विश्व नेताओं ने देश के सर्वाधिक कार्यकाल के निरंतर निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर पीएम मोदी को बधाई दी
June 10th, 02:08 pm
विश्व नेताओं ने पीएम मोदी को सर्वाधिक कार्यकालों के भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर बधाई दी। भूटान, श्रीलंका, मलेशिया, नाइजीरिया, मालदीव, केन्या, दक्षिण कोरिया, इटली, डेनमार्क, साइप्रस और ग्रीस के नेताओं ने उनके नेतृत्व, जनसेवा और भारत की प्रगति में योगदान की सराहना की। साथ ही, उन्होंने भारत के साथ द्विपक्षीय संबंधों और सहयोग को और मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता भी दोहराई।कीनिया के लिए एक विश्वसनीय और प्रतिबद्ध डेवलपमेंट पार्टनर रहा है भारत: पीएम मोदी
December 05th, 01:33 pm
पीएम मोदी और कीनिया के राष्ट्रपति विलियम रूटो की उपस्थिति में नई दिल्ली में दोनों देशों के बीच विभिन्न समझौता ज्ञापनों का आदान-प्रदान किया गया। इस अवसर पर एक साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने दोनों देशों के मध्य आपसी व्यापार और निवेश में लगातार प्रगति को रेखांकित किया तथा आर्थिक सहयोग की पूर्ण क्षमताओं को साकार करने के लिए नए अवसरों के निर्माण पर बल दिया।प्रधानमंत्री ने केन्या के राष्ट्रपति चुने जाने पर महामहिम विलियम एस रुतो को बधाई दी
September 07th, 08:32 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने केन्या के राष्ट्रपति चुने जाने पर महामहिम विलियम एस रुतो को बधाई दी है।