करमसद : प्रमुख स्वामी मेडिकल कॉलेज के रजत जयंति महोत्सव का मुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन
गुजरात स्वस्थ्य रहे, यही लक्ष्य : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने करमसद के प्रमुख स्वामी मेडिकल कॉलेज के रजत जयंति महोत्सव का शुभारंभ करते हुए संकल्प जताया कि आज और आने वाले कल में गुजरात स्वस्थ्य रहे, इस लक्ष्य के साथ राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं के संकलित विकासव्यूह को तेज गति से आगे बढ़ाया जाएगा। चिकित्सा और स्वास्थ्य क्षेत्र में भौतिक ढांचागत सुविधाओं के साथ मानव संसाधन को भी राज्य सरकार ने प्राथमिकता दी है। चारुतर स्वास्थ्य मंडल संचालित प्रमुख स्वामी मेडिकल कॉलेज की विकासयात्रा के 25 वर्ष के तमाम सहयोगियों-संचालकों को मुख्यमंत्री ने शुभकामनाएं दी और स्वास्थ्य संस्था के परिसर में रमणभाई गोकल हैल्थ प्रिविलेज सेन्टर के नये भवन का शिलान्यास भी किया, जिसे श्री कृष्ण हॉस्पिटल की चिकित्सा सेवाओं के तहत विकसित किया जाएगा। चारुतर विकास प्रणेता स्व. एच.एम. पटेल के योगदान की सहाहना करते हुए श्री मोदी ने कहा कि, चिकित्सा सेवाओं और शिक्षा क्षेत्र में उन्होंने उल्लेखनीय योगदान देकर नेतृत्व किया था। मुख्यमंत्री ने इस मेडिकल कॉलेज के विकास में अपनी यशस्वी सेवाएं देने वाले सहयोगियों डॉक्टरों और पैरामेडिकल कर्मयोगियों का सम्मान भी किया।
मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य सेवाओं के सर्वांगीण क्षेत्र को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने में अंतरढांचागत सुविधाएं विकसित करने और चिकित्सा मानव संसाधन के विकास के लिए राज्य सरकार द्वारा किए गए नवीनतम प्रयासों की जानकारी दी। स्वास्थ्य सुरक्षा क्षेत्र में प्रिवेन्टिव हैल्थ केयर की आवश्यकता पर बल देते हुए श्री मोदी ने कहा कि, शुद्घ हवा, शुद्घ पेयजल और शुद्घ आहार की चिन्ता इसी मकसद से की गई है। एक जमाने में अहमदाबाद दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर माना जाता था, जो आज पर्यावरण की दृष्टि से सबके रहने योग्य नगर बन चुका है। साबरमती में नर्मदा के बहते पानी से स्वास्थ्य की गुणवत्ता में सुधार हुआ है और जलजनित रोगों का निवारण भी हुआ है। इसी तरह सीएनजी परिवहन से अहमदाबाद वायु प्रदूषण मुक्त बना है। राज्य के 4000 जितने पेयजल समस्या से ग्रस्त गांवों को टैन्करमुक्त बनाया गया है। नर्मदा के पानी की पाइपलाइन परिवहन से भी गुजरात के स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़ी सेवा हुई है।
श्री मोदी ने कहा कि, गुजरात सरकार ने माता और शिशु मृत्युदर घटाने के लिए चिरंजीवी योजना में 1000 जितने निजी डॉक्टरों के साथ समझौता करार कर सुरक्षित प्रसूति की सेवाओं और उसके साथ बाल सखा योजनाओं को शामिल कर नवजात शिशुओं की जिन्दगी बचाने का उमदा अभिगम साकार किया है। पहले संस्थागत अस्पतालों में प्रसूति की दर मात्र 37 प्रतिशत थी, जो आज बढक़र 83 प्रतिशत जितनी हो गई है। 108 इमरजैंसी मोबाइल सेवाओं से 23 हजार गरीब गर्भवती माताओं की सुरक्षित प्रसूति करवाई गई है।
गुजरात में अच्छी सडक़ों के कारण दुर्घटनाओं की संख्या ज्यादा है लेकिन 108 सेवाओं द्वारा दुर्घटना में तत्काल उपचार कर जान बचाने में गुजरात आगे है। श्री मोदी ने कहा कि, गुजरात की नई पीढ़ी और आने वाले कल की पीढ़ी का तन-मन तंदरुस्त बने और शारीरिक-मानसिक स्वास्थ्य के लिए मानव केन्द्रीय विकास का अभिगम गुजरात ने सार्थक किया है। कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री जयनारायण व्यास, चारुतर स्वास्थ्य मंडल के प्रमुख हसमुखभाई पटेल ने अपने विचार व्यक्त किए। प्रारंभ में एनडीडीबी की चेयरपर्सन अमृताबेन पटेल ने स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में डॉ. एच.एम. पटेल के योगदान को गौरवपूर्ण बताया। इस मौके पर प्रमुख स्वामी मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ उत्पला खारोड ने कॉलेज की विकासगाथा बतलाई, जबकि एलुमनी एसोसिएशन के प्रमुख डॉ. राकेश जोशी ने प्रमुख स्वामी मेडिकल कॉलेज की स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी दी।
चारुतर स्वास्थ्य मंडल के सेक्रेटरी जागृत भट्ट ने आभारविधि की। इस रजत जयंति समारोह में उप मुख्य सचेतक अंबालाल रोहित, जिला पंचायत प्रमुख जसवंतसिंह सोलंकी, विधायक ज्योत्सनाबेन पटेल, शिरिशभाई शुक्ल, कई पदाधिकारी, ट्रस्टी, जनप्रतिनिधि एवं विद्यार्थी मौजूद थे। श्री अटल बिहारी वाजपेयी को मुख्यमंत्री ने जन्मदिन की शुभकामनाएं दी मुख्यमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और वरिष्ठ राष्ट्रीय नेता श्री अटल बिहारी वाजपेयी को आज 87वें जन्मदिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं दी। श्री वाजपेयीजी के दिल्ली स्थित आवास पर जन्मदिन पर गुलदस्ता भेजकर मुख्यमंत्री ने उनके कुशल स्वास्थ्य की कामना भी की।


