि परीक्षा के दौरान घबराहट से बचने के लिए, वे पहले ध्यान से प्रश्न-पत्र पढ़ें और टाइम मैनेजमेंट की अच्छी रणनीति बनाएं।


इस सार्थक बातचीत के दौरान, पीएम मोदी ने कंप्यूटर और फोन के बढ़ते चलन के कारण लिखने की घटती आदत को रेखांकित किया और छात्रों को राइटिंग की प्रैक्टिस को बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित किया। उनका एक ठोस सुझाव यह था कि पढ़ाई के समय का 50% राइटिंग के लिए समर्पित किया जाए। उन्होंने इस बात पर जोर दिया जाए कि राइटिंग के माध्यम से हमें एक विषय अधिक बेहतर तरीके से समझ आता है।


प्रधानमंत्री ने छात्रों से अन्य छात्रों की स्पीड के बारे में चिंता करने से बचने के लिए कहा और उनसे आग्रह किया कि वे अपने प्रदर्शन से भी अभिभूत न हों। पीएम मोदी के मार्गदर्शन का उद्देश्य आत्मविश्वास पैदा करना और प्रभावी परीक्षा तैयारी रणनीतियों को बढ़ावा देना है, जिससे अंततः छात्रों को तनाव का प्रबंधन करने और परीक्षा के दौरान बेहतर प्रदर्शन करने में मदद मिलेगी।

 

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
173 years of Indian Railways: From steam engines to India’s first hydrogen train

Media Coverage

173 years of Indian Railways: From steam engines to India’s first hydrogen train
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने क़तर के अमीर से बातचीत की
July 16, 2026
प्रधानमंत्री ने क़तर के फादर अमीर के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की
प्रधानमंत्री ने फादर अमीर के दूरदर्शी नेतृत्व तथा भारत–कतर संबंधों को सुदृढ़ बनाने में उनके योगदान को याद किया
दोनों नेताओं ने फादर अमीर की विरासत को आगे बढ़ाने के अपने संकल्प की पुनः पुष्टि की

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज क़तर के अमीर महामहिम शेख तमीम बिन हमद अल थानी से टेलीफोन पर बातचीत की।

प्रधानमंत्री ने क़तर के फादर अमीर (पूर्व अमीर) महामहिम शेख हमद बिन खलीफा अल थानी के निधन पर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

आधुनिक क़तर के प्रमुख शिल्पकार के रूप में फादर अमीर के महत्वपूर्ण योगदान को स्मरण करते हुए प्रधानमंत्री ने उनके दूरदर्शी नेतृत्व को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने इन वर्षों के दौरान भारत–क़तर संबंधों को सुदृढ़ बनाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका तथा भारत और क़तर में बसे भारतीय समुदाय के प्रति उनके गहरे स्नेह को भी याद किया।

क़तर के अमीर ने प्रधानमंत्री के फोन के लिए उनका आभार व्यक्त किया और इस कठिन समय में उनके सांत्‍वना एवं संवेदना भरे शब्दों के लिए सराहना व्‍यक्‍त की।

दोनों नेताओं ने फादर अमीर की विरासत को आगे बढ़ाने तथा भारत–क़तर सामरिक साझेदारी और दोनों देशों के लोगों के बीच संबंधों को और सुदृढ़ करने के अपने संकल्प की पुनः पुष्टि की।

उन्होंने निकट संपर्क बनाए रखने पर भी सहमति व्यक्त की।