पीएम 14 अप्रैल को उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे
April 13th, 04:11 pm
पीएम मोदी 14 अप्रैल 2026 को उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे। वे उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर के एलिवेटेड हिस्से पर बने वाइल्ड लाइफ कॉरिडोर का निरीक्षण करेंगे। इस दौरे के दौरान वे जय मां दात काली मंदिर में दर्शन और पूजा करेंगे और देहरादून में कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे। 12,000 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित, 213 किलोमीटर लंबा, छह लेन वाला यह एक्सेस कंट्रोल्ड कॉरिडोर रिजनल इकोनॉमिक डेवलपमेंट को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएगा।विकसित राजस्थान की मजबूत नींव, विकसित भारत के संकल्प को और अधिक ताकत दे रही है: पीएम मोदी
March 07th, 03:15 pm
पीएम मोदी ने कोटा एयरपोर्ट के शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए इसे कोटा के लिए नई आशा और नई उपलब्धि का दिन बताया। उन्होंने कहा कि बेहतर हवाई कनेक्टिविटी से इस क्षेत्र में दुनियाभर से पर्यटक आएँगे, जिससे स्थानीय लोगों को लाभ होगा। कोटा क्षेत्र में हुए प्रमुख इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट का उल्लेख करते हुए उन्होंने कोटा सांसद और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की क्षेत्र के विकास के प्रति समर्पण और संसद में उनकी भूमिका की सराहना की।पीएम मोदी ने कोटा एयरपोर्ट की आधारशिला रखी, हाड़ौती क्षेत्र के बदलाव पर जोर दिया
March 07th, 02:45 pm
पीएम मोदी ने कोटा एयरपोर्ट के शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए इसे कोटा के लिए नई आशा और नई उपलब्धि का दिन बताया। उन्होंने कहा कि बेहतर हवाई कनेक्टिविटी से इस क्षेत्र में दुनियाभर से पर्यटक आएँगे, जिससे स्थानीय लोगों को लाभ होगा। कोटा क्षेत्र में हुए प्रमुख इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट का उल्लेख करते हुए उन्होंने कोटा सांसद और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की क्षेत्र के विकास के प्रति समर्पण और संसद में उनकी भूमिका की सराहना की।विश्व वन्यजीव दिवस पर प्रधानमंत्री ने वन्यजीव संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई, संस्कृत में सुभाषितम् साझा किया
March 03rd, 08:56 am
विश्व वन्यजीव दिवस पर पीएम मोदी ने कहा कि यह दिन वन्यजीव संरक्षण की दिशा में काम कर रहे सभी लोगों को सम्मानित करने और संरक्षण, सतत प्रथाओं और प्राकृतिक निवास की रक्षा के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दोहराने का दिन है, ताकि वन्यजीव फलते-फूलते रहें। उन्होंने आगे कहा कि हमारे शास्त्र सभी जीवित प्राणियों के कल्याण की प्रार्थना करते हैं और वन्यजीवों के प्रति संवेदनशीलता की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने बाघों और जंगलों दोनों के संरक्षण के महत्व को रेखांकित करते हुए एक संस्कृत सुभाषितम भी साझा किया।प्रधानमंत्री 17–18 जनवरी को असम के दौरे पर रहेंगे
January 16th, 02:51 pm
पीएम मोदी 17-18 जनवरी 2026 को असम का दौरा करेंगे। इस दौरान वे बागुरुम्बा द्वौ 2026 कार्यक्रम में भाग लेंगे, जो बोडो समुदाय की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का उत्सव मनाने वाला एक ऐतिहासिक आयोजन है। कालियाबोर में प्रधानमंत्री काजीरंगा एलिवेटेड कॉरिडोर प्रोजेक्ट का भूमि पूजन करेंगे, जिसकी लागत ₹6,950 करोड़ से अधिक है। इसके अलावा, वे दो नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे, जिससे पूर्वोत्तर भारत और उत्तरी भारत के बीच रेल कनेक्टिविटी और मजबूत होगी।प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने अंतर्राष्ट्रीय चीता दिवस पर सभी वन्यजीव प्रेमियों को बधाई दी
December 04th, 09:43 am
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज अंतर्राष्ट्रीय चीता दिवस पर चीता की सुरक्षा के लिए समर्पित सभी वन्यजीव प्रेमियों और संरक्षणवादियों को बधाई दी है। श्री मोदी ने कहा, तीन वर्ष पूर्व हमारी सरकार ने इस अद्भुत पशु की सुरक्षा और उस इकोसिस्टम को बहाल करने के उद्देश्य से प्रोजेक्ट चीता की शुरुआत की थी जिसमें यह वास्तविक रूप से फल-फूल सके। यह खोई हुई पारिस्थितिक विरासत को पुनर्जीवित करने और हमारी जैव विविधता को सुदृढ़ करने का भी एक प्रयास था।भारत हमेशा पशुओं की सुरक्षा में अग्रणी रहेगा: प्रधानमंत्री
March 09th, 12:10 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि भारत वन्यजीव विविधता से समृद्ध है और यहां की संस्कृति वन्यजीवों का सम्मान करती है। श्री मोदी ने कहा, हम हमेशा पशुओं की रक्षा करने और एक सतत विश्व में योगदान देने में सबसे आगे रहेंगे।वनतारा में पीएम मोदी का एक दिन: उम्मीद के साथ वन्यजीवों की देखभाल
March 05th, 03:15 pm
4 मार्च, 2025 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के जामनगर स्थित एक अभूतपूर्व वन्यजीव बचाव, पुनर्वास और संरक्षण केंद्र ‘वनतारा’ का उद्घाटन किया। रिलायंस जामनगर रिफाइनरी कॉम्प्लेक्स के भीतर 3,500 एकड़ से अधिक क्षेत्र में फैला वनतारा अपनी तरह की दुनिया की सबसे बड़ी फैसिलिटी है, जो 2,000 से अधिक प्रजातियों के 1.5 लाख से अधिक बचाए गए, लुप्तप्राय और संकटग्रस्त जानवरों को आश्रय प्रदान करता है। वनतारा केवल एक आश्रय स्थल नहीं है, बल्कि एथिकल एनिमल वेलफेयर और इकोलॉजिकल सस्टेनेबिलिटी के प्रति भारत की विकसित होती प्रतिबद्धता का प्रमाण है।प्रधानमंत्री ने वन्यजीव संरक्षण, बचाव और पुनर्वास की अनूठी पहल ‘वनतारा’ का उद्घाटन किया
March 04th, 04:05 pm
पीएम मोदी ने गुजरात के जामनगर में एक अनूठी वन्यजीव संरक्षण, बचाव और पुनर्वास पहल ‘वनतारा’ का उद्घाटन किया। उन्होंने जानवरों को सुरक्षित आश्रय देने और हमारे देश की पर्यावरणीय स्थिरता व समृद्ध जैव विविधता को बढ़ावा देने के सराहनीय प्रयासों की प्रशंसा की।प्रधानमंत्री ने वन्यजीवों के संरक्षण के लिए देश की प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला
March 03rd, 07:14 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज विश्व वन्यजीव दिवस के अवसर पर विविध वन्यजीवों के संरक्षण के लिए देश की प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला।पीएम ने 3 मार्च को गिर में नेशनल बोर्ड फॉर वाइल्डलाइफ की 7वीं बैठक की अध्यक्षता की
March 03rd, 04:48 pm
पीएम मोदी ने गुजरात के गिर नेशनल पार्क का दौरा किया, जहां उन्होंने नेशनल बोर्ड फॉर वाइल्डलाइफ की 7वीं बैठक की अध्यक्षता की। बोर्ड ने वन्यजीव संरक्षण में सरकार द्वारा की गई विभिन्न पहलों की समीक्षा की। प्रधानमंत्री ने जूनागढ़ में वन्यजीवों के लिए नेशनल रेफरल सेंटर की आधारशिला भी रखी। उन्होंने गिर को शेर और तेंदुआ संरक्षण की एक सफल मिसाल बताया। बैठक के बाद, उन्होंने मोटरसाइकिलों को हरी झंडी दिखाई और गिर में फील्ड लेवल के पदाधिकारियों से बातचीत भी की।हम वन्यजीवों के लिए सस्टेनेबल हैबिटैट्स बनाने में जुटे हैं: पीएम मोदी
March 03rd, 12:36 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज कहा कि पिछले दशक में बाघों, तेंदुओं, गैंडों की संख्या में भी वृद्धि हुई है, जो दर्शाता है कि हम वन्यजीवन को कितना महत्व देते हैं और वन्यजीवों के लिए स्थायी आवास बनाने के लिए कार्य कर रहे हैं।पीएम मोदी ने विश्व वन्यजीव दिवस पर जैव विविधता की रक्षा और संरक्षण का आह्वान किया
March 03rd, 08:37 am
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज विश्व वन्यजीव दिवस पर हमारे ग्रह की अविश्वसनीय जैव विविधता की रक्षा और संरक्षण की प्रतिबद्धता दोहराई।दुनिया भर के विशेषज्ञ और निवेशक भारत को लेकर उत्साहित हैं: पीएम मोदी
December 09th, 11:00 am
पीएम मोदी ने जयपुर में राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट 2024 और राजस्थान ग्लोबल बिजनेस एक्सपो का उद्घाटन किया, जिसमें उन्होंने भारत की तीव्र आर्थिक वृद्धि, डिजिटल प्रगति और युवा शक्ति पर प्रकाश डाला। उन्होंने भारत के 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में उभरने, निर्यात और एफडीआई को दोगुना करने तथा यूपीआई एवं डीबीटी जैसी टेक्नोलॉजी-आधारित पहलों के परिवर्तनकारी प्रभाव पर जोर दिया।प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने राइजिंग राजस्थान वैश्विक निवेश शिखर सम्मेलन का उद्घाटन किया
December 09th, 10:34 am
पीएम मोदी ने जयपुर में राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट 2024 और राजस्थान ग्लोबल बिजनेस एक्सपो का उद्घाटन किया, जिसमें उन्होंने भारत की तीव्र आर्थिक वृद्धि, डिजिटल प्रगति और युवा शक्ति पर प्रकाश डाला। उन्होंने भारत के 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में उभरने, निर्यात और एफडीआई को दोगुना करने तथा यूपीआई एवं डीबीटी जैसी टेक्नोलॉजी-आधारित पहलों के परिवर्तनकारी प्रभाव पर जोर दिया।प्रधानमंत्री को गिर और एशियाई शेरों पर परिमल नाथवानी की पुस्तक प्राप्त हुई
July 31st, 08:10 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को राज्यसभा सदस्य परिमल नाथवानी द्वारा गिर और एशियाई शेरों पर लिखित एक कॉफी टेबल बुक “कॉल ऑफ द गिर” प्राप्त हुई।प्रधानमंत्री ने भारत में तेंदुओं की बढ़ती आबादी पर प्रसन्नता व्यक्त की
February 29th, 09:35 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भारत में तेंदुओं की बढ़ती आबादी पर प्रसन्नता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि तेंदुओं की संख्या में यह उल्लेखनीय वृद्धि जैव विविधता के प्रति भारत के अटूट समर्पण का प्रमाण है।प्रधानमंत्री ने वन्यजीवों पर देशवासियों के ट्वीट का उत्तर दिया
April 10th, 09:33 am
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वन्यजीवों के प्रति देशवासियों के उत्साह को देखते हुये उनके साथ संवाद कायम किया।आज देश में करप्शन के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए राजनीतिक इच्छाशक्ति की कोई कमी नहीं : पीएम मोदी
April 03rd, 03:50 pm
पीएम मोदी ने नई दिल्ली के विज्ञान भवन में केंद्रीय जांच ब्यूरो के हीरक जयंती समारोह का उद्घाटन किया। पीएम मोदी ने कहा,सीबीआई की मुख्य जिम्मेदारी भ्रष्टाचार से देश को मुक्त करने की ही है। भ्रष्टाचार कोई सामान्य अपराध नहीं होता। भ्रष्टाचार, गरीब से उसका हक छीनता है, अनेक अपराधों को जन्म देता है। भ्रष्टाचार, लोकतंत्र और न्याय के रास्ते में सबसे बड़ा रोड़ा होता है। उन्होंने कहा कि आज देश में करप्शन के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए राजनीतिक इच्छाशक्ति की कोई कमी नहीं है।प्रधानमंत्री ने नई दिल्ली में केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो के हीरक जयंती समारोह का उद्घाटन किया
April 03rd, 12:00 pm
पीएम मोदी ने नई दिल्ली के विज्ञान भवन में केंद्रीय जांच ब्यूरो के हीरक जयंती समारोह का उद्घाटन किया। पीएम मोदी ने कहा,सीबीआई की मुख्य जिम्मेदारी भ्रष्टाचार से देश को मुक्त करने की ही है। भ्रष्टाचार कोई सामान्य अपराध नहीं होता। भ्रष्टाचार, गरीब से उसका हक छीनता है, अनेक अपराधों को जन्म देता है। भ्रष्टाचार, लोकतंत्र और न्याय के रास्ते में सबसे बड़ा रोड़ा होता है। उन्होंने कहा कि आज देश में करप्शन के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए राजनीतिक इच्छाशक्ति की कोई कमी नहीं है।