हमारा विजन हिंद महासागर को अवसरों का महासागर बनाना: भारत-सेशेल्स जॉइंट प्रेस मीट में पीएम मोदी
June 28th, 02:02 pm
भारत- सेशेल्स जॉइंट प्रेस मीट को संबोधित करते हुए, पीएम मोदी ने गार्जियन ऑफ द ब्लू हॉरिजन सम्मान को जलवायु परिवर्तन से लड़ रहे सभी देशों को समर्पित किया। उन्होंने 'MAHASAGAR' विजन को दोहराते हुए कहा कि भारत एक ऐसे हिंद महासागर की कल्पना करता है जहाँ समुद्री सुरक्षा के साथ समृद्धि भी बढ़े और देशों के बीच साझेदारी आपसी सम्मान और भरोसे पर आधारित हो। उन्होंने ब्लू इकोनॉमी को भारत-सेशेल्स साझेदारी का स्वाभाविक और रणनीतिक स्तंभ भी बताया।समुद्र से आसमान तक, निरंतर अधिक सुरक्षित और आत्मनिर्भर बन रहा भारत: ‘मन की बात’ में पीएम मोदी
June 28th, 11:30 am
‘मन की बात’ के 135वें एपिसोड को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में भारत की उपलब्धियों को रेखांकित किया। उन्होंने आत्मनिर्भर भारत, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, बीमा योजनाओं, प्रकृति संरक्षण, खेल, संस्कृति और वोकल फॉर लोकल समेत कई विषयों पर बात की। उन्होंने लोगों से अपने स्थानीय समुदायों में हो रहे प्रेरणादायक प्रयासों के बारे में उन्हें लिखते रहने का भी आग्रह किया।Amazon के CEO एंडी जैसी ने पीएम मोदी से मुलाकात की
June 25th, 02:30 pm
पीएम मोदी ने दिल्ली में Amazon के CEO एंडी जेसी से मुलाकात की। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में प्रधानमंत्री ने इस मुलाकात को शानदार बताया और कहा कि भारत में Amazon का रिकॉर्ड 48 अरब डॉलर का निवेश इस बात का प्रमाण है कि दुनिया भर के निवेशकों की भारत में निवेश करने की रुचि लगातार बढ़ रही है।पीएम मोदी ने असिस्टेंट सेक्रेटरी के तौर पर तैनात 2024 बैच के IAS ट्रेनी अधिकारियों का किया मार्गदर्शन
June 23rd, 02:13 pm
वर्ष 2024 बैच के ट्रेनी IAS अधिकारियों को संबोधित करते हुए, पीएम मोदी ने युवा सिविल सेवकों से राष्ट्र निर्माण के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ काम करने का आह्वान किया। उन्होंने डिजिटल गवर्नेंस की बढ़ती भूमिका पर प्रकाश डाला और विकसित भारत 2047 के लक्ष्य तथा सरकार के “नागरिक देवो भवः” के संकल्प को आगे बढ़ाने में अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि यह सुनिश्चित करना आवश्यक है कि सरकारी नीतियों का लाभ वास्तविक रूप से लोगों तक पहुँचे और उनके सकारात्मक परिणाम जमीनी स्तर पर दिखाई दें।भारत न केवल फास्ट- ग्रोइंग इकोनॉमी है, बल्कि एक क्रेडिबल इकोनॉमी भी है: पीएम मोदी
June 22nd, 10:24 pm
रिपब्लिक समिट 2026 को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि पिछले एक दशक में भारत की उपलब्धियों के पीछे 'नेशन फर्स्ट' की भावना सबसे बड़ी प्रेरणा रही है। उन्होंने कहा कि भारत एक तेजी से बढ़ती, विश्वसनीय और भरोसेमंद ग्लोबल पावर के रूप में उभर रहा है। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि तेज विकास के चलते वामपंथी उग्रवाद अब अपने अंतिम दौर में है। उन्होंने विश्वास जताया कि 140 करोड़ भारतीयों के सामूहिक प्रयासों से विकसित भारत का सपना अवश्य साकार होगा।रिपब्लिक समिट 2026 में पीएम मोदी का संबोधन
June 22nd, 08:00 pm
रिपब्लिक समिट 2026 को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि पिछले एक दशक में भारत की उपलब्धियों के पीछे 'नेशन फर्स्ट' की भावना सबसे बड़ी प्रेरणा रही है। उन्होंने कहा कि भारत एक तेजी से बढ़ती, विश्वसनीय और भरोसेमंद ग्लोबल पावर के रूप में उभर रहा है। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि तेज विकास के चलते वामपंथी उग्रवाद अब अपने अंतिम दौर में है। उन्होंने विश्वास जताया कि 140 करोड़ भारतीयों के सामूहिक प्रयासों से विकसित भारत का सपना अवश्य साकार होगा।योग सबको जोड़ता है और एकता का संदेश देता है: कोलकाता में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पीएम मोदी
June 21st, 06:45 am
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर देश और दुनिया को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि देश योग की ऊर्जा और चेतना से भरा हुआ है। उन्होंने बताया कि योग शरीर को लचीला रखता है, ऊर्जा बढ़ाता है, तनाव-मुक्त जीवन को बढ़ावा देता है और जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों को रोकने में मदद करता है। इस वर्ष की थीम Yoga for Healthy Ageing का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि यह केवल बुजुर्गों के लिए ही नहीं, बल्कि सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए उपयोगी है।पश्चिम बंगाल के कोलकाता में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह पर पीएम मोदी का संबोधन
June 21st, 06:30 am
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर देश और दुनिया को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि देश योग की ऊर्जा और चेतना से भरा हुआ है। उन्होंने बताया कि योग शरीर को लचीला रखता है, ऊर्जा बढ़ाता है, तनाव-मुक्त जीवन को बढ़ावा देता है और जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों को रोकने में मदद करता है। इस वर्ष की थीम Yoga for Healthy Ageing का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि यह केवल बुजुर्गों के लिए ही नहीं, बल्कि सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए उपयोगी है।बंगाल का गौरव लौटाने का कार्य आरंभ: पश्चिमबंग दिवस समारोह में पीएम मोदी
June 20th, 05:13 pm
हुगली में आयोजित पश्चिमबंग दिवस समारोह के मौके पर, पीएम मोदी ने राज्य के लोगों को शुभकामनाएं दीं और कई अहम सेक्टर में डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने पीएम-किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त भी जारी की, जिसके तहत 9.44 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में ₹18,880 करोड़ से अधिक की राशि हस्तांतरित की गई। प्रधानमंत्री ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि अर्पित की और मिशन पूर्वोदय के तहत पूर्वी भारत में हो रहे विकास कार्यों पर प्रकाश डाला।पीएम मोदी ने पश्चिमबंग दिवस के अवसर पर हुगली में आयोजित समारोह में भाग लिया
June 20th, 05:00 pm
हुगली में आयोजित पश्चिमबंग दिवस समारोह के मौके पर, पीएम मोदी ने राज्य के लोगों को शुभकामनाएं दीं और कई अहम सेक्टर में डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने पीएम-किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त भी जारी की, जिसके तहत 9.44 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में ₹18,880 करोड़ से अधिक की राशि हस्तांतरित की गई। प्रधानमंत्री ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि अर्पित की और मिशन पूर्वोदय के तहत पूर्वी भारत में हो रहे विकास कार्यों पर प्रकाश डाला।युवाओं के सपनों, कौशल और सामर्थ्य से होकर गुजरता है विकसित भारत का रास्ता: VBRY प्रोग्राम में पीएम मोदी
June 19th, 05:15 pm
पीएम विकसित भारत रोजगार योजना (PM-VBRY) के लाभार्थियों, इंडस्ट्री के प्रतिनिधियों और स्टेकहोल्डर्स को संबोधित करते हुए, पीएम मोदी ने लगभग ₹2,400 करोड़ के इंसेंटिव जारी किए और भारत के युवाओं को सशक्त बनाने और रोजगार के अवसर बढ़ाने के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया। उन्होंने PM-VBRY को युवाओं और इंडस्ट्री के बीच एक पुल बताया और कहा कि इस योजना से 15 लाख नौकरियां पैदा करने में मदद मिली है और लगभग 70 लाख नए कर्मचारियों को सोशल सिक्योरिटी के दायरे में लाया गया है।पीएम मोदी ने PM-VBRY के तहत लगभग ₹2,400 करोड़ की इंसेंटिव राशि वितरित की
June 19th, 05:00 pm
पीएम विकसित भारत रोजगार योजना (PM-VBRY) के लाभार्थियों, इंडस्ट्री के प्रतिनिधियों और स्टेकहोल्डर्स को संबोधित करते हुए, पीएम मोदी ने लगभग ₹2,400 करोड़ के इंसेंटिव जारी किए और भारत के युवाओं को सशक्त बनाने और रोजगार के अवसर बढ़ाने के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया। उन्होंने PM-VBRY को युवाओं और इंडस्ट्री के बीच एक पुल बताया और कहा कि इस योजना से 15 लाख नौकरियां पैदा करने में मदद मिली है और लगभग 70 लाख नए कर्मचारियों को सोशल सिक्योरिटी के दायरे में लाया गया है।भारत- फ्रांस की साझेदारी विश्वास, स्थिरता और सहयोग का मजबूत स्तंभ बन रही है: पीएम मोदी
June 18th, 11:41 pm
पेरिस में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए, पीएम मोदी ने पिछले 12 वर्षों में इंफ्रास्ट्रक्चर, डिजिटल टेक्नोलॉजी, मैन्युफैक्चरिंग, डिफेंस, स्पेस, इनोवेशन, हेल्थकेयर और सामाजिक विकास के क्षेत्रों में भारत की जबरदस्त प्रगति का जिक्र किया। प्रधानमंत्री ने भारत-फ्रांस रणनीतिक साझेदारी की बढ़ती मजबूती पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने भारतीय प्रवासी समुदाय की सराहना करते हुए कहा कि वह दोनों देशों के बीच एक महत्वपूर्ण सेतु का कार्य कर रहा है। साथ ही, उन्होंने योग और फुटबॉल को भारत और फ्रांस को जोड़ने वाले मजबूत सांस्कृतिक संबंधों के रूप में उल्लेखित किया।प्रधानमंत्री ने पेरिस में भारतीय समुदाय को संबोधित किया
June 18th, 09:30 pm
पेरिस में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए, पीएम मोदी ने पिछले 12 वर्षों में इंफ्रास्ट्रक्चर, डिजिटल टेक्नोलॉजी, मैन्युफैक्चरिंग, डिफेंस, स्पेस, इनोवेशन, हेल्थकेयर और सामाजिक विकास के क्षेत्रों में भारत की जबरदस्त प्रगति का जिक्र किया। प्रधानमंत्री ने भारत-फ्रांस रणनीतिक साझेदारी की बढ़ती मजबूती पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने भारतीय प्रवासी समुदाय की सराहना करते हुए कहा कि वह दोनों देशों के बीच एक महत्वपूर्ण सेतु का कार्य कर रहा है। साथ ही, उन्होंने योग और फुटबॉल को भारत और फ्रांस को जोड़ने वाले मजबूत सांस्कृतिक संबंधों के रूप में उल्लेखित किया।प्रधानमंत्री ने एल्सटॉम के सीईओ श्री मार्टिन सियन से बातचीत की और भारत के युवाओं के साथ वैश्विक सहयोग के अवसरों पर ज़ोर दिया
June 18th, 06:42 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने एल्सटॉम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) श्री मार्टिन सियन के साथ सार्थक बातचीत की।प्रधानमंत्री 19 जून को PM-VBRY के तहत लगभग ₹2,400 करोड़ के इंसेंटिव जारी करेंगे
June 17th, 03:14 pm
पीएम मोदी 19 जून को प्रधानमंत्री विकास और रोजगार प्रोत्साहन योजना (PM-VBRY) के तहत लगभग ₹2,400 करोड़ के इंसेंटिव जारी करेंगे। इस योजना से देश भर में 15 लाख रोजगार के अवसर पैदा करने में मदद मिली है। कर्मचारियों और नियोक्ताओं, दोनों को सहयोग देकर यह योजना औपचारिक रोजगार बढ़ाने, सामाजिक सुरक्षा का दायरा मजबूत करने और 'विकसित भारत' के विजन को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभा रही है।भारत इनोवेट्स भारत के टैलेंट और यूरोपियन कैपिटल के बीच एक ब्रिज: फ्रांस के नीस में पीएम मोदी
June 14th, 04:36 pm
पीएम मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने फ्रांस के नीस शहर में भारत इनोवेट्स 2026 का संयुक्त रूप से उद्घाटन किया। इस अवसर पर पीएम मोदी ने भारत में तेजी से बढ़ रही डीप-टेक क्रांति और AI, सैटेलाइट टेक्नोलॉजी, एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग और क्लीन एनर्जी की परिवर्तनकारी क्षमता पर प्रकाश डाला। उन्होंने भरोसेमंद, समावेशी और मानव-केंद्रित इनोवेशन की आवश्यकता पर जोर देते हुए भारत को ग्लोबल इनोवेशन हब बनाने के संकल्प को दोहराया।प्रधानमंत्री ने 'भारत इनोवेट्स 2026' में भाग लिया
June 14th, 03:00 pm
पीएम मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने फ्रांस के नीस शहर में भारत इनोवेट्स 2026 का संयुक्त रूप से उद्घाटन किया। इस अवसर पर पीएम मोदी ने भारत में तेजी से बढ़ रही डीप-टेक क्रांति और AI, सैटेलाइट टेक्नोलॉजी, एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग और क्लीन एनर्जी की परिवर्तनकारी क्षमता पर प्रकाश डाला। उन्होंने भरोसेमंद, समावेशी और मानव-केंद्रित इनोवेशन की आवश्यकता पर जोर देते हुए भारत को ग्लोबल इनोवेशन हब बनाने के संकल्प को दोहराया।पीएम मोदी ने युवा-नेतृत्व वाले विकास और भारत के मजबूत इनोवेशन इकोसिस्टम को रेखांकित किया
June 13th, 11:44 am
पिछले 12 वर्षों में भारत के युवाओं ने देश की विकास यात्रा को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। 'स्टार्टअप इंडिया', 'डिजिटल इंडिया', 'स्किल इंडिया' और 'अटल इनोवेशन मिशन' जैसी पहलों की कामयाबी का जिक्र करते हुए, पीएम मोदी ने कहा कि भारत दुनिया के प्रमुख स्टार्टअप डेस्टिनेशन में से एक बन गया है, जहाँ युवा इनोवेटर्स टेक्नोलॉजी, एंटरप्रेन्योरशिप, मैन्युफैक्चरिंग, स्पेस, सेमीकंडक्टर, ड्रोन और स्पोर्ट्स जैसे क्षेत्रों में भविष्य का निर्माण कर रहे हैं।140 करोड़ भारतीयों का भरोसा हमारी सबसे बड़ी ताकत और जिम्मेदारी: NDA लीडर्स कॉन्क्लेव में पीएम मोदी
June 10th, 06:33 pm
पीएम मोदी ने नई दिल्ली में NDA लीडर्स के सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सरकार 140 करोड़ भारतीयों की उम्मीदों को पूरा करने और विकसित भारत के लक्ष्य की दिशा में देश की यात्रा को तेज करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने के बाद भारत मंडपम में आयोजित NDA लीडर्स के सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, इतने लंबे समय तक मां भारती की सेवा करने का अवसर केवल ईश्वर के आशीर्वाद से ही संभव है। मेरे लिए 'जनता जनार्दन' ही भगवान हैं।