जंबूसर में फेडर्स लॉयड के विंड टर्बाइन टॉवर प्लांट का उद्घाटन

गुजरात में से उद्योगों को महाराष्ट्र ले जाने के केन्द्र सरकार

के षड्यंत्र पर मुख्यमंत्री ने जताया आक्रोश

 मुख्यमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज भरुच जिले की औद्योगिक प्रगति में एक और यशकलगी समान लॉयड कॉर्पोरेशन के विंड टर्बाइन प्लांट का उद्घाटन किया। एनर्जी इक्विपमेंट सेक्टर में मे. फेडर्स लॉयड कंपनी ने गुजरात में जंबूसर के नजदीक इस प्लांट का निर्माण बहुत ही अल्पसमय में किया है और 75 करोड़ का प्लांट शुरू कर दिया है। कंपनी ने गुजरात सरकार के साथ समग्र प्लांट के लिए 300 करोड़ रुपये के निवेश के करार किये थे।

श्री मोदी ने आज कहा कि गुजरात विरोधियों ने गुजरात के औद्योगिक विकास को रोकने के लिए देश के उद्योगपतियों को गुजरात में उद्योग स्थापित करने से रोकने के षड्यंत्र किये हैं। यह एक सोची समझी साजिश है। गुजरात में से महाराष्ट्र उद्योग चले जाएं, ऐसी साजिश दिल्ली में बैठी केन्द्र सरकार कर रही है। उन्होंने आह्वान किया कि गुजरात को बदनाम करने के लिए ऐसे षड्यंत्रों के खिलाफ गुजरात की जनता जागृत रहे।

भरुच जिला जो दस वर्ष पहले एक दिग्गज नेता का क्षेत्र होने के बावजूद विकास में पिछड़ा हुआ था जो अब देश का सबसे तेज विकास करने वाला जिला बन चुका है। इसकी वजह राज्य सरकार की विकास की प्रखर निष्ठा, कुशलता और सुराज्य की दिशा है।

इस राज्य में गुजरात के औद्योगिक विकास के लिए प्राकृतिक संसाधन नहीं हैं, फिर भी गुजरात औद्योगिक विकास में बहुत आगे निकल गया है। विकास किस तरह हो सकता है यह गुजरात ने दिखा दिया है। आयर्न-ओर नहीं है इसके बावजूद बड़ा स्टील उत्पादक राज्य है। गुजरात के पास हीरे की खानें नहीं है फिर भी गुजरात डायमंड के ग्लोबल बिजनेस में अग्रसर है। गुजरात के पास कोयला नहीं है फिर भी बिजली उत्पादन में सबसे ऊपर है। गुजरात की विकास की ताकत को सही दिशा में ले जाने का विजन और राजनैतिक इच्छाशक्ति का यह परिणाम है। श्री मोदी ने कहा कि गुजरात में सूर्यशक्ति पहले भी थी, लेकिन इसका सौर ऊर्जा में उपयोग करने का विचार किसी को नहीं आया। आज गुजरात सोलर एनर्जी में विश्व का पथप्रदर्शक बन रहा है।

कार्यक्रम में जिला प्रभारी-गृह राज्य मंत्री प्रफुलभाई पटेल, सांसद मनसुखभाई वसावा, भरतसिंह परमार, पूर्व मंत्री छत्रसिंह मोरी, फेडर्स लॉयड कॉर्पोरेशन के बृजराजसिंह पुंज, भरत पुंज, एन डी जैन, जिले के उद्योग संचालक और विभिन्न क्षेत्र के प्रतिनिधि मौजूद थे।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
India’s startup game-changer? ₹10,000 crore FoF 2.0 set to attract investors

Media Coverage

India’s startup game-changer? ₹10,000 crore FoF 2.0 set to attract investors
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने सुप्रसिद्ध फोटोग्राफर श्री रघु राय के निधन पर शोक व्यक्त किया
April 26, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने सुप्रसिद्ध फोटोग्राफर रघु राय के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है और उन्हें कला का एक ऐसा पर्याय बताया है जिन्होंने अपने लेंस के माध्यम से भारत की जीवंतता को अमर बना दिया। श्री मोदी ने कहा कि श्री रघु राय का कार्य गहन संवेदनशीलता, गहराई और विविधता से परिपूर्ण था, जिसने भारत के जनजीवन के विभिन्न पहलुओं को संजोया और उन्हें लोगों के करीब लाया। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि फोटोग्राफी और संस्कृति की दुनिया में उनका योगदान अद्वितीय है और उनका निधन कला जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट में लिखा:

“श्री रघु राय जी को कला के एक ऐसे पर्याय के रूप में याद किया जाएगा, जिन्होंने अपने लेंस के माध्यम से भारत की जीवंतता को अमर बना दिया। उनकी फोटोग्राफी में गहन संवेदनशीलता, गहराई और विविधता थी। इसने लोगों को भारत के जनजीवन के विभिन्न पहलुओं के और अधिक करीब लाया। उनका निधन फोटोग्राफी और संस्कृति की दुनिया के लिए एक अपूरणीय क्षति है। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार, प्रशंसकों और फोटोग्राफी जगत के साथ हैं। ओम शांति।”