"In Delhi, Mr. Modi will attend Conference of CMs, CJs of HCs
"In Kolkata, Mr. Mori will address Merchants Chamber of Commerce & Industries

दिल्ली में :

  • राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीशों की राष्ट्रीय परिषद में भाग लेंगे
  • FICCI की महिला विंग के कार्यक्रम में विशेष अतिथि
  • CNBC- 18 के थिंक इंडिया डायलॉग में उपस्थिति
कोलकाता में :
  • चेम्बर ऑफ कॉमर्स द्वारा आयोजित उद्योग-व्यापार विश्व स्तरीय परिषद में सम्बोधन
  • कोलकाता भाजपा द्वारा अभिवादन समारोह
  • गुजराती समाज द्वारा आयोजित सत्कार समारोह में लेंगे भाग
गुजरात के मुख्यमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी रविवार, 7 अप्रेल से दिल्ली और कोलकाता के तीन दिवसीय दौरे पर जाएंगे। श्री मोदी रविवार को दिल्ली में राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीशों की राष्ट्रीय परिषद में भाग लेंगे। 8 अप्रेल, सोमवार को नयी दिल्ली में श्री मोदी FICCI की महिला विंग एफएलओ की वार्षिक परिषद में मुख्यमंत्री श्री मोदी प्रमुख वक्ता के तौर पर महिला उद्योग साहसिकता और सशक्तिकरण विषय पर सम्बोधन करेंगे। इसी दिन शाम को 4 बजे CNBC- 18 टीवी न्यूज चैनल आयोजित थिंक इंडिया डायलॉग सीरीज कार्यक्रम में श्री मोदी गुड गवर्नेंस, मिनिमम गवर्नमेंट- मेक्सीमम गवर्नेंस विषय पर अपने मौलिक विचार देश के समक्ष पेश करेंगे। श्री मोदी अपने अतिव्यस्त कार्यक्रम के तहत दिल्ली से सीधे कोलकाता जाएंगे और 9 अप्रेल, मंगलवार को पूरे दिन के दौरान कोलकाता में विभिन्न कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहेंगे। कोलकाता में श्री मोदी पश्चिम बंगाल की सबसे पुरानी मर्चेंट चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज तथा अन्य सहयोगी व्यापार,उद्योग की संस्थाओं द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित उद्योग, वाणिज्य क्षेत्र के गणमान्य महानुभावों की परिषद को सम्बोधित करेंगे। दोपहर बाद भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री श्री मोदी का अभिवादन किया जाएगा। इसके साथ ही रात को कोलकाता गुजराती समाज के स्नेह मिलन समारोह में श्री मोदी का पश्चिम बंगाल में बसे गुजराती परिवारों द्वारा जोरदार स्वागत किया जाएगा।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
India aims for double-digit growth in .in, .bharat domain registrations

Media Coverage

India aims for double-digit growth in .in, .bharat domain registrations
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने पावन पृथ्‍वी को राष्ट्र की शक्ति के स्रोत के रूप में वर्णित करने वाले संस्कृत सुभाषितम् को साझा किया
March 10, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने संस्कृत में रचित सुभाषितम् को साझा किया, जिसमें पावन पृथ्‍वी को राष्ट्र की शक्ति के स्रोत के रूप में वर्णित किया गया है।

“यार्णवेऽधि सलिलमग्र आसीद्यां मायाभिरन्वचरन्मनीषिणः।

यस्या हृदयं परमे व्योमन्त्सत्येनावृतममृतं पृथिव्याः।

सा नो भूमिस्त्विषिं बलं राष्ट्रे दधातूत्तमे॥”

सुभाषितम् का अर्थ है कि पृथ्वी, जो महासागरों के रूप में जल से परिपूर्ण है और बाहरी रूप से जल से घिरी है, जिसे विद्वानों ने अपने ज्ञान से जाना है और जिसका हृदय विशाल आकाश में शाश्वत सत्य से ओत-प्रोत है - वह पृथ्वी एक महान राष्ट्र के रूप में हमारी ऊर्जा और शक्ति को बनाए रखे।

प्रधानमंत्री ने एक्‍स पर अपनी पोस्‍ट में लिखा;

“यार्णवेऽधि सलिलमग्र आसीद्यां मायाभिरन्वचरन्मनीषिणः।

यस्या हृदयं परमे व्योमन्त्सत्येनावृतममृतं पृथिव्याः।

सा नो भूमिस्त्विषिं बलं राष्ट्रे दधातूत्तमे॥”