महात्मा मंदिर : गुजरात पुलिस के तत्वावधान में शानदार पुलिस पदक अलंकरण समारोह संपन्न

गुजरात पुलिस ने कानून-व्यवस्था के क्षेत्र में  बेहतर काम किया : मुख्यमंत्री

गुजरात के 205 पुलिसकर्मियों को राष्ट्रपति के वीरता पदक से श्री मोदी ने किया विभूषित

अहमदाबाद, बुधवार: गुजरात पुलिस ने कानून और व्यवस्था के क्षेत्र में बेहतरीन काम किया है। इसके लिए समग्र पुलिस बल बधाई का पात्र है। महात्मा मंदिर, गांधीनगर में आयोजित पुलिस अलंकरण के शानदार समारोह में यह बात श्री मोदी ने आज कही। मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति के वीरता पदक हासिल करने वाले गुजरात पुलिस बल के 205 पुलिस, होमगाड्र्स, जेल अधिकारियों और जवानों को विशिष्ट राष्ट्रपति पदक से अलंकृत किया। श्री मोदी ने इस मौके पर कहा कि यह सम्माननीय पदक प्राप्त करने वाले पुलिसकर्मी अपने यशस्वी कर्तव्यों के लिए सम्मान के पात्र बने हैं और इसका अनोखा गौरव है। जिन्होंने अपने कर्तव्य निभाते हुए वीर गति प्राप्त की, ऐसे मरणोपरांत पदक प्राप्त करने वाले पुलिस अधिकारी भी विशेष सम्मान के हकदार हैं।

1960 से आज तक जो कर्तव्य निभाते हुए वीर गति को प्राप्त हुए हैं उनकी संपूर्ण वीरता गाथा दर्शाती हुई पुस्तक तैयार हो और कराई पुलिस अकादमी के नये प्रशिक्षणार्थियों के पाठ्यक्रम में यह शामिल हो, यह सुझाव मुख्यमंत्री ने दिया।

श्री मोदी ने इस मौके पर कहा कि राज्य के पुलिस बल में नये शामिल हुए अनेक जवान टेक्नोसेवी और उच्च शिक्षा प्राप्त हैं। यह भविष्य में गुजरात पुलिस की नई ताकत बनेंगे। इतना ही नहीं, गुजरात पुलिस में संख्या बल की दृष्टि से भारी संख्या में युवा-सामथ्र्यवान, वीर-साहसी और समर्पण की भावना वाले पुलिसकर्मियों की नई शक्ति शामिल हुई है। इनको वरिष्ठ और अनुभवी पुलिस अधिकारियों का प्रेरक नेतृत्व मिले तो गुजरात पुलिस का आने वाला कल बहुत सामथ्र्यवान बनेगा।

श्री मोदी ने कहा कि गुजरात में विकास की वजह से शांति का माहौल बना है और यह शांति का माहौल ही विकास को ज्यादा गति देता है। समाज में तनाव, आक्रोश और असमंजस की स्थिति नहीं के बराबर है। दस वर्षों से जनता और पुलिस के बीच संघर्ष नहीं हो रहे हैं। गुजरात में शांति का वातावरण पुलिस बल के लिए सतर्क रहने की चुनौती भी है। शांतिपूर्ण गुजरात में पुलिस को ज्यादा कारगर बनाने और सतर्क रहने की चुनौती स्वीकार करने के लिए नेतृत्व करने का उन्होंने आह्वान किया।

इस सन्दर्भ में पुलिस ड्युटी की ड्रिल और मॉक ड्रिल के लिए समग्र पुलिस महकमे को तैयार करने का सुझाव देते हुए श्री मोदी ने अपेक्षा जतायी कि टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में भी पुलिस बल आधुनिक बनेगा। श्री मोदी ने सुझाव दिया कि गुजरात की फोरेन्सिक साइंस यूनिवर्सिटी, रक्षाशक्ति यूनिवर्सिटी और गुजरात लॉ यूनिवर्सिटी के तीन आधारस्तंभों पर गुजरात का पुलिस बल सामथ्र्यवान पुलिस के लिए उत्तम मानव संसाधन शक्ति खड़ी करे।

पुलिस के प्रति जनता की सद्भावना बढ़े और समाज को पुलिस सुरक्षा का भरोसा दे, ऐसी स्थिति का निर्माण करने की अपील करते हुए मुख्यमंत्री श्री मोदी ने आतंकवाद के खिलाफ जन शिक्षा को व्यापक दायरे पर ले जाने और समाज के साथ संवाद के लिए नये आयामों की सराहना की।

आज के इस गरिमापूर्ण पदक वितरण समारोह में वर्ष 2001 से 2011 तक महामहिम राष्ट्रपति द्वारा गुजरात पुलिस के अधिकारियों, पुलिस कर्मचारियों के लिए घोषित तीन मरणोपरांत वीरता पदक, पांच वीरता पदक, 13 विशिष्ट सेवा पदक, 154 प्रशंसनीय सेवा पदकों के साथ ही 40 होमगार्ड के जवानों को घोषित किए हुए पदक मुख्यमंत्री श्री मोदी ने प्रदान किए।

कानून मंत्री दिलीप संघाणी, गृह राज्य मंत्री प्रफुलभाई पटेल, गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. वरेश सिन्हा, पुलिस महानिदेशक चितरंजन सिंह सहित कई पुलिस अधिकारीगण, पदक प्राप्त करने वाले पुलिसकर्मियों के परिवारजन इस मौके पर मौजूद थे।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Chronic therapies power 11% growth in Indian pharma market in May

Media Coverage

Chronic therapies power 11% growth in Indian pharma market in May
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी को भारत का सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर दुनिया भर के नेताओं ने बधाई दी
June 09, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी को सबसे लंबे समय तक भारत का निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर दुनिया भर के नेताओं ने गर्मजोशी भरी बधाई दी है। विश्‍व भर के नेताओं ने प्रधानमंत्री के बदलाव लाने वाले शासन, 'ग्लोबल साउथ' की वकालत और एक समावेशी व आर्थिक रूप से गतिशील भारत की उनकी कल्‍पना की सराहना की।

श्रीलंका के राष्ट्रपति महामहिम अनुरा कुमारा दिसानायके ने 8 जून 2026 को प्रधानमंत्री को लिखे एक पत्र में श्रीलंका की सरकार और वहां के लोगों की ओर से उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा: "यह उपलब्धि न केवल आपके कार्यकाल की अवधि को दर्शाती है, बल्कि उस भरोसे और विश्वास का भी प्रमाण है जो दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की जनता ने बार-बार आपके नेतृत्व में जताया है।" राष्ट्रपति ने भारत के उल्लेखनीय आर्थिक और सामाजिक बदलाव का भी ज़िक्र किया और कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के विज़न ने भारत की सीमाओं से परे, श्रीलंका सहित कई देशों के लोगों को प्रेरित किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने 4-6 अप्रैल 2025 के दौरान श्रीलंका का दौरा किया था। यह इस द्वीप देश की उनकी चौथी यात्रा थी, जिसके दौरान उन्हें 'मित्र विभूषण' से सम्मानित किया गया - यह श्रीलंका का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है जो किसी विदेशी गणमान्य व्यक्ति को दिया जाता है। इस यात्रा ने भारत की 'नेबरहुड फर्स्ट' (पड़ोसी पहले) नीति को और मज़बूत किया; श्रीलंका भारत की अटूट साझेदारी से सबसे ज़्यादा लाभ उठाने वाले देशों में से एक है, जिसमें 2022 में श्रीलंका की आर्थिक मुश्किलों के दौरान भारत का अहम सहयोग भी शामिल है।

पापुआ न्यू गिनी के प्रधानमंत्री जेम्स मारापे ने एक व्‍यक्तिगत वीडियो संदेश में प्रधानमंत्री मोदी को "एक रोल मॉडल और लीडरशिप की मिसाल" बताया। उन्होंने कहा - "आज 20 करोड़ से ज़्यादा लोगों को गरीबी से निकालकर बेहतर ज़िंदगी देना एक अद्भुत उपलब्धि है।" प्रधानमंत्री मारापे ने पापुआ न्यू गिनी की स्‍नेहपूर्ण दोस्ती और दोनों देशों के बीच संबंधों को और मज़बूत करने की इच्छा ज़ाहिर की। मई 2023 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पापुआ न्यू गिनी की ऐतिहासिक यात्रा भारत–प्रशांत द्वीपीय देशों के संबंधों में एक महत्वपूर्ण क्षण था। किसी भारतीय प्रधानमंत्री की इस देश की यह पहली यात्रा थी। यह यात्रा भारत–प्रशांत द्वीप सहयोग मंच (एफआईपीआईसी) के तीसरे शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए की गई थी। इस यात्रा ने 'ग्लोबल साउथ' के एक प्रतिबद्ध साथी के तौर पर भारत की भूमिका पर जोर दिया।

त्रिनिदाद और टोबैगो की प्रधानमंत्री कमला प्रसाद-बिसेसर ने इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी को बधाई दी और कहा कि "प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्‍व में भारत वैश्विक मामलों में एक प्रमुख आवाज़ बनकर उभरा है।" उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की साधारण शुरुआत से लेकर तीन कार्यकाल तक 1.4 अरब लोगों वाले देश का नेतृत्व करने तक के सफ़र पर प्रकाश डाला और विदेश नीति, आर्थिक विकास, इंफ्रास्ट्रक्चर और सामाजिक-आर्थिक विकास में भारत की अहम उपलब्धियों पर बल दिया। प्रधानमंत्री मोदी ने 3-4 जुलाई 2025 को त्रिनिदाद और टोबैगो की एक ऐतिहासिक यात्रा की - जो 26 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली द्विपक्षीय यात्रा थी - और यह यात्रा त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय प्रवासियों के आगमन की 180वीं वर्षगांठ के मौके पर हुई।