कैबिनेट ने ₹1878.31 करोड़ की लागत से 6 लेन एक्सेस कंट्रोल्ड जीरकपुर बाईपास के निर्माण को मंजूरी दी

April 09th, 03:09 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडल समिति ने पंजाब और हरियाणा राज्य में NH(O) के तहत हाइब्रिड एन्युटी मोड पर NH-7 (जीरकपुर-पटियाला) के साथ जंक्शन से शुरू होकर NH-5 (जीरकपुर-परवाणू) के साथ जंक्शन पर समाप्त होने वाले 6 लेन जीरकपुर बाईपास के निर्माण को मंजूरी दे दी है, जिसकी कुल लंबाई 19.2 किलोमीटर है।