पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा पर भारत-नीदरलैंड का जॉइंट स्टेटमेंट
May 17th, 03:45 am
नीदरलैंड के प्रधानमंत्री रॉब जेटेन के निमंत्रण पर पीएम मोदी ने नीदरलैंड की आधिकारिक यात्रा की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई और दोनों देशों ने आपसी संबंधों को और मजबूत तथा व्यापक बनाने की इच्छा जताई। हाल के वर्षों में दोनों देशों के बीच हुए सकारात्मक सहयोग और प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए, भारत और नीदरलैंड ने अपने द्विपक्षीय संबंधों को ‘स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप’ का दर्जा दिया। साथ ही, इस साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए एक विशेष रणनीतिक रोडमैप को भी अपनाने का स्वागत किया गया।चोल कालीन ताम्रपत्रों की वापसी
May 16th, 10:00 pm
हर भारतीय के लिए एक खुशी का क्षण था जब पीएम मोदी और नीदरलैंड के प्रधानमंत्री रॉब जेटेन ने 11वीं शताब्दी के चोल कालीन ताम्रपत्रों को भारत को वापस सौंपने के समारोह में भाग लिया। ये ताम्रपत्र चोल राजाओं द्वारा जारी किए गए शाही दस्तावेज हैं, जिनमें तमिलनाडु के नागपट्टिनम में स्थित अनाइमंगलम गांव को चुलमणिवर्मा विहार नामक बुद्ध विहार को उपहार स्वरूप देने की औपचारिक घोषणा की गई है।