विश्व पर्यावरण दिवस पर पीएम मोदी ने सूरत में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत वृक्षारोपण किया
June 05th, 10:11 pm
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पीएम मोदी ने सूरत में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण किया और नागरिकों से प्रकृति को हरा-भरा बनाने और आने वाली पीढ़ियों के लिए उसकी रक्षा करने के संकल्प को दोहराने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यह पहल पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के प्रति हमारी साझा जिम्मेदारी को दर्शाती है।दमन ‘मिनी इंडिया’ का जीवंत उदाहरण बन गया है: पीएम मोदी
June 05th, 07:20 pm
दमन में एक जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने दमन को ‘मिनी इंडिया’ का जीवंत उदाहरण बताया। कनेक्टिविटी, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यटन और शहरी इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी कई परिवर्तनकारी परियोजनाओं की शुरुआत करते हुए उन्होंने सोलर एनर्जी और स्वच्छता के मामले में दमन की उपलब्धियों को रेखांकित किया। लोगों के जीवन में बदलाव लाने वाली विभिन्न सरकारी पहलों का उल्लेख करते हुए उन्होंने केंद्र सरकार की ओर से केंद्र शासित प्रदेश को निरंतर समर्थन का भरोसा दिया।पीएम मोदी ने दमन में करीब ₹2,970 करोड़ की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास किया
June 05th, 07:15 pm
दमन में एक जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने दमन को ‘मिनी इंडिया’ का जीवंत उदाहरण बताया। कनेक्टिविटी, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यटन और शहरी इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी कई परिवर्तनकारी परियोजनाओं की शुरुआत करते हुए उन्होंने सोलर एनर्जी और स्वच्छता के मामले में दमन की उपलब्धियों को रेखांकित किया। लोगों के जीवन में बदलाव लाने वाली विभिन्न सरकारी पहलों का उल्लेख करते हुए उन्होंने केंद्र सरकार की ओर से केंद्र शासित प्रदेश को निरंतर समर्थन का भरोसा दिया।वेस्ट टू वेल्थ की ओर: पीएम मोदी ने पेश किया सूरत के ग्रीन डेवलपमेंट का मॉडल
June 05th, 04:30 pm
गुजरात के सूरत में डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स के शुभारंभ के अवसर पर पीएम मोदी ने स्थानीय निकायों के सभी निर्वाचित प्रतिनिधियों से राज्य की प्रगति के लिए और भी अधिक प्रयास करने का आह्वान किया। उन्होंने देश के सबसे स्वच्छ शहरों में शामिल सूरत पर गर्व व्यक्त करते हुए इस उपलब्धि के लिए सभी संबंधित पक्षों के निरंतर प्रयासों की सराहना की। प्रधानमंत्री ने भारत को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने में गुजरात के महत्वपूर्ण योगदान का भी उल्लेख किया और कहा कि देश की 250 GW नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता में से लगभग 50 GW, यानी पांचवां हिस्सा, गुजरात में उत्पादित होता है।पीएम मोदी ने गुजरात के सूरत में ₹18,800 करोड़ से अधिक के कई डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास किया
June 05th, 04:16 pm
गुजरात के सूरत में डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स के शुभारंभ के अवसर पर पीएम मोदी ने स्थानीय निकायों के सभी निर्वाचित प्रतिनिधियों से राज्य की प्रगति के लिए और भी अधिक प्रयास करने का आह्वान किया। उन्होंने देश के सबसे स्वच्छ शहरों में शामिल सूरत पर गर्व व्यक्त करते हुए इस उपलब्धि के लिए सभी संबंधित पक्षों के निरंतर प्रयासों की सराहना की। प्रधानमंत्री ने भारत को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने में गुजरात के महत्वपूर्ण योगदान का भी उल्लेख किया और कहा कि देश की 250 GW नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता में से लगभग 50 GW, यानी पांचवां हिस्सा, गुजरात में उत्पादित होता है।विश्व पर्यावरण दिवस पर पीएम मोदी ने प्रकृति संरक्षण का संदेश देने वाला संस्कृत सुभाषितम् साझा किया
June 05th, 09:53 am
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पीएम मोदी ने सस्टेनेबल ग्रोथ, जैव विविधता संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया। उन्होंने हरित क्षेत्र के विस्तार, वन्यजीव संरक्षण के प्रयासों और ‘एक पेड़ माँ के नाम’ जैसे अभियानों की महत्वपूर्ण उपलब्धियों का उल्लेख किया। प्रधानमंत्री ने ‘मिशन लाइफ’ के माध्यम से स्वच्छ और हरित भविष्य के निर्माण के लिए भारत की प्रतिबद्धता को दोहराया। इस अवसर पर उन्होंने प्रकृति संरक्षण और पर्यावरण के साथ सामंजस्य का संदेश देने वाला एक संस्कृत सुभाषितम् भी साझा किया।मन की बात: पीएम मोदी ने आपातकाल को याद किया, संविधान के रक्षकों को किया नमन
June 29th, 11:30 am
‘मन की बात’ में पीएम मोदी ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की सफलता और दुनिया भर में योग कार्यक्रमों में लोगों की उत्साहपूर्ण भागीदारी के बारे में बात की। उन्होंने तीर्थयात्रियों द्वारा की जाने वाली पवित्र यात्राओं, आपातकाल लागू होने, स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं की सफलता और प्रकृति संरक्षण के महत्व सहित कई दिलचस्प विषयों पर जानकारी साझा की। पीएम ने वियतनाम में पूजनीय भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों पर बात की, जिन्हें भारत से भेजा गया था।प्रधानमंत्री ने दिल्ली में भगवान महावीर वनस्थली पार्क में एक पौधा लगाया
June 05th, 01:33 pm
विश्व पर्यावरण दिवस पर पीएम मोदी ने दिल्ली के भगवान महावीर वनस्थली पार्क में पौधारोपण किया। उन्होंने अरावली ग्रीन वॉल प्रोजेक्ट के तहत अरावली रेंज में पुनः वनरोपण के महत्व पर जोर दिया। प्रधानमंत्री ने देश के युवाओं से इस अभियान में सक्रिय रूप से भाग लेने और धरती के ग्रीन कवर को बढ़ाने में योगदान देने का भी आग्रह किया।प्रधानमंत्री ने क्लीन व ग्रीन मोबिलिटी को बढ़ावा देने दिल्ली में इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाई
June 05th, 12:46 pm
पीएम मोदी ने दिल्ली सरकार की पहल के तहत इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाई, जिसका उद्देश्य सस्टेनेबल डेवलपमेंट और क्लीन अर्बन मोबिलिटी को बढ़ावा देना है। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह पहल क्लीन और ग्रीन दिल्ली के निर्माण में योगदान देगी और ‘जीवन की सुगमता’ में भी सुधार करेगी।प्रधानमंत्री ने विश्व पर्यावरण दिवस पर नई दिल्ली में अपने आवास पर सिंदूर का पौधा लगाया
June 05th, 11:50 am
विश्व पर्यावरण दिवस पर पीएम मोदी ने नई दिल्ली स्थित अपने आवास पर सिंदूर का पौधा लगाया। यह पौधा उन्हें, गुजरात के कच्छ की उन बहादुर माताओं और बहनों ने भेंट किया था, जिन्होंने 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान असाधारण साहस और देशभक्ति दिखाई थी।प्रधानमंत्री ने नागरिकों से पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करने का आह्वान किया
June 05th, 09:07 am
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने नागरिकों से पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को सुदृढ़ बनाने का आह्वान करते हुए पर्यावरण को हरित और बेहतर बनाने की दिशा में जमीनी स्तर पर कार्यरत लोगों के बहुमूल्य योगदान की सराहना की है।विश्व पर्यावरण दिवस पर पीएम 'एक पेड़ माँ के नाम' पहल के तहत विशेष वृक्षारोपण अभियान का नेतृत्व करेंगे
June 04th, 01:20 pm
विश्व पर्यावरण दिवस पर पीएम मोदी, नई दिल्ली में एक विशेष वृक्षारोपण पहल का नेतृत्व करेंगे। ‘अरावली ग्रीन वॉल प्रोजेक्ट’ के एक हिस्से के रूप में पीएम ‘एक पेड़ माँ के नाम’ पहल के तहत बरगद का पौधा लगाएंगे। इस प्रोजेक्ट का उद्देश्य अरावली की बायो-डाइवर्सिटी को बढ़ावा देना और स्थानीय लोगों को रोजगार प्रदान करना है। वे दिल्ली सरकार के सस्टेनेबल ट्रांसपोर्ट इनिशिएटिव के तहत 200 इलेक्ट्रिक बसों को भी हरी झंडी दिखाएंगे।संविधान और लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं में अटूट आस्था जताने के लिए देशवासियों का आभार: ‘मन की बात’ में पीएम मोदी
June 30th, 11:00 am
'मन की बात' के 111वें एपिसोड में प्रधानमंत्री मोदी ने चुनाव के बाद राष्ट्र के साथ फिर से जुड़ने पर खुशी जताई, भारत की लोकतांत्रिक भावना का जश्न मनाया, 'हूल दिवस' के महत्व पर प्रकाश डाला और 'एक पेड़ मां के नाम' जैसे अभियान की शुरुआत की। उन्होंने भारतीय संस्कृति के लिए वैश्विक प्रशंसा, आगामी पेरिस ओलंपिक और स्थानीय उद्यमशीलता की सफलताओं पर भी चर्चा की।इटली में G7 समिट के आउटरीच सेशन में प्रधानमंत्री मोदी का वक्तव्य
June 14th, 09:54 pm
इटली में आयोजित G7 समिट के आउटरीच सेशन में 'एआई एंड एनर्जी, अफ्रीका एंड मेडिटेरेनियन' विषय पर प्रधानमंत्री मोदी ने मानव प्रगति के लिए टेक्नोलॉजी के उपयोग पर प्रकाश डाला और बताया कि भारत किस तरह से एआई का लाभ उठा रहा है। उन्होंने एनर्जी सेक्टर में भारत के दृष्टिकोण को उपलब्धता, पहुंच, सामर्थ्य और स्वीकार्यता पर आधारित बताया। प्रधानमंत्री ने ग्लोबल साउथ की भलाई के लिए भारत की प्रतिबद्धता को भी दोहराया।प्रधानमंत्री ने G7 समिट में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड एनर्जी, अफ्रीका एंड मेडिटेरेनियन पर आउटरीच सेशन में भाग लिया
June 14th, 09:41 pm
इटली में आयोजित G7 समिट के आउटरीच सेशन में 'एआई एंड एनर्जी, अफ्रीका एंड मेडिटेरेनियन' विषय पर प्रधानमंत्री मोदी ने मानव प्रगति के लिए टेक्नोलॉजी के उपयोग पर प्रकाश डाला और बताया कि भारत किस तरह से एआई का लाभ उठा रहा है। उन्होंने एनर्जी सेक्टर में भारत के दृष्टिकोण को उपलब्धता, पहुंच, सामर्थ्य और स्वीकार्यता पर आधारित बताया। प्रधानमंत्री ने ग्लोबल साउथ की भलाई के लिए भारत की प्रतिबद्धता को भी दोहराया।प्रधानमंत्री ने 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान का शुभारंभ किया
June 05th, 02:21 pm
पीएम मोदी ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान की शुरुआत की है। इस अवसर पर उन्होंने दिल्ली के बुद्ध जयंती पार्क में पीपल का पेड़ लगाया। उन्होंने सभी से हमारे ग्रह को बेहतर बनाने में योगदान देने का आग्रह किया और बताया कि पिछले दशक में भारत ने कई सामूहिक प्रयास किए हैं, जिसके कारण पूरे देश में वन क्षेत्र में वृद्धि हुई है।आज 21वीं सदी का भारत, क्लाइमेट चेंज और पर्यावरण की रक्षा के लिए बहुत स्पष्ट रोडमैप लेकर चल रहा है: पीएम मोदी
June 05th, 03:00 pm
पीएम मोदी ने विश्व पर्यावरण दिवस पर वीडियो संदेश के माध्यम से बैठक को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा, “आज 21वीं सदी का भारत, क्लाइमेट चेंज और पर्यावरण की रक्षा के लिए बहुत स्पष्ट रोडमैप लेकर चल रहा है। भारत ने Present Requirements और Future Vision का एक Balance बनाया है।” उन्होंने मिशन LiFE के महत्त्व को रेखांकित करते हुए कहा कि इस दिशा में उठाया गया हर कदम आने वाले समय में पर्यावरण के लिए एक मजबूत ढाल बनेगा।प्रधानमंत्री ने वीडियो संदेश के माध्यम से विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित बैठक को संबोधित किया
June 05th, 02:29 pm
पीएम मोदी ने विश्व पर्यावरण दिवस पर वीडियो संदेश के माध्यम से बैठक को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा, “आज 21वीं सदी का भारत, क्लाइमेट चेंज और पर्यावरण की रक्षा के लिए बहुत स्पष्ट रोडमैप लेकर चल रहा है। भारत ने Present Requirements और Future Vision का एक Balance बनाया है।” उन्होंने मिशन LiFE के महत्त्व को रेखांकित करते हुए कहा कि इस दिशा में उठाया गया हर कदम आने वाले समय में पर्यावरण के लिए एक मजबूत ढाल बनेगा।जर्मनी में जी-7 शिखर सम्मेलन में 'एक साथ मजबूत: खाद्य सुरक्षा को संबोधित करना और लैंगिक समानता को आगे बढ़ाना' विषय पर सत्र में प्रधानमंत्री की टिप्पणी
June 27th, 11:59 pm
जर्मनी में जी-7 शिखर सम्मेलन में 'एक साथ मजबूत: खाद्य सुरक्षा का समाधान और लैंगिक समानता को आगे बढ़ाना' विषय पर सत्र में पीएम मोदी ने कहा, भारत सदैव शांति का पक्षधर रहा है। वर्तमान स्थिति में भी हमने लगातार डायलॉग तथा डिप्लोमेसी का रास्ता अपनाने का आग्रह किया है।जर्मनी में जी-7 समिट में 'बेहतर भविष्य में निवेश: जलवायु, ऊर्जा, स्वास्थ्य' विषय पर सत्र में प्रधानमंत्री की टिप्पणी
June 27th, 07:47 pm
जर्मनी में जी-7 शिखर सम्मेलन में 'बेहतर भविष्य में निवेश : जलवायु, ऊर्जा, स्वास्थ्य' विषय पर सत्र को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, एक गलत धारणा है कि गरीब देश और गरीब लोग पर्यावरण को अधिक नुक्सान पहुंचाते हैं। किन्तु भारत का हज़ारों वर्षों का इतिहास इस सोच का पूर्ण रूप से खंडन करता है।