उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की

June 11th, 06:15 pm

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की।

प्रधानमंत्री ने 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत वृक्षारोपण के ऐतिहासिक कीर्तिमान पर उत्तर प्रदेश के लोगों को बधाई दी

June 05th, 11:40 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज उत्तर प्रदेश के लोगों को एक शानदार उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई दी है, जो प्रत्येक देशवासी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। प्रधानमंत्री ने कहा कि 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान से जुड़ी यह अद्भुत सफलता स्पष्ट रूप से दर्शाती है कि आज के लोग पर्यावरण संरक्षण के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

यूपी के विकास की नई लाइफ लाइन बनेगा गंगा एक्सप्रेसवे: हरदोई में पीएम मोदी

April 29th, 11:35 am

पीएम मोदी ने हरदोई में 594 किमी लंबे, एक्सेस-कंट्रोल्ड गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया। उन्होंने इसे उत्तर प्रदेश के विकास के लिए एक नई जीवनरेखा बताया, जो कनेक्टिविटी को बेहतर बनाएगी, किसानों को लाभ पहुंचाएगी और कई जिलों में औद्योगिक अवसर पैदा करेगी। उन्होंने कहा कि यह एक्सप्रेसवे एनसीआर की संभावनाओं को और करीब लाएगा और ‘विकसित भारत’ की दिशा में राज्य की भूमिका को मजबूत करेगा।

पीएम मोदी ने उत्तर प्रदेश के हरदोई में 594 किमी लंबे एक्सेस-कंट्रोल्ड ग्रीनफील्ड गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया

April 29th, 11:30 am

पीएम मोदी ने हरदोई में 594 किमी लंबे, एक्सेस-कंट्रोल्ड गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया। उन्होंने इसे उत्तर प्रदेश के विकास के लिए एक नई जीवनरेखा बताया, जो कनेक्टिविटी को बेहतर बनाएगी, किसानों को लाभ पहुंचाएगी और कई जिलों में औद्योगिक अवसर पैदा करेगी। उन्होंने कहा कि यह एक्सप्रेसवे एनसीआर की संभावनाओं को और करीब लाएगा और ‘विकसित भारत’ की दिशा में राज्य की भूमिका को मजबूत करेगा।

दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर इस पूरे क्षेत्र की तस्वीर बदल देगा: उत्तराखंड में पीएम मोदी

April 14th, 01:25 pm

पीएम नरेन्द्र मोदी ने देहरादून में दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का उद्घाटन किया। अपने संबोधन में उन्होंने इस कॉरिडोर के परिवर्तनकारी लाभों का विस्तार से वर्णन किया और यह भी बताया कि इस प्रोजेक्ट का क्षेत्र पर कई तरह से सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने यह भी बताया कि इस एक्सप्रेसवे के तहत लगभग 12 किमी लंबा एलिवेटेड वाइल्ड लाइफ कॉरिडोर बनाया गया है। साथ ही पर्यटकों और श्रद्धालुओं से अपील की कि वे पवित्र स्थानों को साफ रखें और प्लास्टिक का उपयोग न करें।

पीएम नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का उद्घाटन किया

April 14th, 01:20 pm

पीएम नरेन्द्र मोदी ने देहरादून में दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का उद्घाटन किया। अपने संबोधन में उन्होंने इस कॉरिडोर के परिवर्तनकारी लाभों का विस्तार से वर्णन किया और यह भी बताया कि इस प्रोजेक्ट का क्षेत्र पर कई तरह से सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने यह भी बताया कि इस एक्सप्रेसवे के तहत लगभग 12 किमी लंबा एलिवेटेड वाइल्ड लाइफ कॉरिडोर बनाया गया है। साथ ही पर्यटकों और श्रद्धालुओं से अपील की कि वे पवित्र स्थानों को साफ रखें और प्लास्टिक का उपयोग न करें।

उत्तर प्रदेश अब देश में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल एयरपोर्ट वाले राज्यों में शामिल: जेवर में पीएम मोदी

March 28th, 12:15 pm

पीएम मोदी ने उत्तर प्रदेश के जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पहले फेज का उद्घाटन किया और कहा कि यह अवसर विकसित यूपी, विकसित भारत अभियान में एक नए अध्याय की शुरुआत है। उन्होंने कहा कि सरकार ने MRO सेक्टर में भारत को आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प लिया है। हाल के हफ्तों में सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए, जब दुनिया पश्चिम एशिया के संघर्ष से जूझ रही है, उन्होंने सामूहिक प्रयास और राष्ट्रीय एकता पर जोर दिया।

पीएम मोदी ने ₹11,200 करोड़ की लागत से बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पहले फेज का उद्घाटन किया

March 28th, 12:00 pm

पीएम मोदी ने उत्तर प्रदेश के जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पहले फेज का उद्घाटन किया और कहा कि यह अवसर विकसित यूपी, विकसित भारत अभियान में एक नए अध्याय की शुरुआत है। उन्होंने कहा कि सरकार ने MRO सेक्टर में भारत को आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प लिया है। हाल के हफ्तों में सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए, जब दुनिया पश्चिम एशिया के संघर्ष से जूझ रही है, उन्होंने सामूहिक प्रयास और राष्ट्रीय एकता पर जोर दिया।

आज उत्तर प्रदेश और पूरा देश वर्ल्ड-क्लास इंफ्रास्ट्रक्चर के नए दौर का गवाह बन रहा है: मेरठ में पीएम मोदी

February 22nd, 01:30 pm

पीएम मोदी ने मेरठ में नमो भारत रैपिड रेल और मेरठ मेट्रो का उद्घाटन किया। उन्होंने इन्हें ‘विकसित उत्तर प्रदेश’ और ‘विकसित भारत’ के लिए नई ऊर्जा की लहर बताया। पीएम ने कहा कि सरकार ने चौधरी चरण सिंह जी को भारत रत्न से सम्मानित किया है और उनके विजन से प्रेरित होकर डबल इंजन सरकार किसानों की आय में बढ़ोतरी के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि परिवर्तित उत्तर प्रदेश ने तेज आर्थिक प्रगति और उद्योगों में बढ़ोतरी को जन्म दिया है।

पीएम मोदी ने भारत की पहली 'नमो भारत RRTS' का उद्घाटन किया और 'दिल्ली–मेरठ नमो भारत कॉरिडोर' राष्ट्र को समर्पित किया

February 22nd, 01:12 pm

पीएम मोदी ने मेरठ में नमो भारत रैपिड रेल और मेरठ मेट्रो का उद्घाटन किया। उन्होंने इन्हें ‘विकसित उत्तर प्रदेश’ और ‘विकसित भारत’ के लिए नई ऊर्जा की लहर बताया। पीएम ने कहा कि सरकार ने चौधरी चरण सिंह जी को भारत रत्न से सम्मानित किया है और उनके विजन से प्रेरित होकर डबल इंजन सरकार किसानों की आय में बढ़ोतरी के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि परिवर्तित उत्तर प्रदेश ने तेज आर्थिक प्रगति और उद्योगों में बढ़ोतरी को जन्म दिया है।

उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की

January 05th, 01:28 pm

उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री श्री योगी आदित्‍यनाथ ने आज नई दिल्‍ली में प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी से मुलाकात की।

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

November 25th, 10:20 am

देश के सामाजिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक जीवन के एक ऐतिहासिक क्षण को चिह्नित करते हुए, पीएम मोदी ने उत्तर प्रदेश के अयोध्या में पवित्र श्री राम जन्मभूमि मंदिर के शिखर पर भगवा ध्वज फहराया। उन्होंने कहा कि आने वाली सदियों तक, धर्म ध्वज भगवान राम के आदर्शों और सिद्धांतों का प्रचार करता रहेगा। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि यदि भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाना है और समाज को वास्तव में सशक्त करना है, तो हम सभी के भीतर ‘राम’ को जागृत करना होगा।

अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी का संबोधन

November 25th, 10:13 am

देश के सामाजिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक जीवन के एक ऐतिहासिक क्षण को चिह्नित करते हुए, पीएम मोदी ने उत्तर प्रदेश के अयोध्या में पवित्र श्री राम जन्मभूमि मंदिर के शिखर पर भगवा ध्वज फहराया। उन्होंने कहा कि आने वाली सदियों तक, धर्म ध्वज भगवान राम के आदर्शों और सिद्धांतों का प्रचार करता रहेगा। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि यदि भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाना है और समाज को वास्तव में सशक्त करना है, तो हम सभी के भीतर ‘राम’ को जागृत करना होगा।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की

October 25th, 07:46 pm

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से मुलाक़ात की

July 19th, 07:53 pm

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की

January 10th, 07:46 pm

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की।

पूर्वांचल विकसित भारत का ग्रोथ इंजन बनेगा: जौनपुर, यूपी में पीएम मोदी

May 16th, 11:15 am

पीएम मोदी ने उत्तर प्रदेश के जौनपुर की चुनावी जनसभा में, विकसित भारत का अपना प्रण दोहराया और कहा कि पूर्वांचल, विकसित भारत का ग्रोथ इंजन होगा। उन्होंने कहा, एक तरफ मोदी संतुष्टिकरण से सच्चा सामाजिक न्याय देने में जुटा है तो वहीं सपा-कांग्रेस का इंडी-गठबंधन तुष्टिकरण के गर्त में गिरता चला जा रहा है।

पूर्वांचल को देश का विकास इंजन बनाने के लिए आपके वोट बेहद अहम: लालगंज, यूपी में पीएम मोदी

May 16th, 11:10 am

उत्तर प्रदेश के लालगंज में एक रैली के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया ‘मोदी की गारंटी’ पर, भारत के लोगों के भरोसे को अचरज के साथ देख रही है, और मोदी की गारंटी का ताजा प्रमाण सीएए कानून है, जिसके तहत कल ही शरणार्थियों को भारत की नागरिकता मिली है। उन्होंने सपा तथा कांग्रेस पर एक साथ निशाना साधा और कहा कि ये पार्टी अलग-अलग हैं, लेकिन दुकान एक ही है, जो झूठ का सामान बेचते हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तर प्रदेश के लालगंज, जौनपुर, भदोही और प्रतापगढ़ में जनसभाएं कीं

May 16th, 11:00 am

पीएम मोदी ने उत्तर प्रदेश के लालगंज, जौनपुर, भदोही और प्रतापगढ़ में जनसभाओं को संबोधित किया। उन्होंने सपा तथा कांग्रेस पर एक साथ निशाना साधा और कहा कि ये पार्टी अलग-अलग हैं, लेकिन दुकान एक ही है, जो झूठ का सामान बेचते हैं। जौनपुर में पीएम मोदी ने विकसित भारत का अपना प्रण दोहराया और कहा कि पूर्वांचल, विकसित भारत का ग्रोथ इंजन होगा। भदोही में उन्होंने कहा, यहां सपा-कांग्रेस के लिए जमानत बचाना भी मुश्किल हो गया है। वहीं, प्रतापगढ़ में पीएम ने जनता को सपा एवं कांग्रेस पार्टी से आगाह करते हुए याद दिलाया कि इंडी गठबंधन के लोग देश को बदहाल बनाकर सत्ता से गए थे।

4 जून के बाद हर भ्रष्टाचारी और घोटालों की काली कमाई का हिसाब होगा: शाहजहांपुर में पीएम मोदी

April 25th, 01:10 pm

प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा, ये सामान्य चुनाव नहीं है। इस चुनाव में, आपका एक-एक वोट, सशक्त भारत के संकल्प को मजबूती देने की गारंटी है। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि इन्हें जब कोई बड़ा कुकृत्य करना होता है तो ये देश और संविधान के नाम पर शोर मचाने लगते हैं।