गांधीनगर, शुक्रवारः मुख्यमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भारत की सर्वप्रथम एनिमल हॉस्टल का शुक्रवार को उत्तर गुजरात के साबरकांठा जिले के हिम्मतनगर के निकट अकोदरा में लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक पशुपालन के लिए कृषि महोत्सव के शुभारंभ पर हिन्दुस्तान को गुजरात ने एनिमल हॉस्टल का नजराना भेंट किया है।

अकोदरा गांव में जनभागीदारी से सहकारिता स्तर पर गांव के सभी 964 पशुओं की देखभाल एवं पशुपालन के लिए देश का सर्वप्रथम पशु छात्रालय कार्यान्वित हुआ है। अकोदरा के 215 पशुपालक परिवारों ने दूध देने वाले पशुओं सहित गांव के सभी पशुधन के लिए आधुनिक सुविधाओं से युक्त इस पशुछात्रालय का निर्माण लोकसहभागिता से किया है।

एनिमल हॉस्टल में पशुओं के लिए 36 केटलशेड बनाए गए हैं। 50 हेक्टेयर क्षेत्र में घास-चारा उगाकर मवेशियों के लिए पोषणयुक्त चारे की व्यवस्था की गई है। इतना ही नहीं, ग्रामीण नारीशक्ति ने सखीमंडल की बहनों के सफल संचालन से पशुओं के गोबर से वर्मीकम्पोस्ट खाद की इकाई-ग्रामलक्ष्मी कार्यरत की है। गांव की ऊर्जा-गैस एवं बिजली की जरूरतों के लिए गोबरगैस प्लान्ट शुरू किया गया है। वहीं, पशुओं के इलाज के लिए आधुनिक दवाखाने की सुविधा भी की गई है।

कृषि महोत्सव का प्रारंभ करवाने से पूर्व मुख्यमंत्री ने पशुपालन के क्षेत्र में क्रांतिकारी इतिहास बनाने वाले अकोदरा एनिमल हॉस्टल का लोकार्पण कर पशुपालन की वैज्ञानिक पद्घतियों एवं उनके लाभों की जानकारी पशु छात्रालय के विभिन्न विभागों का दौरा कर हासिल की।

एनिमल हॉस्टल की वजह से अकोदरा गांव में स्वास्थलक्षी पर्यावरण का वातावरण बनेगा, दूध के उत्पादन में भी बढ़ोतरी होगी। वर्मीकम्पोस्ट खाद एवं गोबर गैस ऊर्जा के वैकल्पिक स्रोतों के उपोयग का लाभ समग्र ग्राम परिवारों को मिलने लगा है। पशुपालक परिवारों की गृहिणियों को सर्वाधिक फायदा हुआ है क्योंकि पूरे दिन पशुओं की लगातार देखभाल एवं चिन्ता से उन्हें मुक्ति मिल गई है।

मुख्यमंत्री ने एनिमल हॉस्टल के संचालन एवं सखीमंडल की बहनों के साथ संवाद में पशु छात्रालय से होने वाले फायदों से नारीसमाज जिस तरह से प्रभावित हुआ है, उसकी जानकारी ली।

अकोदरा ग्रामजनों की इस प्रगतिशील पहल की प्रशंसा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि गुजरात ने सिर्फ औद्योगिक क्षेत्र में ही नहीं बल्कि कृषि एवं पशुपालन के क्षेत्र में भी देश को नई राह बताई है। उन्होंने कहा कि गुजरात के गांव-गांव में पशुछात्रालय जनसहभागिता से शुरू करने एवं वैज्ञानिक पद्घति से पशुपालन की क्रांति करने का बीड़ा गुजरात सरकार ने ग्रामसमाज के भरोसे उठाया है। श्री मोदी ने एनिमल हॉस्टल के सफल संचालन के लिए अकोदरा के समस्त ग्रामजनों तथा पशुपालक परिवारों की नारीशक्ति को अभिनंदन दिया।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Two-wheeler makers end FY26 strong on rural recovery, premium demand

Media Coverage

Two-wheeler makers end FY26 strong on rural recovery, premium demand
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
पीएम मोदी ने गुड फ्राइडे के अवसर पर सद्भाव और करुणा के मूल्यों पर प्रकाश डाला
April 03, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि गुड फ्राइडे हमें ईसा मसीह के बलिदान की याद दिलाता है।

श्री मोदी ने आशा व्यक्त की कि यह दिन सद्भाव, करुणा और क्षमा के मूल्यों को और गहरा करेगा।

उन्होंने कहा कि भाईचारा और आशा हरेक का मार्गदर्शन करें।

एक एक्स पोस्ट में, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा;

“गुड फ्राइडे हमें ईसा मसीह के बलिदान की याद दिलाता है। यह दिन सद्भाव, करुणा और क्षमा के मूल्यों को और गहरा करे। भाईचारा और आशा हम सभी का मार्गदर्शन करे।”