प्रधानमंत्री 10 मई को कर्नाटक और तेलंगाना का दौरा करेंगे

May 09th, 11:17 am

पीएम मोदी 10 मई को बेंगलुरु का दौरा करेंगे। जहां वे ‘द आर्ट ऑफ लिविंग’ के 45वें स्थापना दिवस समारोह में भाग लेंगे और उसके इंटरनेशनल सेंटर में बने नए ध्यान मंदिर का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद तेलंगाना में वह लगभग 9,400 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इनमें उद्योग, हाईवे, रेलवे, हेल्थकेयर और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी परियोजनाएं शामिल हैं।

तेलंगाना और देश के विकास के लिए बीजेपी ही विकल्प है: जहीराबाद में पीएम मोदी

April 30th, 05:00 pm

पीएम मोदी ने तेलंगाना के जहीराबाद में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले दस वर्षों में देश ने देखा है कि एनडीए की स्थिर और निर्णायक सरकार, देश को कितना आगे लेकर जा सकती है। विपक्ष पर प्रहार करते हुए उन्होंने कहा, कांग्रेस और बीआरएस, अलग-अलग नहीं बल्कि दोनों एक ही करप्शन रैकेट के मेंबर हैं। इन दोनों का यह रैकेट कहां तक फैला है, यह दिल्ली के लिकर स्कैम से पता चलता है।

प्रधानमंत्री ने तेलंगाना के जहीराबाद में चुनावी रैली को संबोधित किया

April 30th, 04:30 pm