आदरणीय राष्ट्रपति महोदय, आदरणीय प्रधानमंत्री श्री, मंच पर विराजमान सभी वरिष्ठ महानुभाव और उपस्थित सभी गणमान्य,

भारत के और बांग्लादेश के आदरणीय महानुभाव,

मेरे लिए आज ये सौभाग्य का पल है, भारतवासियों के लिए गौरव का पल है। जिस महापुरुष ने अपना संपूर्ण जीवन देश की सेवा में खपा दिया, सामान्य मानवी की जिंदगी में बदलाव आए उसके लिए जीवन भर वे जूझते रहे, और राजनीतिक दृष्टि से मेरे जैसे लाखों कार्यकर्ताओं के लिए वे प्रेरणामूर्ति रहे - ऐसे मां भारती के सपूत भारत रत्न श्रीमान अटल बिहारी वाजपेयी जी को आज बांग्लादेश सम्मानित कर रहा है। और बांग्लादेश की जंग के समय मूक्ति योद्धाओं के साथ भारत के सैन्य ने, जो अपना रक्त बहाया था और हर भारतीय नागरिक इस समय एक प्रकार से बांग्लादेश के सपने को साकार करने के लिए जूझता था, उस समय अटल बिहारी वाजपेयी जी को जो नेतृत्व मिला, उनका मार्गदर्शन मिला - विपक्ष में रहते हुए देश की राजनीतिक को दिशा देने का जो उन्होंने निरंतर प्रयास किया, उसका आज गौरवपूर्ण स्मरण हो रहा है, इसके लिए मैं बांग्लादेश का बहुत-बहुत आभारी हूं।

वाजपेयी जी का अगर स्वास्थ्य ठीक होता और आज स्वंय यहां मौजूद होते तो इस अवसर को चार चाँद लग जाते। और आप सबने प्रार्थना की है अटल जी के स्वास्थ्य के लिए, मुझे विश्वास है कि आपकी प्रार्थनी फलेगी, और अटल जी स्वस्थ होकर के फिर से हम सब का मार्गदर्शन भी करेंगे।

आज के इस अवसर पर ये सबसे बड़े आनंद का विषय है कि उस युद्ध की स्मृति में award दिया जा रहा है और महामहिम राष्ट्रपति जी के हाथों से दिया जा रहा है, जो स्वंय एक गौरवशाली मुक्ति योद्धा रहे हैं और उनके हाथों से सम्मान हो रहा है, ये अपने आप में एक बड़े गौरव की बात है। और दूसरी बात बंग-बंधु, जिनके नेतृत्व में, जिनके मार्गदर्शन में, बांग्लादेश ये लड़ाई लड़ा और जीता, उनकी बेटी की उपस्थिति में ये सम्मान प्राप्त हो रहा है। और तीसरी एक बात जो शायद मैंने पहले कभी बताई नहीं है वो मुझे आज बताते हुए जरा गर्व होता है। मैं राजनीतिक जीवन में तो बहुत देर से आय़ा। ’98 के आखिरी-आखिरी काल खंड में आय़ा लेकिन एक नौजवान activist के नाते, एक युवा worker के रूप में जो कि मैं राजनीतिक दल का सदस्य नहीं था, मैं भारतीय जनसंघ का कभी कार्यकर्ता नहीं रहा - लेकिन जब अटल जी के नेतृत्व में भारतीय जनसंघ ने बांग्लादेश के निर्माण के समर्थन के लिए एक सत्याग्रह किया और जिसका उल्लेख इस annotation में है, उस सत्याग्रह में एक volunteer के रूप में मैं मेरे गांव से दिल्ली आया था। और जो एक गौरवपूर्ण लड़ाई आप लोग लड़े थे और जिसमें हर भारतीय आपके सपनों को साकार होते देखना चाहता था, उन करोड़ों सपनों में एक मैं भी था, उस समय उन सपनों को देखता था।

आज मैं इस अत्यंत पवित्र अवसर पर वाजपेयी जी ने 6 दिसंबर 1971 को भारत की संसद में एक विपक्ष के एम.पी. के रूप में जो भाषण दिया था, उसका एक पेराग्राफ मैं पढ़ना चाहता हूं। दीर्घदृष्टा नेतृत्व क्या होता है, यह 6 दिसंबर के 1971 के उनके भाषण से हमें याद कर सकते हैं। उनके भाषण से मैं उनका ही quote बोल रहा हूं – “देर से ही सही बांग्लादेश को मान्यता प्रदान करके, एक सही कदम उठाया गया है। इतिहास को बदलने की प्रक्रिया हमारे सामने चल रही है। और नियति ने इस संसद को, इस देश को ऐसे महत्वपूर्ण क्षेत्र में रख दिया है जब हम न केवल मुक्ति संग्राम में अपने जीवन की आहूति देने वालों के साथ लड़ रहे हैं, लेकिन हम इतिहास को एक नई दिशा देने का भी प्रयत्न कर रहे हैं। आज बांग्लादेश में अपनी आजादी के लिए लड़ने वालों और भारतीय जवानों का रक्त साथ-साथ बह रहा है। यह रक्त ऐसे संबंधों का निर्माण करेगा जो किसी भी दबाव से टूटेंगे नहीं, जो किसी भी कूटनीति का शिकार नहीं बनेंगे। बांग्लांदेश की मुक्ति अब निकट आ रही है।“

यह वाजपेयी जी ने 6 दिसंबर, 1971 हिंदुस्तान की पार्लियामेंट में बोला था। आज जब मैं वाजपेयी जी को दिया हुआ सम्मान स्वीकार कर रहा हूं तब इस सम्मान के साथ हमारे संबंधों की दिशा जो वाजपेयी जी ने दो वाक्यों में कही है, उसके लिए भी संकल्प करने का यह समय है और उन्होंने उस दिन अपने भाषण में कहा था, जो मैंने पहले पढ़ा, वो मैं दोबारा पढ़ रहा हूं। उन्होंने कहा था – “यह रक्त ऐसे संबंधों का निर्माण करेगा जो कभी भी, किसी भी दबाव से टूटेंगे नहीं”। और दूसरा उन्होंने कहा था “जो कभी भी कहीं भी किसी कूटनीति का शिकार नहीं बनेंगे”।

वाजपेयी जी की इन दोनों बातों को हमने आगे नई पीढि़यों तक देना है ताकि भारत और बांग्लादेश के संबंध अटूट बने रहे, हमारे सपने साकार होते चले। एक दूसरे के सहयोग से होते चले, यही शुभकामनाओं के साथ मैं फिर एक बार आदरणीय राष्ट्रपति जी का, आदरणीय प्रधानमंत्री जी का, बांग्लादेश सरकार का और बांग्लादेश की जनता का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। और भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी जी को जो आपने सम्मान दिया इसके गौरव के साथ मैं अपनी बात को पूर्ण करता हूं।

बहुत बहुत धन्यवाद।

 

Explore More
Today, the entire country and entire world is filled with the spirit of Bhagwan Shri Ram: PM Modi at Dhwajarohan Utsav in Ayodhya

Popular Speeches

Today, the entire country and entire world is filled with the spirit of Bhagwan Shri Ram: PM Modi at Dhwajarohan Utsav in Ayodhya
Vehicles, copper, steel drive 4.86% rise in FY26 engineering exports to $122.4 billion

Media Coverage

Vehicles, copper, steel drive 4.86% rise in FY26 engineering exports to $122.4 billion
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
Bengal’s strength is known worldwide, but TMC has trapped it in corruption: PM Modi in Mathurapur
April 23, 2026
A strong wave of change is visible across Bengal, driven by women and youth; the state is ready to reject corruption, fear and syndicate raj: PM Modi in Mathurapur
PM Modi promised better infrastructure, cold storage, fish export hubs and modern technology support in Mathurapur rally, Bengal

भारत माता की...

भारत माता की...

भारत माता की...

मैं अपना भाषण शुरू करूं... उससे पहले मैं देख रहा हूं... कुछ कलाकार साथी बढ़िया-बढ़िया पेंटिंग बनाकर के ले आए हैं। जो लोग ये पेंटिंग लेकर के आए हैं अगर आपने अपने पेंटिंग के पीछे अपना नाम पता लिखा होगा तो मैं आपको धन्यवाद का पत्र भेजूंगा। और मेरे एसपीजी के लोगों आ रहे हैं.. उनको आप दे दीजिए मुझे पहुंच जाएगा। सारे कलेक्ट कर लीजिए... जल्दवाजी मत कीजिए.. भारत माता की...आपका पता होगा तो मेरा पत्र आपको जरूर मिलेगा। बोलिए भारत माता की... भारत माता की... भारत मता की... अब मैं भाषण शुरू करने से पहले इस चुनाव में जो हमारे कैंडिडेट हैं, और आपलोग अपना वोट देकर जिनको एमएलए बनाने वाले हो मैं उन सबसे आग्रह करता हूं उम्मीदवारों को.. वे उम्मीदवार थोड़े आगे आ जाएं खड़े हो जाएं... जितने उम्मीदवार है वो जरा आगे आ जाएं... बहुत आगे मत जाइए भाई.. मेरे साथ बोलिए भारत माता की... मैं इनके पास जाकर के आता हूं बाद में...

जय मां गंगा…

जय मां गंगा…

जय कपिल मुनि…

आप सबाई भालो आछेन? आज काशी और गंगा के इस सेवक को...फिर से गंगा सागर आने का सौभाग्य मिला है। मैं इस पुण्यभूमि से माँ गंगा को प्रणाम करता हूँ। यहां मथुरापुर के अलावा डायमंड हार्बर, जयनगर और दूसरी जगह से भी उत्साही नागरिक भाई-बहन आए हैं। आपने यहाँ आकर अपना फैसला भी सुना दिया है। आपने ये तय कर दिया है कि....4 मई को केवल परिणाम नहीं, परिवर्तन आएगा। TMC का भय हारेगा, बीजेपी का भरोसा जीतेगा। बीजेपी का भरोसा... बीजेपी का भरोसा... बीजेपी का भरोसा... मुझे अभी मेरे मित्र राकेश जी बता रहे थे कि सुबह 9-10 बजे से लोग आ गए हैं। इतना उत्साह... और मैं देख रहा हूं जितने लोग अंदर है उससे कही ज्यादा लोग बाहर धूप में तप रहे हैं। ये अद्भुत दृश्य है... .ये उत्साह... ये उमंग... और माताओ-बहनों की हाजिरी...नवजवानों की हाजिरी... चारों तरफ से एक ही आवाज आ रही है। गांव से, शहर से, गली से, मोहल्ले से, माताएं बोले... नौजवान बोले... हर कोई कह रहा है... पाल्टानो दोरकार... पाल्टानो दोरकार... पाल्टानो दोरकार... बंगाल में परिवर्तन की आंधी चल रही है। आज पहले चरण की वोटिंग में...जिस तरह बंगाल की महिलाओं ने...बंगाल के युवाओं ने...TMC के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है..वो आज पूरा देश देख रहा है। बंगाल में हो रहा बंपर मतदान...दिखा रहा है कि भय हार रहा है और भरोसे की जीत पककी है। ठीक दस दिन बाद जब वोटों की गिनती होगी...तो मुझे विश्वास है... हर तरफ कमल ही कमल खिला होगा। मैं बंगाल के लोगों से कहूंगा...खासकर के फर्स्ट टाइम वोटर्स से कहूंगा...बंगाल की निर्मम सरकार को उखाड़ फेंकने का...यही समय है...सही समय है।

साथियों,

इस विशाल जनसमूह में… इतनी बड़ी संख्या में मेरी माताएँ-बहनें हम सबको आशीर्वाद देने के लिए आई है। आपकी उपस्थिति टीएमसी की नींद उड़ाने वाली है। ये आपका प्यार मेरे सिर-आंखों पर... मैं साफ देख रहा हूं बंगाल में इस बार, परिवर्तन की कमान बंगाल की बहनों ने ही संभाल रखी है। क्योंकि, निर्मम सरकार की सबसे बड़ी अगर कोई शिकार रही है तो ये हमारी महिलाएं ही रही है हमारी बेटियां रही हैं। आए दिन बलात्कार...आरजी कर और संदेशखाली जैसी घटनाएँ....बलात्कारियों और गुंडों को TMC का खुला संरक्षण....हमारी बहन-बेटियाँ को जिस प्रकार से परेशान किया गया है। ये मेरी बहनें, ये मेरी बेटियां... बंगाल की एक-एक बेटी कभी नहीं भूल सकती।

साथियों,

तृणमूल और इन सारे दलों का महिला विरोधी चेहरा एक बार फिर खुलकर सामने आ गया है। अभी कुछ दिन पहले संसद में जो कुछ हुआ...आप सबने देखा है। भाई, ये चित्र कोई बच्चा लेके आया है ले लो जरा, ये पीछे भी डिस्टर्ब कर रहा है और मुझे भी डिस्टर्ब कर रहा है। बेटा, मैं आपका बहुत आभारी हूं, आप इतना बढ़िया चित्र बनाकर ले आए हैं, ये छोटी बच्ची साथ में हैं। उसके चेहरे पर जो उत्साह है वो बड़ा गजब का है। इतनी प्यारी बच्ची है ये.. वाह.. उसके चेहरे पर जो उमंग है वो बड़ा अद्भुत है.. थैंक्यू बेटा थैंक्यू.. अगर तुम्हारा माम होगा तो चिट्ठी तेने नाम कर दूंगा। बहुत प्यारी बच्ची है।

साथियों,

बीजेपी सरकार 2029 के लोकसभा चुनाव से महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण का प्रस्ताव लेकर संसद में आई थी। लेकिन, TMC ने इसके खिलाफ वोटिंग की...TMC ने बंगाल की महिलाओं का हक छीन लिया। माताओं बहनों, बंगाल मां दुर्गा को पूजने वालों की धरती है। TMC ने यहाँ महिलाओं के सम्मान को जो ठेस पहुंचाई है....उनके ऊपर जो अत्याचार हुए हैं... आपका एक वोट इसका हिसाब करेगा। अब अन्याय नहीं सहना है। बहुत हो चुका है, 15 साल तक जुल्म करते रहे.. अब नहीं चलेगा.. आर नोय आर नोय एखोन बदोल चाई.. एखोन बदोल चाई.. बदोल चाई

साथियों,

बंगाल ने तीन दशक तक लेफ्ट वालों का कुशासन सहा था। इसीलिए, बंगाल की जनता ने TMC को मौका दिया, लेफ्ट वालों को भगाया। एक बार नहीं, 3-3 बार, 15 साल तक मौका दिया। भाइयों बहनों, एक ओर केंद्र में बीजेपी के 11 साल का कार्यकाल है...दूसरी ओर, बंगाल में TMC के 15 साल हैं। हमने 11 साल में देश के हर गाँव में बिजली पहुंचा दी। हमने 11 साल में देश के हर गांव में बिजली पहुंचा दी। हमने 11 साल में 4 करोड़ गरीबों को पीएम-आवास दिया। हमने 11 साल में गरीबों के घर में 12 करोड़ से ज्यादा शौचालय बनवाए। हमने 11 साल में 55 करोड़ से ज्यादा लोगों के बैंक में जनधन खाते खुलवाए। हमने 11 साल में 3 करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाया। 40 करोड़ से ज्यादा लोगों के आयुष्मान कार्ड बनवाकर मुफ्त इलाज की गारंटी दी। करीब 10 करोड़ किसानों को पीएम-किसान सम्मान निधि योजना से जोड़ा। 25 करोड़ गरीबों को गरीबी से बाहर निकाला।

साथियों,

ये लिस्ट इतनी लंबी है... अगर मैं गिनाना शुरू करूं तो शाम हो जाएगी

शाम हो जाएगी, लेकिन बीजेपी के कामों की गिनती पूरी नहीं होगी।

लेकिन भाइयों बहनों, 15 साल में TMC ने बंगाल को क्या दिया?

केवल झूठे वादे, और धोखा! बाढ़ से निपटने के लिए TMC ने घाटल मास्टर प्लान लाने का वादा किया था। क्या मिला- धोखा! हर डिस्ट्रिक्ट में एक मेगा फूड पार्क बनाने की घोषणा हुई थी। क्या मिला- धोखा! TMC ने 2 हजार बड़ी इंडस्ट्री लगाने की बात कही थी। क्या मिला- धोखा!

साथियों,

TMC के झूठे वादे उन वादों का सबसे बड़ा भुक्तभोगी ये हमारे मथुरापुर के लोग हैं। यहाँ पूरे देश से लाखों लोग गंगा सागर आते हैं। लेकिन आज भी यहां के लोगों को फेरी पर निर्भर रहना पड़ता है। आज भी गंगा सागर तक एक पक्का पुल नहीं है! हर बार चुनाव के समय वादा....और, चुनाव के बाद गायब! TMC वर्षों से इसी फॉर्मूले पर चल रही है।

साथियों,

नदी के किनारे तटबंध का भी हाल बहुत बुरा है। हर साल यहाँ बाढ़ आती है। लोगों के घर उजड़ते हैं। खेतों में पानी घुसने से फसल बर्बाद हो जाती है। लेकिन, निर्मम सरकार को आपकी तकलीफ से कोई फर्क नहीं पड़ता। भाइयों बहनों, यहाँ TMC सरकार खुद तो कोई काम नहीं करती है... केंद्र सरकार के हर काम में भी रोड़े अटकाती रहती है। बाढ़ और तूफान से राहत के लिए केंद्र सरकार ने हजारों करोड़ रुपए भेजे थे। आप में से किसी के पास भी एक कानी पाई पहुंची नहीं है। एक रुपया पहुंचा नहीं है। TMC तो केंद्र सरकार का भी पैसा खा जाती है।

साथियों,

बंगाल से ये आफत तभी हटेगी, जब यहां बीजेपी का सीएम होगा... और पीएम तो आपने बीजेपी का बना दिया है।

पीएम-सीएम, एक शाथे… उन्नोयोन होबे दिने-राते!

साथियों,

बंगाल की निर्मम सरकार को सिर्फ अपने हितों की चिंता है, उसे आपके सुख-दुख से कोई लेना-देना नहीं है। इसका एक उदाहरण है- मथुरापुर का भंग मेला। हमारे मथुरापुर के कारीगरों ने कबाड़ से कंचन बनाने का अभियान चला रखा है। लेकिन भंग मेले को राज्य सरकार से वो सपोर्ट नहीं मिला, जो मिलना चाहिए था। यह मेला राज्य सरकार की प्रशासनिक विफलता का सबसे बड़ा सबूत है। साथियों, बीजेपी का संकल्प है, मथुरापुर के इस भंग मेले को हम “स्वच्छ भारत मिशन” का एक गौरव बनाएँगे। हम इस मेले के कारीगरों को डिजिटल स्किल देंगे,... उन्हें सेफ्टी गियर देंगे, और मेला स्थान को एक व्यवस्थित मार्केट हब बनाएँगे।

साथियों,

बंगाल की विरासत और बंगाल का सामर्थ्य पूरी दुनिया जानती है।

लेकिन इस सामर्थ्य पर TMC कुंडली मारकर बैठ गई है। यहां बिना करप्शन के कोई काम नहीं होता। हर काम में TMC को कटमनी चाहिए! हर जगह TMC के सिंडीकेट के लोग बैठे हैं। नौकरी चाहिए... तो भर्ती परीक्षा में करप्शन होता है! नौकरी किसको मिलेगी…. TMC वाले पैसा खाकर तय करते हैं। साथियों, बंगाल में अगर किसी जमीन खरीदनी होती है...तो, उसमें भी बीच में ‘दादा मस्तान’ को पैसा देना पड़ता है! दादा मस्तान के गुंडा टैक्स से गरीब और मिडिल क्लास सबसे ज्यादा परेशान है। घर बनाने में भी सिंडिकेट की मंजूरी लगती है। दोस्तो, अब आगे जगह नहीं है, जहा हैं वहीं रुकिए। आपका ये प्यार ये आशीर्वाद, ये मेरी बहुत बड़ी पूंजी है। अब आगे जगह नहीं है आप कहां जाओगे...प्लीज जहां है आप वहीं से मुझे सुनिए आपका प्यार आपका आशीर्वाद ये मेरे सर आंखो पर है। साथियों, राशन लेना हो… तो भी कटमनी देनी पड़ती है। यहां तक कि, खेत में किसान मेहनत करता है, पसीना बहाता है....लेकिन, मथुरापुर मंडी में TMC का सिंडिकेट बैठा है। वहाँ उसको कटमनी देनी पड़ती है।

भाइयों बहनों,

15 साल के इस सिंडिकेट सिस्टम की एक्सपायरी डेट आ गई है। वो एक्सपायरी डेट आप लिखकर रखिए....वो तारीख है- 4 मई...

मैं TMC के गुंडों से भी कहना चाहता हूँ.... 4 मई, ये TMC के सिंडिकेट और महाजंगलराज की एक्सपायरी डेट है। 4 मई के बाद इस लूट का पूरा हिसाब होगा। आर काटमानीर खेला... चोलबे ना, काटमानीर खेला... काटमानीर खेला... माफिया-देर मेला... माफिया-देर मेला... माफिया-देर मेला... चोलबे ना,

साथियों,

मथुरापुर और ये क्षेत्र समुद्र किनारे बसा है। समुद्र से जुड़ी कितनी असीम संभावनाएं इस क्षेत्र के पास हैं। लेकिन, TMC सरकार की वजह से यहाँ का मछुआरा समाज परेशानियों से घिरा हुआ है। यहाँ कोल्ड स्टोरेज की अच्छी सुविधाएं नहीं हैं, हमारे मछुआरा भाई-बहन इतनी मेहनत करते हैं... उन्हें जो आय हो सकती है, वो नहीं मिलती है।

क्योंकि, समंदर में TMC की प्राथमिकता ही दूसरी है! यहाँ समंदर के जरिए तस्करी और स्मगलिंग के कारोबार चल रहे हैं। गोल्ड की तस्करी... ड्रग्स की तस्करी....अवैध हथियारों की तस्करी...TMC सरकार ऐसे सभी अपराधों को संरक्षण देने में लगी है। इससे इस क्षेत्र की सुरक्षा, यहाँ के बच्चों का भविष्य दांव पर लग गया है।

साथियों,

भाजपा सरकार में समंदर सुरक्षित भी बनेगा… और, बंगाल की समृद्धि का स्रोत भी बनेगा। ये बीजेपी सरकार ही है.... जिसने केंद्र में पहली बार मत्स्य पालन के लिए अलग से मंत्रालय बनाया। हम ब्लू कोनॉमी को आगे बढ़ाने में लगे हैं। हमने मछली पालन से जुड़े भाई-बहनों को किसान क्रेडिट कार्ड की सुविधा से जोड़ा है। समंदर में जाने वाले हमारे मछुआरा भाई-बहनों का जीवन सुरक्षित हो... उन्हें मछ्ली पकड़ने के लिए बेहतर जानकारी मिले...इसके लिए हम आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल कर रहे हैं। बंगाल में भी, भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में ‘फिश एक्सपोर्टिंग हब’ बनाने का ऐलान किया है।

साथियों,

बंगाल में भाजपा की सरकार बनते ही मछुआरों की समस्याओं पर फोकस किया जाएगा। हमारा प्रयास यह है कि काकद्वीप का मछुआरा सिर्फ स्थानीय बाजार तक सीमित न रहे, उसकी मछली बड़े शहरों तक पहुंचे, देश के बाहर भी जाए। इससे यहां के हर परिवार की आय बढ़ेगी,  युवाओं को नए अवसर मिलेंगे।

साथियों,

TMC ने कैसे यहां के समंदर को असुरक्षित कर दिया है...इसका मैं आपको एक और उदाहरण देता हूं। पिछले दिनों काकद्वीप में अनेक घुसपैठिए मछुआरे पकड़े गए। वो यहाँ आते-जाते रहे, यहां अवैध काम करते रहे… किसके संरक्षण पर? TMC सरकार के संरक्षण पर! वो घुसपैठिए यहाँ किसका हक मार रहे थे? हमारे बंगाल के मछुआरों का, यहाँ के स्थानीय लोगों का हक मार रहे थे। इसका विरोध होना चाहिए कि नहीं होना चाहिए? लेकिन टीएमसी चाहती है कि घुसपैठियों को ना रोका जाए। जब भी मैं घुसपैठियों पर कार्रवाई की बात करता हूं, तो टीएमसी इसका विरोध करती है। एक टीएमसी विधायक ने तो स्वीकार किया है कि पैसे लेकर बांग्लादेशियों का नाम वोटर लिस्ट में जोड़ा गया। आप सोचिए, अपना वोटबैंक बढ़ाने के लिए TMC किस हद तक जा चुकी है। ये बंगाल के लोगों के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है। ये देश की सुरक्षा को दांव पर लगा रही है।

साथियों,

भाजपा का संकल्प है कि हम घुसपैठ के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम करेंगे। बीजेपी सरकार में बंगाली मानुष सुरक्षित और निश्चिंत होकर रहेंगे। साथियों,TMC सरकार, यहां हर दिन लोकतंत्र का गला घोंटने का काम कर रही है। कृष्ण चंद्रपुर ग्राम पंचायत में लोकतंत्र की शर्मनाक तस्वीर कोई नहीं भूल सकता। जनता ने जिन्हें चुनकर भेजा, उन विजयी प्रत्याशियों को क्या मिला? उन्हें विकास का मौका नहीं मिला...उन्हें अपहरण का अभिशाप मिला। क्यों? क्योंकि वे सत्ता के दबाव में झुकने को तैयार नहीं थे। मैं मथुरापुर की जनता से पूछना चाहता हूँ... क्या आप ऐसी सरकार चाहते हैं, जो आपके चुने हुए प्रतिनिधि को ही अगवा कर ले? दुर्भाग्य से बंगाल में अभी ऐसी ही सरकार है... जिसे अब आपको मिलकर हटाना ही होगा।

साथियों,

बंगाल की इस धरती ने सदियों पहले राजा प्रताप आदित्य जैसे वीर को जन्म दिया था। इस धरती से तेभागा आंदोलन में किसान और मजदूर अपने अधिकारों के लिए खड़े हुए। जब भी किसी ने अधिकार छीना, यहां के लोगों ने आवाज उठाई। बंगाल को कभी डराया नहीं जा सकता।

बंगाल पूरे भारत को दिशा दिखाने की ताकत रखता है। हमें एक ऐसे बंगाल के लिए वोट देना है...जो सुरक्षित हो, समृद्ध हो और विकसित हो! मैं आप सबसे अपील करता हूँ....आप बीजेपी के जो हमारे उम्मीदवार है इन सभी उम्मीदवारों को विजयी बनाइए। आप इतनी बड़ी तादाद में आए, मैं आपका बहुत-बहुत आभार व्यक्त करता हूं। मेरे साथ बोलिए भारत मता की... भारत माता की... भारत माता की.. वंदे... वंदे... वंदे... वंदे... वंदे... वंदे... बहुत-बहुत धन्यवाद।