पीएम मोदी की इंडोनेशिया राजकीय यात्रा पर भारत-इंडोनेशिया का जॉइंट स्टेटमेंट जारी
July 07th, 05:15 pm
इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्राबोवो सुबियांतो के निमंत्रण पर पीएम नरेन्द्र मोदी 6 से 8 जुलाई 2026 तक इंडोनेशिया की राजकीय यात्रा पर हैं। पीएम मोदी की यह यात्रा भारत-इंडोनेशिया कॉम्प्रिहेंसिव स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए दोनों नेताओं की साझा प्रतिबद्धता को दर्शाती है। जकार्ता स्थित इस्ताना मर्देका में दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय वार्ता हुई, जिसमें भारत-इंडोनेशिया संबंधों के सभी प्रमुख पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।पीएम मोदी ने इंडोनेशिया के राष्ट्रपति के साथ आधिकारिक द्विपक्षीय वार्ता की
July 07th, 02:51 pm
इंडोनेशिया की अपनी यात्रा के दौरान, पीएम मोदी ने राष्ट्रपति प्राबोवो सुबियांतो के साथ द्विपक्षीय वार्ता की। दोनों नेताओं ने भारत-इंडोनेशिया कॉम्प्रिहेंसिव स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप के सभी पहलुओं की समीक्षा की, आपसी हितों के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचार-विमर्श किया और एक स्वतंत्र, खुले और नियम-आधारित इंडो-पैसिफिक के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। इस दौरान राष्ट्रपति प्राबोवो ने वर्ष 2026 में भारत की BRICS अध्यक्षता के लिए अपने देश के पूर्ण समर्थन का भी भरोसा दिलाया।पीएम मोदी जकार्ता पहुंचे
July 06th, 05:03 pm
पीएम मोदी इंडोनेशिया के जकार्ता पहुंचे। एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया।इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के दौरे से पहले प्रधानमंत्री का प्रस्थान वक्तव्य
July 06th, 09:00 am
इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के राष्ट्राध्यक्षों के निमंत्रण पर पीएम मोदी 6 से 11 जुलाई, 2026 तक इन तीनों देशों की यात्रा करेंगे। इंडोनेशिया में वे राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे और प्रसिद्ध प्रंबानन मंदिर का दौरा करेंगे। ऑस्ट्रेलिया में वे प्रधानमंत्री एंथोनी अल्बानीज से मुलाकात करेंगे और सीईओ फोरम को संबोधित करेंगे। इसके बाद न्यूजीलैंड में वे प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पिछले 40 वर्षों में न्यूजीलैंड की पहली राजकीय यात्रा होगी।