प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कहा कि लोग मीडिया की ओर "अच्छी खबरें और सच्ची खबरें" मुहैया कराने की उम्मीद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में विकास के लिए संवाद जरूरी है। वो कोल्हापुर में मराठी समाचार पत्र पुढारी के प्लैटिनम जुबली समारोह में बोल रहे थे।

684-PM at Pudhari Publications (8)

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज मीडिया ने इस प्रकार की साख हासिल की है कि आम आदमी भरोसा करता है कि समाचारपत्र उन्हें सच्चाई बतायेगा। इससे उन पर बडी जिम्मेदारी भी आ जाती है। उन्होंने पुढारी की तारीफ करते हुए कहा कि समाचार पत्र ने अपनी जिम्मेदारी को निभाया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि आलोचना का गुणगान होना चाहिए क्योंकि इससे सत्य की परीक्षा होती है। हालांकि, उन्होंने कहा कि आजकल सही आलोचना नहीं होती और आलोचना की जगह आरोपों ने ले ली है। प्रधानमंत्री ने कहा कि आलोचना के लिए पर्याप्त अध्ययन की जरूरत होती है। उन्होंने कहा कि आलोचना कमी और आरोपों की अधिकता से लोकतंत्र कमजोर होगा। वक्त की मांग स्वस्थ आलोचना है, न कि आरोप।

684-PM at Pudhari Publications

प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में कोल्हापुर के मुद्दों को उठाने के लिए पुढारी के अध्यक्ष प्रताप सिंह जाधव की तारीफ की। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस उनके द्वारा उठाए गए मुद्दों का समाधान करेंगे। उन्होंने ये उम्मीद भी जताई कि सभी भारतीयों के सपनों को पूरा करने के लिए देवी लक्ष्मी शक्ति और संसाधन देंगी।

684-PM at Pudhari Publications (11)

उन्होंने कहा कि पुढारी जैसे समाचार पत्र बाधाओं से उबरने के उदाहरण हैं और उन्होंने स्वतंत्रता संघर्ष के दौरान न सिर्फ अपने को बचाए रखा बल्कि सभी चुनौतियों पर जीत हासिल की।

684-PM at Pudhari Publications (10)

प्रधानमंत्री ने रिमोट कंट्रोल के जरिए कोल्हापुर में पुढारी के नए परिसर का उद्घाटन किया। उन्होंने रिमोट कंट्रोल के माध्यम से ही पुढारी के संस्थापक श्री जी.जी. जाधव की प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर उन्होंने दो पुस्तकों - मर्मबेध और सिंघयान का विमोचन भी किया। इस अवसर पर महाराष्ट्र के राज्यपाल श्री विद्यासागर राव, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री श्री देवेंद्र फडनवीस, केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गड़करी, केंद्रीय रेल मंत्री श्री सुरेश प्रभु और पुढारी के अध्यक्ष श्री प्रताप सिंह जाधव उपस्थित थे।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Rocking concert economy taking shape in India

Media Coverage

Rocking concert economy taking shape in India
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर सशस्त्र बलों के प्रति आभार व्यक्त किया
December 07, 2025

प्रधानमंत्री ने आज सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर सशस्त्र बलों के बहादुर पुरुषों और महिलाओं के प्रति अपनी गहरी कृतज्ञता व्यक्त की।

उन्होंने कहा कि सशस्त्र बलों के जवानों का अनुशासन, दृढ़ संकल्प और अदम्य साहस राष्ट्र की रक्षा करता है और देशवासियों को सशक्त बनाता है। उन्होंने कहा कि उनकी प्रतिबद्धता, राष्ट्र के प्रति कर्तव्य, अनुशासन और समर्पण का उदाहरण है।

प्रधानमंत्री ने सभी से सशस्त्र बलों की वीरता और सेवा के सम्मान में सशस्त्र सेना झंडा दिवस कोष में योगदान देने का भी आग्रह किया।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा;

सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर, हम उन बहादुर पुरुषों और महिलाओं के प्रति अपनी गहरी कृतज्ञता व्यक्त करते हैं जो अटूट साहस के साथ हमारे राष्ट्र की रक्षा करते हैं। उनका अनुशासन, दृढ़ संकल्प और भावना हमारे लोगों की रक्षा करते हैं और हमारे राष्ट्र को सशक्‍त बनाते हैं। उनकी प्रतिबद्धता हमारे राष्ट्र के प्रति कर्तव्य, अनुशासन और समर्पण का एक सशक्त उदाहरण है। आइए, हम भी सशस्त्र सेना झंडा दिवस कोष में योगदान दें।