भारत का SCO विजन Security, Connectivity, Opportunity है: तियानजिन में पीएम मोदी
September 01st, 10:14 am
पीएम मोदी ने चीन के तियानजिन में आयोजित 25वें SCO समिट में भाग लिया। अपने संबोधन में, प्रधानमंत्री ने SCO फ्रेमवर्क के तहत सहयोग को मजबूत करने के भारत के अप्रोच पर प्रकाश डाला। शांति, सुरक्षा और स्थिरता को प्रगति व समृद्धि की कुंजी बताते हुए, उन्होंने सदस्य देशों से आतंकवाद के विरुद्ध दृढ़ और निर्णायक कार्रवाई करने का आह्वान किया। उन्होंने ग्रुप के रिफॉर्म-ओरिएंटेड एजेंडे के प्रति अपना समर्थन भी व्यक्त किया।भारत-चीन सहयोग 2.8 अरब लोगों के हितों से जुड़ा है: तियानजिन में पीएम मोदी
August 31st, 11:06 am
पीएम मोदी ने अपने संबोधन में, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग को उनके गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए धन्यवाद दिया। कजान में हुई सार्थक बातचीत को याद करते हुए, प्रधानमंत्री ने कहा कि बॉर्डर पर डिसएंगेजमेंट के बाद शांति और स्थिरता का माहौल स्थापित हुआ है। उन्होंने कैलाश मानसरोवर यात्रा के फिर से शुरू होने पर भी बात की और चीन द्वारा SCO की सफल अध्यक्षता के लिए राष्ट्रपति को बधाई दी।प्रधानमंत्री की चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ द्विपक्षीय बैठक
August 31st, 11:00 am
पीएम मोदी ने 31 अगस्त 2025 को तियानजिन में SCO समिट के दौरान राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात की। उन्होंने Kazan 2024 के बाद से लगातार प्रगति का स्वागत किया तथा भारत और चीन को प्रतिद्वंद्वी नहीं, बल्कि साझेदार बताया। दोनों ने सीमा पर शांति, फेयर ट्रेड और एशिया की ग्रोथ के लिए सहयोग पर जोर दिया। पीएम ने राष्ट्रपति शी को 2026 में भारत में होने वाले BRICS समिट के लिए आमंत्रित किया।पीएम मोदी चीन के तियानजिन पहुंचे
August 30th, 04:00 pm
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी थोड़ी देर पहले चीन पहुँचे। इस यात्रा के दौरान पीएम, राष्ट्रपति शी जिनपिंग के निमंत्रण पर तियानजिन में Shanghai Cooperation Organisation समिट में भाग लेंगे। समिट के दौरान वे राष्ट्रपति शी जिनपिंग, राष्ट्रपति पुतिन और अन्य नेताओं से मुलाकात करेंगे।जापान और चीन की यात्रा के लिए प्रस्थान की पूर्व संध्या पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वक्तव्य
August 28th, 08:40 pm
जापान के पीएम शिगेरु इशिबा और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के निमंत्रण पर पीएम मोदी क्रमशः 29-30 अगस्त 2025 को जापान और 31 अगस्त-1 सितंबर 2025 को चीन की यात्रा करेंगे। जापान में, प्रधानमंत्री 15वें भारत-जापान वार्षिक समिट में भाग लेंगे और पीएम इशिबा के साथ चर्चा करेंगे। चीन के तियानजिन में पीएम, शंघाई सहयोग संगठन (SCO) समिट में भाग लेंगे।प्रधानमंत्री की जापान और चीन यात्रा (29 अगस्त – 1 सितंबर, 2025)
August 22nd, 06:15 pm
प्रधानमंत्री मोदी, जापान के पीएम शिगेरु इशिबा और चीन के प्रेसिडेंट शी जिनपिंग के निमंत्रण पर क्रमशः 29-30 अगस्त 2025 तक जापान और 31 अगस्त-1 सितंबर 2025 तक चीन के दौरे पर रहेंगे। जापान में, पीएम 15वें भारत-जापान वार्षिक समिट में भाग लेंगे और पीएम इशिबा के साथ चर्चा करेंगे। चीन में पीएम मोदी, तियानजिन में होने वाले शंघाई सहयोग संगठन (SCO) समिट में भाग लेंगे।आपसी विश्वास, आपसी सम्मान और आपसी संवेदनशीलता हमारे संबंधों का आधार बने रहना चाहिए: राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ बैठक में पीएम मोदी
October 23rd, 07:35 pm
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 23 अक्टूबर 2024 को कज़ान में 16वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना के राष्ट्रपति श्री शी जिनपिंग से मुलाकात की।16वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के मौके पर प्रधानमंत्री की चीन जनवादी गणराज्य के राष्ट्रपति श्री शी जिनपिंग के साथ बैठक
October 23rd, 07:14 pm
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 23 अक्टूबर 2024 को कज़ान में 16वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना के राष्ट्रपति श्री शी जिनपिंग से मुलाकात की।PM Modi participates in 12th BRICS Summit
November 17th, 04:00 pm
Prime Minister Shri Narendra Modi led India’s participation at the 12th BRICS Summit, convened under the Chairship of President Vladimir Putin of Russia on 17 November 2020, in a virtual format.बिजनेस काउंसिल और न्यू डेवलपमेंट बैंक के साथ ब्रिक्स संवाद में प्रधानमंत्री मोदी के वक्तव्य
November 14th, 09:40 pm
प्रधानमंत्री मोदी ने ब्रिक्स बिजनेस काउंसिल और न्यू डेवलपमेंट बैंक के साथ संवाद कार्यक्रम को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि ब्रिक्स बिजनेस काउंसिल को 500 बिलियन डॉलर के इंट्रा-ब्रिक्स व्यापार के लक्ष्य को हासिल करने का रोडमैप बनाना चाहिए। प्रधानमंत्री ने ब्रिक्स देशों और NDB से डिजास्टर रेसिलिएंट इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए गठबंधन की पहल में शामिल होने की अपील भी की।ब्रिक्स के प्लेनरी सत्र में प्रधानमंत्री मोदी के वक्तव्य
November 14th, 08:36 pm
ब्रिक्स प्लेनरी सत्र में प्रधानमंत्री मोदी ने ब्रिक्स राष्ट्रों के बीच व्यापार और निवेश पर ध्यान केंद्रित करने का आह्वान किया। पीएम मोदी ने कहा कि आतंकवाद से पैदा हुए संदेह के माहौल, आतंक के वित्तपोषण, मादक पदार्थों की तस्करी और संगठित अपराध से व्यापार और व्यवसाय को अप्रत्यक्ष और गहरी हानि हुई है। प्रधानमंत्री ने कहा कि मुझे खुशी हुई है कि आतंकवाद का मुकाबला करने के लिए ब्रिक्स रणनीतियों पर पहली संगोष्ठी आयोजित की गई है।प्रधानमंत्री का ब्रिक्स बिजनेस फोरम में संबोधन
November 14th, 11:24 am
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज ब्राजील में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से इतर ब्रिक्स व्यापार मंच को संबोधित किया। अन्य ब्रिक्स देशों के प्रमुखों ने भी व्यापार मंच को संबोधित किया।वैश्विक स्तर पर मंदी के बावजूद, ब्रिक्स देशों ने आर्थिक विकास को गति दी, लाखों लोगों को गरीबी से बाहर निकाला : प्रधानमंत्री
November 14th, 11:23 am
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज ब्राजील में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से इतर ब्रिक्स व्यापार मंच को संबोधित किया। अन्य ब्रिक्स देशों के प्रमुखों ने भी व्यापार मंच को संबोधित किया।प्रधानमंत्री ने 11वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के अवसर पर चीन के राष्ट्रपति श्री शी जिनपिंग से अलग से मुलाकात की
November 14th, 10:35 am
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 11वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से पहले ब्रासीलिया में 13 नवंबर, 2019 को चीन के राष्ट्रपति श्री शी जिनपिंग से मुलाकात की।ब्राजील की मेरी यात्रा भारत और ब्राजील के बीच रणनीतिक संबंधों को और मजबूत बनाने का अवसर देगी : प्रधानमंत्री
November 12th, 01:07 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 13 और 14 नवंबर 2019 को ब्राजील में आयोजित होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। सम्मेलन का विषय नवोन्मेषी भविष्य के लिए आर्थिक विकास है।प्रधानमंत्री 13 से 14 नवंबर तक ब्राजील में ब्रिक्स सम्मेलन में भाग लेंगे
November 11th, 07:30 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 11वें ब्रिक्स सम्मेलन में भाग लेने के 13-14 नवंबर, 2019 को ब्राजील के ब्रासिलिया में होंगे। इस वर्ष ब्रिक्स सम्मेलन की विषयवस्तु ‘एक नवोन्मेषी भविष्य के लिए आर्थिक विकास’ है।प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा, ‘चेन्नई कनेक्ट’ से भारत-चीन संबंधों में सहयोग का एक नया दौर शुरू हुआ
October 12th, 03:09 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने तमिलनाडु के चेन्नई के मामल्लपुरम में दूसरी अनौपचारिक शिखर वार्ता को भारत और चीन के बीच ‘सहयोग के एक नए दौर’ की शुरूआत कहा।प्रधानमंत्री मोदी, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने तमिलनाडु के ममल्लापुरम का दौरा किया
October 11th, 09:04 pm
भारत और चीन के बीच दूसरे अनौपचारिक शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने तमिलनाडु के मामल्लपुरम में यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल का दौरा किया। दोनों नेताओं ने अर्जुन की तपस्या, पंच रथ परिसर और शोर मंदिर का दौरा किया।Russia-India-China Trilateral
November 30th, 11:50 pm
Prime Minister Modi, President Vladimir V Putin of Russian Federation and President Xi Jinping of the People’s Republic of China, held a Trilateral Meeting in Buenos Aires today.ब्यूनस आयर्स में जी -20 शिखर सम्मेलन के दौरान चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ प्रधानमंत्री मोदी की द्विपक्षीय बैठक
November 30th, 08:18 pm
ब्यूनस आयर्स में चल रहे जी - 20 शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ द्विपक्षीय स्तर की बातचीत की।