जनवादी चीन गणराज्‍य के स्‍टेट काउंसिलर श्री यांग जिची प्रधानमंत्री से मिले

December 22nd, 06:52 pm

चीन के स्टेट काउंसिलर और सीमा मसले पर चीन के विशेष प्रतिनिधि यांग जाईची ने आज प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की। बैठक में प्रधानमंत्री ने कहा कि मजबूत भारत-चीन संबंध न केवल भारत और चीन की जनता के पारस्परिक लाभ के लिए महत्त्वपूर्ण है, बल्कि क्षेत्र और विश्व के लिए भी महत्वापूर्ण है।