प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने स्व-गणना पूरी की, नागरिकों से अपने परिवार का विवरण स्वयं भरने और जनगणना प्रक्रिया में भाग लेने की अपील की है

April 01st, 08:12 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज स्व-गणना पूरी कर ली, जो वर्ष 2027 की जनगणना के पहले चरण की शुरुआत का प्रतीक है। इस चरण में घर-घर की सूची बनाना और आवास संबंधी कार्य शामिल हैं। श्री मोदी ने कहा कि यह जनगणना पहली बार डिजिटल माध्यम से डेटा संग्रह करने के लिए की जा रही है। इससे भारत के लोगों को अपने परिवार का विवरण स्वयं भरने की शक्ति मिलती है।

कैबिनेट ने जनगणना 2027 कराने की योजना को मंजूरी दी

December 12th, 04:13 pm

पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में आज 2027 की जनगणना कराने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है। इस जनगणना पर 11,718.24 करोड़ रुपये खर्च होंगे। करीब 30 लाख फील्ड कर्मचारी देश के हर घर तक जाकर राष्ट्रीय महत्व के इस विशाल कार्य को पूरा करेंगे। जनगणना सेवा (CaaS) के माध्यम से मंत्रालयों को साफ-सुथरे, मशीन से पढ़ने योग्य और उपयोगी डेटा उपलब्ध कराया जाएगा।