प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में, टेक्नॉलजी का उपयोग करके भारत के नागरिकों को सशक्त और शासन को सुव्यवस्थित करने का कार्य तेज गति से चल रहा है। इस क्रांति के केंद्र में है JAM ट्रिनिटी—जनधन, आधार और मोबाइल का एक ऐसा मजबूत ढांचा, जिसने डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से कल्याणकारी लाभों के वितरण को सुनिश्चित किया है।
इस पहल की शुरुआत ने, न केवल वित्तीय समावेशन में क्रांति ला दी है, बल्कि आर्थिक सशक्तिकरण, पारदर्शिता और समावेशी विकास को भी उत्प्रेरित किया है। 55 करोड़ से अधिक जनधन बैंक खातों, 141 करोड़ आधार कार्डों और 2024 तक लगभग 119 करोड़ मोबाइल ग्राहकों (66.1 करोड़ शहरी और 52.7 करोड़ ग्रामीण कनेक्शन) के एकीकरण ने 43 लाख करोड़ रुपये से अधिक की सहयोग राशि को करोड़ों लाभार्थियों तक पहुंचाया है, और 3.5 लाख करोड़ रुपये की लीकेज को रोका है।
2014 में शुरू की गई जनधन योजना का उद्देश्य प्रत्येक भारतीय परिवार को औपचारिक बैंकिंग प्रणाली से जोड़ना था। मार्च 2025 तक, 55 करोड़ से अधिक जनधन खाते खोले गए, साथ ही 38 करोड़ से अधिक रुपे कार्ड वितरित किए गए। वित्तीय समावेशन के इस अभूतपूर्व पैमाने ने यह सुनिश्चित किया कि हाशिए पर रहने वाले समुदायों को भी बैंकिंग सेवाओं की सुविधा मिले, जिससे प्रत्यक्ष और सुरक्षित लाभ हस्तांतरण (benefit transfer) संभव हो पाया।
JAM ट्रिनिटी द्वारा संचालित DBT तंत्र ने 1,206 कल्याणकारी योजनाओं को एकीकृत किया है, जिसमें केवल FY 2024-25 में ही 6.7 लाख करोड़ मूल्य की सहायता राशि लोगों के खातों तक पहुंचाई गई। पीएम मोदी के नेतृत्व में, राष्ट्रव्यापी अभियानों, सरलीकृत खाता खोलने की प्रक्रियाओं और जीरो-बैलेंस खाता प्रावधानों के माध्यम से इस योजना को तेजी से लागू किया गया, जिससे सभी के लिए पहुंच सुनिश्चित हुई।
जनधन खातों ने करोड़ों लोगों को बैंकिंग प्रणाली में शामिल करके बचत और वित्तीय साक्षरता की प्रवृति को बढ़ावा दिया है, जिससे नागरिक अपनी वित्तीय स्थिति को प्रभावी ढंग से प्रबंधित कर रहे हैं। इस वित्तीय सशक्तिकरण ने उद्यमशीलता की गतिविधियों को बढ़ावा दिया है, क्योंकि औपचारिक ऋण और बचत तंत्र तक पहुंच वाले व्यक्ति छोटे व्यवसायों में निवेश कर रहे हैं, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्थाओं और रोजगार सृजन को बढ़ावा मिल रहा है।
मार्च 2025 तक 141 करोड़ से अधिक आधार कार्ड जारी किए गए हैं, जिसे JAM ट्रिनिटी की आधारशिला कहा जा सकता है, क्योंकि यह प्रत्येक नागरिक को एक युनीक बायोमेट्रिक पहचान प्रदान करता है। इससे निर्बाध प्रमाणीकरण संभव हुआ है, जिससे कल्याणकारी लाभ बिना किसी मिडिलमैन की हस्तक्षेप के लाभार्थियों तक पहुंच रहे हैं।
आधार जड़ित DBT प्रणाली के माध्यम से लगभग 10 करोड़ फर्जी या डुप्लिकेट लाभार्थियों को हटाया गया, जिससे 3.5 लाख करोड़ रुपये की बचत हुई। पीएम मोदी की सरकार ने आधार नामांकन के तेजी से विस्तार को प्राथमिकता दी, ग्रामीण क्षेत्रों सहित हजारों नामांकन केंद्र स्थापित किए, ताकि यूनवर्सल कवरेज को सुनिश्चित किया जा सके। आधार का बैंक खातों और मोबाइल नंबरों के साथ एकीकरण ने पीएम-किसान जैसी योजनाओं के माध्यम से लाभ हस्तांतरण के लिए एक सुरक्षित, पारदर्शी पाइपलाइन बनाई है, जिसने 19 किश्तों में 9.8 करोड़ से अधिक किसानों को 3.68 लाख करोड़ रुपये से अधिक की सहयोग राशि वितरित किए।
आधार की अद्वितीय पहचान प्रणाली ने नकली लाभार्थियों को समाप्त करके भ्रष्टाचार को कम किया है, जिससे कल्याणकारी निधियों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित हुआ है। आधार द्वारा निश्चित की गई इस पारदर्शिता ने शासन में जनता का विश्वास बढ़ाया है, जिससे कल्याणकारी कार्यक्रमों में अधिक भागीदारी और लोकतांत्रिक जवाबदेही को मजबूती मिली है।
2014 में 75% से बढ़कर 2024 में लगभग 85% टेली-घनत्व और 97 करोड़ से अधिक इंटरनेट ग्राहकों के साथ मोबाइल कनेक्टिविटी में अभूतपूर्व वृद्धि ने JAM ट्रिनिटी को सशक्त बनाया है। मोबाइल फोन ने लाभार्थियों और डिजिटल सेवाओं के बीच की दूरी को कम किया है, जिससे SMS अलर्ट, मोबाइल ऐप्स और UPI-आधारित लेनदेन के माध्यम से DBT योजनाओं को अधिक सुगम बनाया है।
पीएम मोदी के नेतृत्व में सरकार ने Bharatnet जैसे पहलों के माध्यम से इस कनेक्टिविटी क्रांति को बढ़ावा दिया, जिसने 2.14 लाख ग्राम पंचायतों को हाई-स्पीड इंटरनेट से जोड़ा, और फरवरी 2025 तक 99% जिलों को कवर करने वाली दुनिया की सबसे तेज 5G रोलआउट ने इसे और मजबूत किया। मोबाइल नंबरों को आधार और बैंक खातों से जोड़ने से तत्काल सूचनाएं और निर्बाध लेनदेन संभव हुए हैं, जिससे सहायता राशि का वितरण अधिक कुशल बना है।
बढ़ी हुई मोबाइल कनेक्टिविटी ने सूचना तक पहुंच को लोकतांत्रिक बनाया है, जिससे ग्रामीण नागरिक शिक्षा, स्वास्थ्य और वित्तीय सेवाओं के लिए डिजिटल मंचों से जुड़ रहे हैं। इस डिजिटल सशक्तिकरण ने ग्रामीण क्षेत्रों में नवाचार को बढ़ावा दिया है, जहां किसान और छोटे उद्यमी बाजार पहुंच, मौसम अपडेट और वित्तीय नियोजन के लिए मोबाइल ऐप्स का उपयोग कर रहे हैं, जिससे उत्पादकता और आय में वृद्धि हो रही है।
DBT से जुड़े कार्यक्रमों जैसे पीएम-किसान से वित्तीय स्थिरता ने किसानों को बेहतर बीज, उर्वरक और उपकरणों में निवेश करने में सक्षम बनाया है, जिससे कृषि उत्पादकता में वृद्धि हुई है। बेहतर कृषि उत्पादन ने खाद्य सुरक्षा और ग्रामीण अर्थव्यवस्थाओं को मजबूत किया है, जिससे शहरी क्षेत्रों में पलायन कम हुआ और सतत ग्रामीण विकास को बढ़ावा मिला है।
JAM ट्रिनिटी ने सामाजिक कल्याण को विशेष रूप से महिलाओं और हाशिए पर रहने वाले समुदायों के लिए उल्लेखनीय रूप से बढ़ाया है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY), जिसने 10 करोड़ से अधिक LPG कनेक्शन प्रदान किए, ने DBT का उपयोग करके गैस सिलेंडरों पर सब्सिडी सुनिश्चित की, जिससे लाखों परिवारों को खाना पकाने के लिए स्वच्छ ईंधन मिला। आधार को जनधन खातों से जोड़कर, इस योजना ने यह सुनिश्चित किया कि सब्सिडी सीधे महिला लाभार्थियों तक पहुंचे, जिससे वित्तीय स्वतंत्रता को बढ़ावा मिला।
पीएम मोदी के नेतृत्व में सरकार ने क्लाउड-आधारित बुनियादी ढांचे के विस्तार को प्राथमिकता दी है, जिसमें 300 सरकारी विभाग अब क्लाउड सेवाओं का उपयोग कर रहे हैं और राष्ट्रीय डेटा सेंटर की भंडारण क्षमता 100PB तक बढ़ाई गई है। इस मजबूत डिजिटल इकोसिस्टम ने प्रशासनिक लागत को कम करके सेवा वितरण को तो बेहतर बनाया ही, साथ ही साथ प्रशासन को भी अधिक जिम्मेदार बनाया।
सुव्यवस्थित सेवा वितरण ने प्रशासनिक अड़चनों और देरी को कम किया है, जिससे नागरिक आसानी से लाभ और सेवाओं को प्राप्त कर रहे हैं। दक्षता में वृद्धि ने सरकारी संसाधनों को मुक्त किया है, जिससे शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में पुनर्निवेश संभव हुआ है, जिससे भारत का विकास और तेज हुआ है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में, JAM ट्रिनिटी ने भारत की “बेनेफिट ट्रांसफर मेकनिज़म” के दृष्टिकोण को समावेशी, पारदर्शी और कुशल बनाया है। जनधन खातों, आधार प्रमाणीकरण और मोबाइल कनेक्टिविटी का उपयोग करके, DBT तंत्र ने लाखों लोगों को सशक्त बनाया, लीकेज को समाप्त किया और आर्थिक और सामाजिक समावेशन को बढ़ावा दिया। 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य की ओर बढ़ते हुए, JAM ट्रिनिटी समावेशी विकास का आधार बनी रहेगी, जिससे भारत की डिजिटल गवर्नन्स और लाभ वितरण तंत्र में वैश्विक नेतृत्व की स्थिति और मजबूत होगी।